Tumgik
#todayrashifal2021
vinayrai · 3 years
Text
20 August – जानें किस राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर रखना होगा संयम
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातकों का आज भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। नई योजना फलीभूत होगी। जल्दबाजी न करें। थकान रह सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
वृष : इस राशि के जातक आज विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी तरह की झंझट में न पड़ें। परेशानी में पड़ सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों का आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में मान बढ़ेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आंखों में रोग-चोट से परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी बात पर मूड खराब हो सकता है।
कन्या : इस राशि के जातकों के सामने आज कोई बड़ा खर्च आ सकता है। आर्थिक परेशानी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जोखिम न उठाएं। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : इस राशि के जातकों के रिश्तों में आज मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कर्मचारी या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का मन आज के दिन गहन चिन्तनशक्ति एवं आध्यात्मिकता में डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की सलाह है। अपनी वाणी पर संयम रखें। अनेपक्षित धन-व्यय से संभलकर रहें। माता का सम्मान करें।
धनु : इस राशि के जातक आज मित्रों या परिवार के साथ आनन्द में दिन व्यतीत करेंगे। कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से थक जाएंगे। बेकार के खर्चे से बचें। बाहर का खाना न खाएं।
मकर : इस राशि के जातक आज अपने क्रोध को वश में रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से आप दूर ही रहें। सुबह के समय स्वास्थ्य नरम रह सकता है, मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति तंग रहेगी।
कुंभ : इस राशि के जातकों का आज वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च होगा। माता या मातृपक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी भी तरह से मानसिक भावुकता पर संयम रखने का प्रयास करें। दिन अच्छा गुज़रेगा।
मीन : इस राशि के जातकों की आज यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आप अधिक भावनाशील रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए सोच सकते हैं। इच्छित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।
0 notes