Tumgik
#2021rashifal
vinayrai · 3 years
Text
29 September – कारोबार करने वाले जातक आज गुणवत्ता से न करें समझौता
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातक आज बॉस से मिली जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। आय अच्छी रहेगी।
वृष : इस राशि के जातक आज के दिन मानसिक मजबूती से खुद को चुनौतियों के लिए तैयार करें। घरेलू समस्याओं का सभी के साथ मिलकर सामना करें।
मिथुन : इस राशि के जातक आज कार्यस्थल पर अधीनस्थों के ऊपर अधिक बोझ न बढ़ाएं। दूध-तेल के कारोबारी गुणवत्ता से समझौता न करें।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य उपासना से लाभ होगा, तो वहीं दूसरी ओर कामकाज में कम रिस्क वाले कार्यों पर फोकस करना होगा।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए खुद की जिम्मेदारी से बढ़कर किसी समस्या को हल कराने का प्रयास ही सार्थक रहेगा।
कन्या : इस राशि के जातकों के लिए आज निर्णय में असमंजस की स्थिति है। भावुकता छोड़कर मन और कर्म की सकारात्मकता बनाए रखें।
तुला : इस राशि के जातक ध्यान दें कि किसी भी काम में बिना कारण देरी ठीक नहीं। कार्यस्थल पर खुद को श्रेष्ठ बनाए रखना प्रगति की राह खोलेगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। कारोबार में जल्द लाभ की स्थितियां बनेंगी। व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद से अधिक नापसंद पर नजर रखनी होगी।
धनु : इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य में बेहतरी के लिए आयुर्वेद लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य में आंखों की समस्याएं हो सकती हैं।
मकर : इस राशि के युवाओं को खुद को अपग्रेड करते हुए कॉन्टैक्ट भी बढ़ाने की जरूरत है। लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
कुंभ : इस राशि के जातकों की काम में तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा।
मीन : इस राशि के जातकों के लिए आज घरेलू काम थका देने वाला होगा और ये मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा।
0 notes
astroratankendra · 3 years
Link
Gemini Horoscope | Mithun Rashi | Gemini April 2021 Horoscope | मिथुन अप्रैल 2021 राशिफल| नमस्कार मित्रो मैं एस्ट्रोलोजर मानसी मालिक आपका अपने यूट्यूब चैनल एस्ट्रो रतन केंद्र में स्वागत करती हूं| आज हम बात करेंगे मिथुन राशि अप्रैल 2021 के जातको के बारे में । मित्रो मैं आपकी एस्ट्रोलोजर मानसी मलिक आपसे विनती करती हूँ की वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें| क्योकि वीडियो के अंत में हम बात करेंगे कुछ अचूक रेमेडीज के बारे में जो आपको किसी और यूट्यूब चैनल पर नहीं मिलेंगी| अगर आप उन रेमेडीज को फॉलो करते है तो आपको मिलेंगे अचंभित करने वाले रिजल्ट्स | हमारा चैनल एस्ट्रो रतन केंद्र लाइक ,सब्सक्राइब ,शेयर करना ना भूलें| हमारी वीडियोस को सबसे पहले देखने के लिए बैल आइकॉन को प्रेस ज़रूर करें।
0 notes
redvfx1 · 4 years
Video
youtube
Meen Rashifal 2021 | Pisces Horoscope | Meen Rashi ka Upay | Astrology 2...
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
24 September – कर्क राशि के जातकों को आज ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद होगा प्राप्त
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातक आज अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। इस समय ग्रह स्थितियां आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही हैं, इसलिए इनका भरपूर सदुपयोग करें।
वृष : इस राशि के जातकों को आज बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम लें। कोई पारिवारिक धार्मिक भोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज घर के माहौल में डिसिप्लिन बना कर रखना अति आवश्यक है। अफेयर्स की वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद उनको मिल रहा है। क्योंकि सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। ��र आप को अनायास ही आत्मिक शांति महसूस होगी।
सिंह : इस राशि के जातकों के मन में आज कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
कन्या : इस राशि जातक आज सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय व्यतीत करें तथा कुछ समय एकांत में बैठ कर आत्मचिंतन भी अवश्य करें।
तुला : इस राशि के जातकों का आज व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। दूरदराज क्षेत्रों से महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे और अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, क्योंकि वो इंसान आपके साथ चीटिंग कर सकता है।
धनु : इस राशि के जातकों के आज क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मकर : इस राशि के जातकों की आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी।
कुंभ : इस राशि के जातकों के आज मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। इसलिए पूर्ण रूप से इन कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें।
मीन : इस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
15 September – जानें किस राशि के जातक आज के दिन अपनी भावनाओं पर रखें काबू
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातकों की आज परिवार में सुख शांति रहने की संभावना बन रही है। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खोया हुआ आत्मविश्वास आज वापिस मिलने की संभावना है।
वृष : इस राशि के जातकों के स्वभाव में आज थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। आज के दिन आपका मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है।
मिथुन : इस राशि के जातकों का आज मन शांत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन वाणी में कठोरता का भाव आ सकता है, जिससे आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क : इस राशि के जातकों के स्वभाव में आज चिड़चिड़ापन आ सकता है, इससे बचें। आत्मवश्विास बढ़ेगा। काम को लेकर जोश और उत्साह बने रहने की संभावना है।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज आत्मवश्विास बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। साथ ही संतान का सुख मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होता दिख रहा है।
कन्या : इस राशि के जातकों के आज के दिन भाई-बहन के रिश्ते में मनमुटाव आ सकता है जिससे घर की स्थिति बिगड़ सकती है। इसके साथ जीवन साथी के साथ भी झगड़े की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर काबू रखें।
तुला : इस राशि के जातक आज धैर्य बनाये रखें। साथ ही आज आप अपनी भावनाओं पर भी काबू रखें। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना बन रही है। इसके साथ नौकरी में तरक्की का योग बनता दिख रहा है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज आय में वृद्धि होने की संभावना है। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ेगी। आज के दिन काम का बोझ आपके ऊपर देखने को मिल सकता है। आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है इसलिए पैसे का सही उपयोग करें।
धनु : इस राशि के जातकों को आज माता का प्यार व सहयोग मिलेगा, संयम बनाये रखें। धन की हानि उठानी पड़ सकती है। साथ-साथ क्रोध बढ़ने की संभावना है।
मकर : इस राशि के जातकों को आज किसी भी काम को करने में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। धन में कमी आ सकती है। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति बन रही है।
कुंभ : इस राशि के जातकों में आज के दिन दिल में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन : इस राशि के जातक आज के दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार में लबें समय से चल रहे लड़ाई झगड़े से शांति मिल सकती है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है।
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
10 September – जानें किस राशि के जातकों का अत्यधिक खर्चों की वजह से बिगड़ सकता है बजट
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातकों का आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। इनकम भी बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
वृष : इस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अनजान लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएगी।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज की मेहनत से आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा। घर परिवार तथा संबंधियों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।
कर्क : इस राशि के जातकों के लिए अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व में और अधिक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयत्न कर रहे हैं उससे आपको सामाजिक व पारिवारिक सराहना भी प्राप्त होगी।
सिंह : इस राशि के जातक आज किसी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण बातचीत या काम करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह विचार विमर्श तथा जांच पड़ताल अवश्य करें। छोटी सी लापरवाही से आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
कन्या : इस राशि के जातक आज बिजनेस में किसी भी तरह के बदलाव की कोशिश ना करें। जैसा वर्तमान में चल रहा है,उसी पर ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बहुत ज्यादा ध्यान से करने की जरूरत है।
तुला : इस राशि के जातकों में आज डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें उठ सकती हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज बिजनेस में सुधार या स्थान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।
धनु : इस राशि के जातक आज धन संबंधी कुछ नई नीतियों की योजनाएं बनाएंगे। उसमें सफल भी रहेंगे इसलिए प्रयासरत रहें। किसी नजदीकी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी बनेगा।
मकर : इस राशि के जातकों का आज पारिवारिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च होगा। अत्यधिक खर्चों की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। इसका अवश्य ध्यान रखें।
कुंभ : इस राशि के जातकों को आज घर के किसी व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय उनकी देखभाल के लिए अवश्य निकालें।
मीन : इस राशि के जातकों की जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से आज घर की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। उनके स्वास्थ्य तथा परिवार का अवश्य ध्यान रखें। दूरदराज के क्षेत्रों से आपके संपर्क बनेंगे।
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
9 September – जानें किस राशि के जातकों को आज मिलेगी कोई शुभ सूचना
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातकों के आज रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कहीं घूमने जाएंगे।
वृष : इस राशि के जातक आज सेहत का ध्यान रखें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
कर्क : इस राशि के जातकों के आज धन लाभ के योग हैं। बाधाएं समाप्त होंगी। कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से प्रभाव में वृद्धि होगी।
सिंह : इस राशि के जातकों पर आज काम का दबाव बढ़ेगा। परिवार में विवादों से बचें। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या : इस राशि के जातकों की संतान की उन्नति होगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। करियर में नई शुरुआत होगी।
तुला : इस राशि के जातकों के करियर में आज बदलाव के योग हैं। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज संपत्ति की समस्या हल होगी। सेहत में सुधार होगा। करियर में सफलता मिलेगी।
धनु : इस राशि के जातकों को आज मित्र की सहायता से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर : इस राशि के जातकों की काम में आज व्यस्तता रहेगी। करियर में कुछ बदलाव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ : इस राशि के जातकों को आज काम में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूती आएगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी।
मीन : इस राशि के जातक आज पारिवारिक विवाद से बचें। वाहन परेशान कर सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
6 September – जानें किन जातकों का किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना बनेगा परेशानी की वजह
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातकों की आज अत्यधिक व्यस्तता की वजह से किसी समय थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। बदलते मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
वृष : इस राशि के जातक आज परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और कामयाब भी होंगे। बच्चों की समस्या में उनकी मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। तथा उन्हें किसी नई दिशा का सुझाव भी मिल सकता है।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज लोगों के साथ व्यवहार करते समय अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क : इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। कुल मिलाकर समय बहुत ही अनुकूल है। इसका सदुपयोग करें। पति-पत्नी मिलकर आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
सिंह : इस राशि के जातकों का व्यवसायिक क्षेत्र में कार्यप्रणाली का तरीका आज बहुत ही उत्तम रहेगा। जिससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और आय के स्रोत भी उचित बनेंगे। तथा घर का वातावरण अनुशासित तथा मधुर बना रहेगा।
कन्या : इस राशि के जातक आज दोपहर बाद मनोनुकूल काम ना होने से परेशान रहेंगे। किसी विश्वसनीय मित्र से अपनी समस्या को शेयर करें, आपको अवश्य ही उचित हल मिलेगा।
तुला : इस राशि के नौकरीपेशा जातक अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, जल्दी ही किसी प्रकार के बोनस या तरक्की के योग बनेंगे। व्यवसाय में जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित कार्य सिद्धि होना अवश्यंभावी है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज अपने खानपान का तरीका सुधारने की जरूरत है। वायु विकार तथा जोड़ों में दर्द की समस्या रहेगी। इस समय ऑफिस की व्यवस्था को लेकर सख्ती बनी रहेगी।
धनु : इस राशि के जातकों के आज विशिष्ट लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व तथा विचार शैली में भी नयापन आएगा। नौकरी में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मकर : इस राशि के जातकों को आज किसी व्यक्ति पर बहुत अधिक भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपकी कुछ उम्मीदें भी टूट सकती हैं। खरीदारी अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में खर्चा करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
कुंभ : इस राशि के जातक आज व्यवसाय में किसी भी तरह का निवेश ना करें। क्योंकि अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय साझेदारी वाले व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे।
मीन : इस राशि के जातकों को आज जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी लेकिन आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
20 August – जानें किस राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर रखना होगा संयम
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातकों का आज भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। नई योजना फलीभूत होगी। जल्दबाजी न करें। थकान रह सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
वृष : इस राशि के जातक आज विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी तरह की झंझट में न पड़ें। परेशानी में पड़ सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों का आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में मान बढ़ेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आंखों में रोग-चोट से परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी बात पर मूड खराब हो सकता है।
कन्या : इस राशि के जातकों के सामने आज कोई बड़ा खर्च आ सकता है। आर्थिक परेशानी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जोखिम न उठाएं। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा��
तुला : इस राशि के जातकों के रिश्तों में आज मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कर्मचारी या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का मन आज के दिन गहन चिन्तनशक्ति एवं आध्यात्मिकता में डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की सलाह है। अपनी वाणी पर संयम रखें। अनेपक्षित धन-व्यय से संभलकर रहें। माता का सम्मान करें।
धनु : इस राशि के जातक आज मित्रों या परिवार के साथ आनन्द में दिन व्यतीत करेंगे। कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से थक जाएंगे। बेकार के खर्चे से बचें। बाहर का खाना न खाएं।
मकर : इस राशि के जातक आज अपने क्रोध को वश में रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से आप दूर ही रहें। सुबह के समय स्वास्थ्य नरम रह सकता है, मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति तंग रहेगी।
कुंभ : इस राशि के जातकों का आज वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च होगा। माता या मातृपक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी भी तरह से मानसिक भावुकता पर संयम रखने का प्रयास करें। दिन अच्छा गुज़रेगा।
मीन : इस राशि के जातकों की आज यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आप अधिक भावनाशील रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए सोच सकते हैं। इच्छित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।
0 notes
astroratankendra · 4 years
Link
#कुंभफरवरीराशिराशिफल​ #फरवरी2021​ #Kumbhrashifal2021​ #कुंभ
​ Aquarius Horoscope |  Kumbh Rashi | Aquarius February 2021 Horoscope | कुंभ फरवरी 2021 राशिफल | Monthly Horoscopes
नमस्कार मित्रो मैं एस्ट्रोलोजर  मानसी मालिक आपका एस्ट्रो रतन केंद्र में स्वागत करती हूं| मित्रो आज चर्चा करते हैं फरवरी माह के कुंभ राशि फल की| सबसे पहले जानते इस माह कुंभ राशि का सामान्य फल क्या है?
जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है जातक का राशि भी वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा कुंभ राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि कुंभ होगा अतः व्यक्ति को कुंभ राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर राशि का निर्धारण किया जाता हैं।आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए।
इस माह निवेश बिल्कुल ना करे अन्यथा पैसा डूब सकता है। यदि शेयर बाज़ार में निवेश कर रखा है तो उस ओर भी ध्यान बनाए रखे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले और किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ विचार-विमर्श करे। यदि पैसा कही अटका हुआ है तो वह भी इस माह वापस नही आएगा।
यदि आप बीकॉम या बीएड के छात्र है तो सचेत रहे। इस माह आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है। फैशन के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्र अपने सीनियर के द्वारा परेशान किए जा सकते है। घर में आपकी पढ़ाई को लेकर कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है।प्रेम जीवन सुखमय रहेगा और आपको अपने साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि विवाह हो चुका है तो आपका जीवनसाथी हर कदम में आपका साथ देगा।
सांस के रोगी इस माह अपना ध्यान रखे और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करे। यदि आप अस्थमा की समस्या से परेशान है तो इनहेलर हमेशा अपने साथ रखे और एक एक्स्ट्रा इनहेलर घर में रखे। इस माह कुछ समस्या आ सकती है जो आपके जीवन को भी खतरे में डाल देगी।
 23, 12, 29 सावधान रहें |
0 notes
astroratankendra · 4 years
Link
#धनुफरवरीराशिराशिफल​ #फरवरी2021​ #Dhanurashifal2021
​ Sagittarius Rashifal | Dhanu Rashi | Sagittarius February 2021 Horoscope | धनु फरवरी2021 राशिफल | Monthly Horoscopes
नमस्कार मित्रो मैं एस्ट्रोलोजर  मानसी मालिक आपका एस्ट्रो रतन केंद्र में स्वागत करती हूं| मित्रो आज चर्चा करते हैं फरवरी माह के धनु राशि फल की| सबसे पहले जानते इस माह धनु राशि का सामान्य फल क्या है?
जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है जातक का राशि भी वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा धनु राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि धनु होगा अतः व्यक्ति को धनु राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर राशि का निर्धारण किया जाता हैं।आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए।
इस माह आपके घर में किसी चीज़ को लेकर मंत्रणा बैठ सकती है। किसी पुराने विवाद को सुलझाया जा सकता है। घर से संबंधित किसी काम से बाहर जाना होगा। इसमें आपको कुछ दिन भी लग अकते है। यदि कुछ वर्षों से घर में कोई काम नही हुआ है तो वह भी होगा।परिवार के सदस्य आपस में तो घुलमिल कर रहेंगे लेकिन किसी अपने के द्वारा ही उसमे कड़वाहट घोलने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में यदि आपने संयम से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी। माह के अंत में कुछ बातो को लेकर कहासुनी की स्थिति बनेगी लेकिन बात बढ़ेगी नही।
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके और आपके व्यापार के लिए शुभ रहने वाला है। यदि व्यापारिक समझौते कुछ समय से अटके हुए पड़े थे तो वह इस माह पक्के हो जाएंगे। सभी आपके काम से प्रभावित तो होंगे ही और बाज़ार में आपके नए मित्र भी बनेंगे। आय सामान्य रहेगी लेकिन बचत ज्यादा होगी।
यदि आप सिंगल है तो माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और सोशल मीडिया के किसी दोस्त के साथ बातचीत शुरू होगी। यह बातचीत आगे चलकर प्रेम संबंधो में बदल सकती है। ऐसे में जल्दबाजी से बचे और शुरू में ही निजी जानकारी साँझा ना करे। 12 23 28 कोई शुभ काम नहीं करे|
Contact for Consultation: +91-8640864080/ 50
Contact WhatsApp@:- +91-8640864080/ 50
Official Website: http://www.astroratankendra.com/
Follow us on –
Facebook - https://www.facebook.com/astroratanke...
Linkedin - https://www.linkedin.com/in/astrorata...
Instagram - https://www.instagram.com/astroratank...
Pinterest - https://www.pinterest.ca/​ astroratankendra
Twitter - https://twitter.com/AstroRatanKendra
0 notes
vinayrai · 3 years
Text
9 August – जानें किस राशि के जातकों का कारोबार में भागीदारों के बीच हो सकता है मनमुटाव
Tumblr media
मेष : इस राशि के जातक नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन शुभ रहेगा।
वृष : इस राशि के जातकों के कारोबार में आज बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस लगती हो। दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
कर्क : इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।
सिंह : इस राशि के जातक आज कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है।
कन्या : इस राशि के जातकों की आज नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
तुला : इस राशि के जातकों की आज कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढ़ें इसका ध्यान रखें। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखें।
धनु : इस राशि के जातकों को आज नया काम मिल सकता है। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मकर : इस राशि के जातक आज जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकते हैं। कानून का उल्लंघन न करें। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है लेकिन मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी।
कुंभ : इस राशि के जातकों से नौकरी में अधिकारी आज ज्यादा अपेक्षा करेंगे। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। व्यापार ठीक चलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साझेदारी सफल रहेगी। लाभ होगा।
मीन : इस राशि के जातक आज उत्साह से हर काम कर पाएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।
0 notes