Tumgik
#kabhaichhatrapatishivajijayanti
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
जयंती विशेष : 'मराठा साम्राज्य' के गौरव थे छत्रपति शिवाजी महाराज, मुगलों के छुड़ा दिए थे छक्के
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज अपनी वीरता से मुगलों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाले सम्राट छत्रपति शिवाजी की आज 390वीं जयंती है। साल 1674 में उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। शिवाजी महाराज को कुछ लोग हिंदू हृदय सम्राट भी कहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं छत्रपति शिवाजी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
Tumblr media
शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवाजी भोंसले था। उनकी माता जीजाबाई तथा पिता शाहजी भोंसले थे। उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी। बचपन में शिवाजी अपनी उम्र के बच्चों को इकट्ठा कर उनके नेता बनकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेला करते थे। जब वह बड़े हुए तो उनका ये खेल वास्तविक कर्म शत्रु बनकर शत्रुओं पर आक्रमण कर उनके किले आदि भी जीतने लगे। शिवाजी ने पुरंदर और तोरण जैसे किलों पर अपना अधिकार जमाया।
Tumblr media
शिवाजी एक सेक्युलर शासक थे और वे सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे। वह जबरन धर्मांतरण के सख्त खिलाफ थे। उनकी सेना में मुस्लिम बड़े पद पर मौजूद थे। इब्राहिम खान और दौलत खान उनकी नौसेना के खास पदों पर थे। सिद्दी इब्राहिम उनकी सेना के तोपखानों का प्रमुख था। शिवाजी की मुगलों से पहली मुठभेड़ वर्ष 1656-57 में हुई थी। बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह की मृत्यु के बाद वहां अराजकता का माहौल पैदा हो गया था, जिसका लाभ उठाते हुए मुगल बादशाह औरंगजेब ने बीजापुर पर आक्रमण कर दिया। आदिलशाह ने अपने सेनापति को शिवाजी को मारने के लिए भेजा। दोनों के बीच प्रतापगढ़ किले पर युद्ध हुआ। इस युद्ध में शिवाजी विजयी हुए।
Tumblr media
शिवाजी की बढ़ती हुई शक्ति से चिंतित होकर मुगल बादशाह औरंगजेब ने दक्षिण में नियुक्त अपने सूबेदार को उन पर चढ़ाई करने का आदेश दिया, लेकिन सूबेदार को मुंह की खानी पड़ी। शिवाजी से लड़ाई के दौरान उसने अपना पुत्र खो दिया और खुद उसकी अंगुलियां कट गईं। शिवाजी का विवाह 14 मई 1640 में सइबाई निम्बालकर के साथ लाल महल, पूना (अब पुणे) में हुआ था। उनके पुत्र का नाम संभाजी था। संभाजी शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे जिसने 1680 से 1689 ई. तक राज्य किया।
Tumblr media
शिवाजी ने मराठाओं की एक विशाल सेना तैयार की थी। उन्हीं के शासन काल में गुरिल्ला युद्ध के प्रयोग का भी प्रचलन शुरू हुआ। उन्होंने नौसेना भी तैयार की थी। भारतीय नौसेना का उन्हें जनक माना जाता है। 3 अप्रैल 1680 को बीमार होने पर उनकी मृत्यु हो गई। Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
जयंती विशेष : 'मराठा साम्राज्य' के गौरव थे छत्रपति शिवाजी महाराज, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें