Tumgik
#प्रोतिमा गुप्ता
24daynews · 3 years
Text
कबीर बेदी ने बताया कि किस तरह उन्होंने प्रोविमा गुप्ता के साथ परवीन बाबी के साथ अपने खुले विवाह को समाप्त किया
कबीर बेदी ने बताया कि किस तरह उन्होंने प्रोविमा गुप्ता के साथ परवीन बाबी के साथ अपने खुले विवाह को समाप्त किया
वयोवृद्ध अभिनेता कबीर बेदी अपने संस्मरण, ‘स्टोरीज़ आई मस्ट टेल’ को लॉकडाउन अवधि में, जहाँ उन्होंने अपनी बॉलीवुड यात्रा और व्यक्तिगत संबंधों के बारे में बताया। जबकि आत्मकथा जल्द ही लॉन्च की जाएगी, एक सेगमेंट में अभिनेता ने ओडिसी नर्तकी प्रोतिमा गुप्ता के साथ अपनी असफल शादी के बारे में लिखा है और उन्हें प्यार हो गया है परवीन बाबी। ऑक्टोपुसी स्टार ने खुलासा किया कि वह अपनी खुली शादी से खुश नहीं था…
View On WordPress
0 notes
bollywoodpapa · 5 years
Text
72 साल के अभिनेता कबीर बेदी ने की है 4 शादियां, पहली बीवी शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट!
New Post has been published on https://bollywoodpapa.com/261441/birthday-special-kabir-bedi-know-the-story-of-his-first-marriage-with-actress-protima-bedi/
72 साल के अभिनेता कबीर बेदी ने की है 4 शादियां, पहली बीवी शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट!
दोस्तों अपने  ज़माने के जानें माने अभिनेता कबीर बेदी 74 साल के हो गए हैं, कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को एक सिख परिवार में हुआ था। बता दें वह बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने करियर से ज्यादा अपनी शादियों को लेकर चर्चा में बने रहे। कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर लोगों को हैरान कर दिया। बॉलीवुड में कबीर बेदी को जिंदा दिल इंसान कहा जाता है।
कबीर बेदी अपने शानदार अभिनय के साथ ही दमदार आवाज के लिए जाना जाता है।फिल्म ताजमहल से करियर शुरू करने वाले कबीर बेदी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि, लोग आज कबीर बेदी को उनके बॉलीवुड करियर से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के लिए जानते हैं। आज हम आपको कबीर बेदी की पूरी जिंदगी से रूबरू कराएंगे।
कबीर बेदी की पहली शादी बेहद आनन-फानन में हुई थी। एक अखबार में छपे लेख के मुताबिक, उनकी सगाई अंबा सान्याल नाम की लड़की से हो चुकी थी, लेकिन इस दौरान वो 19 साल की मॉडल प्रोतिमा गुप्ता के साथ लिव-इन में रह रहे थे। कबीर के साथ लिव इन में रहते हुए प्रोतिमा गुप्ता प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद कबीर बेदी ने अंबा सान्याल से सगाई तोड़कर प्रोतिमा से शादी कर ली। शादी के बाद प्रोतिमा ने पूजा बेदी को जन्म दिया।
बता दे की प्रोतिमा एक मॉडल और क्लासिकल डांसर थीं। 1974 में प्रोतिमा की न्यूड फोटो सिनेब्लिट्स मैग्जीन पर छपी थी। इस मैग्जीन को अपनी उपस्थिति दर्ज करना के लिए ऐसी बोल्ड लड़की की जरूरत थी जो बीच पर न्यूड दौड़ते हुए पोज दे सके। जब सिनेब्लिट्ज की संपादक ने प्रोतिमा से इस बारे में बात की थी वो बेझिझक इसके लिए तैयार हो गई थीं। प्रोतिमा मुंबई के बीच पर न्यूड दौड़ी थीं।
अखबार में छपे आर्टिकल में ये भी दावा किया गया कि पूजा बेदी के जन्म के 8 महीने बाद कबीर की पहली पत्नी प्रोतिमा का अफेयर पड़ोस में रहने वाले जर्मन लड़के से हो गया था। शादी के करीब 5 साल बाद प्रोतिमा और कबीर का तलाक हो गया था लेकिन अचानक उन्होंने ये सब छोड़कर संन्यासिन बनने का फैसला किया। वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गईं, लेकिन इस दौरान उनकी लैंड स्लाइड में मौत हो गई।
बता दे की कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर लोगों को हैरान कर दिया। उनकी चौथी बीवी परवीन दुसांज हैं जो कबीर से 29 साल छोटी हैं । परवीन और कबीर करीबी दोस्त थे और दोनों का 10 साल तक अफेयर रहा । अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में कबीर ने परवीन से शादी कर ली थी।
0 notes
Link
कबीर बेदी (Kabir Bedi) की पहली शादी बेहद आनन-फानन में हुई थी. एक अखबार में छपे लेख के मुताबिक, उनकी सगाई अंबा सान्याल नाम की लड़की से हो चुकी थी, लेकिन इस दौरान वो 19 साल की मॉडल प्रोतिमा गुप्ता के साथ लिव-इन में रह रहे थे. from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3ae05JW
0 notes