Tumgik
#signsofanindependentwomaninhindi
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
अपने इन खास गुणों के कारण हमेशा सफल होती हैं महिलाएं
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज आपने ऐसी कई सफल महिलाओं को देखा होगा जिन्हें देखकर आपके मन भी विचार आया होगा कि आखिर ये महिलाएं दूसरी तमाम महिलाओं से अलग और इतना आगे कैसे पहुंच गईं। आज यानी कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे गुण जो सफल महिलाओं में होते हैं और जिनके जरिए वह कामयाबी की सीढी चढ़ती हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); अपनी शक्ति पर फोकस करती हैं सफलता की मंजिल हासिल करने वाली महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी व टैलेंट के कमजोर व मजबूत पक्षों को भलीभांति जानती हैं। यह अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करती हैं और मजबूती का भरपूर इस्तेमाल करती हैं। अपनी स्ट्रैंथ वाले फील्ड में दिलचस्पी लेकर यह करियर में सफलता हासिल करने में कामयाब हो जाती हैं। आभार जताना जानती हैं व्यवहार कुशल होने के कारण यह सहज ही लोगों का दिल जीत लेती हैं, इन्हें अपने बॉस, कलीग्स, क्लाइंट्स या किसी संभावित सहयोगी से दूसरी महिलाओं की तुलना में ज्यादा सहयोग मिल जाता है। किसी के द्वारा छोटे से छोटे सपोर्ट पर भी उसके प्रति आभार जताने व उसकी प्रशंसा करने की आदत इन्हीं धीरे-धीरे काफी ऊंचाइयों पर ले जाती हैं। असफलता से घबराती नहीं कामयाब महिलाओं की कामयाबी का सबसे बड़ा राज यहां है कि वे नाकामयाबी से घबराती नहीं है। इसलिए वे बेहिचक रिस्क लेकर नए काम शुरू कर देती है और अपने जुनून और जज्बे से उन्हें निभा भी लेती है। जबकि असफल लोग इसलिए असफल रह जाते कि वह डरकर कोई नया काम शुरू नहीं कर पाते इसलिए एक सामान्य जिंदगी जीते रह जाते हैं। सपोर्ट सिस्टम मजबूत रखती है आपने देखा होगा कि आपके परिवार, हाउसिंग, सोसायटी या मोहल्ले की कुछ महिलाएं हर किसी के सुख-दुख में शरीक हो जाती हैं। हर कोई अपनी दुविधा में उनसे सलाह लेना पसंद करता है और किसी पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता के लिए भी इन से निवेदन करता है। जाहिर है एक ऐसी महिलाएं जब खुद किसी तकलीफ में होती हैं या इन्हें किसी से मदद की जरूरत पड़ती है तो हर कोई इनकी मदद के लिए तैयार रहता है। इन्हें मानसिक आर्थिक या सामाजिक सपोर्ट आसानी से मिल जाता है इनकी सफलता का यहां भी एक प्रमुख कारण होता है। मेहनती होती हैं  यह प्रमाणित तथ्य है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत करने वालों को ही सफलता मिलती है। आप गौर करके देखें आपके आसपास जो भी सफल महिलाएं हैं उन्हें आप कभी खाली बैठे या गॉसिप करते नहीं देख पाएंगे। यह हर वक्त कोई ना कोई महत्व काम करती रहती हैं। ये भी पढ़े... इस देश में महिलाएं चला रही हैं नो मैरिज वुमन अभियान, बोलीं- हम अकेले ही खुश है नागालैंड के इस गांव ने पेश की नई मिसाल, यहां महिलाओं को मिलता है पुरुषों के बराबर वेतन गर्भ से ही बच्चों को संस्कारी बनाएगा यह विश्वविद्यालय, गर्भवती महिलाओं को सिखाएंगे ये चीजें Read the full article
0 notes