#narendramodimeetingwithallcm
Explore tagged Tumblr posts
chaitanyabharatnews · 5 years ago
Text
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- गांव तक ना पहुंचे कोरोना संकट, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. लॉकडाउन पार्ट-3 के बाद क्या होगा? इसे लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी राय पीएम के सामने रखी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि, 'सभी राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं। अधिक फोकस रखें और सक्रियता बढ़ाएं। संतुलित रणनीति से आगे बढ़ें, चुनौतियां क्या हैं, मार्ग क्या होगा, इस पर काम करें।' पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि, 'आप सभी के सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे। भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है। राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा। हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं। यह बड़ा विषय रहा, हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।' प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े। गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है। आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें।' सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 'आरोग्य सेतु ऐप को���ोना वायरस को ट्रैक करने और उससे लड़ने में बहुत मददगार है। इसको लोगों तक पहुंचाएं।' देश में कोरोना की स्थिति भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 67 हजार के पार पहुंच गया है। अब तक भारत में कोरोना के 67 हजार 152 कंफर्म केस है, जिसमें 2 हजार 206 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 हजार 917 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4200 से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। Read the full article
0 notes