Tumgik
#earthphotosfromspace
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
चंद्रयान-2 ने पहली बार भेजी खूबसूरत तस्वीरें, दिखा अंतरिक्ष से धरती का बेहद खूबसूरत नजारा 
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज भारत के मिशन चांद के 'चंद्रयान-2' ने हाल ही में पहली बार अंतरिक्ष से तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर की है। इसरो की ओर से रविवार को ट्वीट की गई पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है-  'चंद्रयान 2 में विक्रम लैंडर द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर छवियों का पहला सेट 3 अगस्त, 2019 17:28 UT पर # चंद्रयान 2 LI4 कैमरा द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी।'
Tumblr media
दूसरी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है कि- '3 अगस्त, 2019 17:29 UT पर  चंद्रयान 2 LI4 कैमरे ने कुछ ऐसी देखी पृथ्वी।' बता दें 22 जुलाई को चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ था। पृथ्वी से चंद्रमा के लिए रवाना हुआ इसरो का मून मिशन चंद्रयान-2 तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है।
Tumblr media
6 अगस्त को बदली जाएगी कक्षा चंद्रयान-2 की पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) 277 किमी और एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी) 89,472 किमी कर दी गई है। 6 अगस्त को इसकी कक्षा बदली जाएगी। शुक्रवार को 3 बजकर 27 मिनट पर इसरो ने चंद्रयान-2 की कक्षा में चौथी बार सफलतापूर्वक बदलाव किया था। चंद्रयान-2, 14 अगस्त से 20 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में प्रवेश करेगा और फिर 20 अगस्त को चांद की कक्षा में पहुंचकर उसके चक्कर लगाना शुरू कर देगा। 
Tumblr media
1 सितंबर को लैंडर ऑर्बिटर से अलग बता दें चंद्रयान-2, 31 अगस्त तक चांद के चक्कर लगाएगा। इसके बाद 1 सितंबर को लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा। फिर ऑर्बिटर चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ के लिए निकल पड़ेगा। इसके बाद 6 सितंबर को लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करेगा।
Tumblr media Tumblr media
Read the full article
0 notes