Tumgik
#bjpjpnadda
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस और भाजपा के ये नेता
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से खड़ा किया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); #DelhiElections2020 | Congress releases second list of candidates pic.twitter.com/BLuJzNkagn — The Indian Express (@IndianExpress) January 20, 2020 कांग्रेस ने 61 सीटों पर किया नाम का ऐलान कांग्रेस ने पूर्व विधायक अमरीश गौतम को कोंडली सीट से और भीष्म शर्मा को घोंडा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा तिलक नगर से रमिंद्र सिंह बमराह, राजिंदर नगर से रॉकी टूसिड, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, करावल नगर से अरविंद सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दिल्ली की 70 सीटों में से 61 पर अब तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। Bharatiya Janata Party (BJP) releases another list of 10 candidates for the #DelhiElections2020. Tajinder Pal Bagga to contest from Hari Nagar constituency. pic.twitter.com/I61TvNuBzu — ANI (@ANI) January 20, 2020 भाजपा ने 67 सीटों पर किया नाम का ऐलान भाजपा ने नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन को टिकट दिया है, जबकि राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना भाग्य अजमाएंगे। पार्टी ने कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। ये भी पढ़े... दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
जेपी नड्डा के हाथ आई भाजपा की कमान, निर्विरोध चुने गए नए अध्यक्ष, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। लेकिन नड्डा के खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया, लिहाजा पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); ये होंगी चुनौतियां नड्डा बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वह अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जो उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। Announcement of the newly-elected BJP National President at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/4eDNyMrQAr — BJP (@BJP4India) January 20, 2020 आम सहमति से चुने गए अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह ने नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा। जब कोई दूसरा पर्चा दाखिल नहीं हुआ तो आम सहमति से नड्डा को अध्यक्ष चुना गया। वैसे यह पहली बार नहीं है, बल्कि बीजेपी में हमेशा से ही अध्यक्ष पद का चुनाव आम सहमति और बिना किसी मुकाबले के हुआ है। भाजपा के 'चाणक्य' अमित शाह पिछले साढ़े पांच साल से बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की कमान संभाल रहे थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी की कमान संभालने वाले अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने कई ऊंचाईयों को चुना। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत के बाद से अमित शाह को चाणक्य कहा जाने लगा। कार्यकर्ता ही नींव, कार्यकर्ता ही नेतृत्व भाजपा के शीर्ष शिल्पकारों की एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की यात्रा... pic.twitter.com/Sk3a4Y9PX4 — BJP (@BJP4India) January 20, 2020 जेपी नड्डा का राजनीतिक सफर 2 दिसंबर 1960 को पटना में जन्में जेपी नड्डा के राजनीतिक सफर की शुरुआत आरएसएस (RSS) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई थी। पढ़ाई के दौरान साल 1983 में नड्डा छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। साल 1984 में नड्डा ने एबीवीपी के पूर्वकालीन कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में बतौर एबीवीपी के संगठन मंत्री कार्य किया। 1989 में नड्डा ने एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। साल 1990 में नड्डा को बीजेपी में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली और इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश भेज दिए गए। 1991 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। 1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे। वह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। 1998 में उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री राधा मोहन सिंह ने श्री जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। pic.twitter.com/gJfX6QrBwA — BJP (@BJP4India) January 20, 2020 2007 में नड्डा फिर से चुनाव जीते और इस बार उन्हें प्रेम कुमार धूमल की सरकार में वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया। साल 2012 में नड्डा को राज्यसभा का सांसद चुना गया। फिर मोदी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी गई। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ये भी पढ़े...  दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा जेपी नड्डा का बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय, 20 जनवरी को होगा ऐलान! संजय राउत का दावा- अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने मुंबई आया करती थीं इंदिरा गांधी, बीजेपी ने साधा निशाना Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव आज, अमित शाह की जगह लेंगे जेपी नड्डा!
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के लिए आज बड़ा दिन है। आज पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा को चुना जा सकता है। आज होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2020 को निर्धारित की गई है। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे। नाम वापसी: दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक। pic.twitter.com/CVgqokNE9q — BJP (@BJP4India) January 19, 2020 फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जेपी नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। नड्डा बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पहली पसंद के तौर पर देखे जा रहे हैं। इसलिए उनके निर्विरोध इस पद पर चुने जाने की उम्मीद है। भाजपा के 'चाणक्य' बता दें अमित शाह पिछले साढ़े पांच साल से पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी की कमान संभालने वाले अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने कई ऊंचाईयों को चुना। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत के बाद से अमित शाह को चाणक्य कहा जाने लगा। जेपी नड्डा का राजनीतिक सफर 2 दिसंबर 1960 को पटना में जन्में जेपी नड्डा के राजनीतिक सफर की शुरुआत आरएसएस (RSS) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई थी। पढ़ाई के दौरान साल 1983 में नड्डा छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। साल 1984 में नड्डा ने एबीवीपी के पूर्वकालीन कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में बतौर एबीवीपी के संगठन मंत्री कार्य किया। 1989 में नड्डा ने एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। साल 1990 में नड्डा को बीजेपी में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली और इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश भेज दिए गए। 1991 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। 1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे। वह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। 1998 में उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया। 2007 में नड्डा फिर से चुनाव जीते और इस बार उन्हें प्रेम कुमार धूमल की सरकार में वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया। साल 2012 में नड्डा को राज्यसभा का सांसद चुना गया। फिर मोदी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी गई। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ये भी पढ़े... दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा जेपी नड्डा का बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय, 20 जनवरी को होगा ऐलान! संजय राउत का दावा- अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने मुंबई आया करती थीं इंदिरा गांधी, बीजेपी ने साधा निशाना   Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
जेपी नड्डा का बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय, 20 जनवरी को होगा ऐलान!
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने वाली हैं। जेपी नड्डा 20 जनवरी को पार्टी के नए अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं। बता दें फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष और जेपी नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। आइए जानते हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा के बारे में। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 2 दिसंबर 1960 को पटना में जन्में जेपी नड्डा के राजनीतिक सफर की शुरुआत आरएसएस (RSS) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई थी। साल 1975 में हुए जय प्रकाश नारायण आंदोलन में नड्डा ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके बाद नड्डा पैतृक राज्य हिमाचल प्रदेश आ गए और फिर उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिव���्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान साल 1983 में नड्डा छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। साल 1984 में नड्डा ने एबीवीपी के पूर्वकालीन कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में बतौर एबीवीपी के संगठन मंत्री कार्य किया। 1984-89 तक नड्डा दिल्ली में एबीवीपी के पूर्वकालीन कार्यकर्ता के रूप में संगठन मंत्री रहे और फिर दिल्ली में अनेक छात्र आंदोलन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा के माध्यम तत्कालीन राजनीतिक स्थितियों में बदलाव का नेतृत्व किया। 1989 में नड्डा ने एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। साल 1990 में नड्डा को बीजेपी में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली और इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश भेज दिए गए। 1991 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। 1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे। वह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। 1998 में उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया। 2007 में नड्डा फिर से चुनाव जीते और इस बार उन्हें प्रेम कुमार धूमल की सरकार में वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया। साल 2012 में नड्डा को राज्यसभा का सांसद चुना गया। फिर मोदी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी गई। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ये भी पढ़े... संजय राउत का दावा- अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने मुंबई आया करती थीं इंदिरा गांधी, बीजेपी ने साधा निशाना महंगाई-रोजगार को लेकर प्रियंका का बीजेपी पर निशाना, कहा- सरकार ने जेब काटकर पेट पर मारी लात डिटेंशन सेंटर का वीडियो शेयर कर राहुल ने पीएम मोदी को कहा झूठा, तो बीजेपी ने शेयर की 8 साल पुरानी खबर Read the full article
0 notes