Tumgik
#amitshahhousemeeting
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र, 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्लीं में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी प्रमुख दलों का घोषणापत्र जारी करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था। रविवार को कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पार्टी नेता आनंद शर्मा और अजय माकन ने दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और बिजली बचाने पर कैश बैक देने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने युवा स्वाभिमान योजना के तहत स्नातक युवाओं को 5,000 रुपए और स्नातकोत्तर युवाओं को 7,500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। Delhi: Delhi Congress president Subhash Chopra and party leaders Anand Sharma and Ajay Maken release the party's manifesto for upcoming Delhi Assembly elections. pic.twitter.com/cILe4MuWCq — ANI (@ANI) February 2, 2020 कच्ची कॉलोनियों में 35 हजार करोड़ खर्च करना का वादा इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा और ट्रांसजेंडर के लिए पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। कांग्रेस ने दिल्ली में 100 इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा किया है। इस कैंटीन में 15 रुपए में खाना दिया जाएगा। सत्ता में आने पर कांग्रेस ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में पांच साल में 35 हजार करोड़ रुपए खर्च करने और विकसित करने का भी वादा किया है। लड़कियों को नर्सरी से Ph.D तक मुफ्त शिक्षा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लड़कियों को लेकर भी कई वादे किए हैं। इसमें लड़कियों के लिए नर्सरी से Ph.D तक की शिक्षा को मुफ्त करने का वादा किया गया है। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का भी वादा किया है। 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 58 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। ये भी पढ़े...  दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये बड़े वादे दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में करेंगी प्रचार, पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र, 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्लीं में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी प्रमुख दलों का घोषणापत्र जारी करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था। रविवार को कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पार्टी नेता आनंद शर्मा और अजय माकन ने दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और बिजली बचाने पर कैश बैक देने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने युवा स्वाभिमान योजना के तहत स्नातक युवाओं को 5,000 रुपए और स्नातकोत्तर युवाओं को 7,500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। Delhi: Delhi Congress president Subhash Chopra and party leaders Anand Sharma and Ajay Maken release the party's manifesto for upcoming Delhi Assembly elections. pic.twitter.com/cILe4MuWCq — ANI (@ANI) February 2, 2020 कच्ची कॉलोनियों में 35 हजार करोड़ खर्च करना का वादा इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा और ट्रांसजेंडर के लिए पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। कांग्रेस ने दिल्ली में 100 इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा किया है। इस कैंटीन में 15 रुपए में खाना दिया जाएगा। सत्ता में आने पर कांग्रेस ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में पांच साल में 35 हजार करोड़ रुपए खर्च करने और विकसित करने का भी वादा किया है। लड़कियों को नर्सरी से Ph.D तक मुफ्त शिक्षा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लड़कियों को लेकर भी कई वादे किए हैं। इसमें लड़कियों के लिए नर्सरी से Ph.D तक की शिक्षा को मुफ्त करने का वादा किया गया है। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का भी वादा किया है। 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 58 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। ये भी पढ़े...  दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये बड़े वादे दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में करेंगी प्रचार, पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये बड़े वादे
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 7 दिन बाकि है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली जीतने के लिए अपना पूरा दम झोंक दिया है। शुक्रवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, 'दिल्ली की तकदीर को हम बदलने वाले हैं। दिल्ली में वायु-जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है, हमारी केंद्र सरकार ने दोनों ही दिशा में बड़े काम किए जा रहे हैं।' Delhi: Bharatiya Janata Party releases its election manifesto for #DelhiElections2020 pic.twitter.com/CV3eOLFlF8 — ANI (@ANI) January 31, 2020 गडकरी ने आगे यह भी कहा कि, 'हमारी सरकार का फोकस दिल्ली में साफ पानी की व्यवस्था करना है। केंद्र सरकार ने जो निर्मल गंगा के तहत 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट चलाया है, उसके तहत दिल्ली में 2070 तक साफ पानी की सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार ने वेस्टर्न-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया है।' नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि, 'दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने संकल्प पत्र के माध्यम से अपने विजन को जनता के सामने रखा।' 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 58 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए बड़े वादे दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार। नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड। व्यापारियों में एक साल में लीज होल्ड से फ्री होल्ड का काम पूरा। सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में बदलाव। किराएदारों के हितों की रक्षा करना। जिनको गेंहू मिलती है उन्हें 2 रुपये किलो पिसा हुआ आटा। दिल्ली को टैंकर माफिया से मुक्त कराएंगे। हर घर नल से शुद्ध जल देने की योजना। दिल्ली में 200 नए स्कूल खोलना। दिल्ली में 10 नए बड़े कॉलेज खोलना। दिल्ली में आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना लागू करना। समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रचर योजना का ऐलान. 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च। गरीब परिवार में बेटी के जन्म के वक्त अकाउंट खोलेंगे, 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये। कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी फ्री में देंगे। 9वीं क्लास में गए छात्रों को मुफ्त में साइकिल। गरीब विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए। दो साल में दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को समाप्त करेंगे। 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे। युवा, महिला, पिछड़ा के कल्याण के लिए अलग से बोर्ड। रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना। दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 लाख छात्राओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग। दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का ऐलान। यमुना रिवरफ्रंट, यमुना आरती शुरू होगी। रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने का ऐलान। किसानों पर लगी धारा 33 और 81A समाप्त करेंगे। हर वार्ड में छात्रों के लिए विशेष लाइब्रेरी। सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान। दिव्यांग, विधवा ,बुजुर्ग और 1984 के दंगा पीड़ितो के पेंशन में वृद्धि। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का विकास। पुनर्वास कॉलोनियों को मालिकाना हक। स्टार्टअप को दिल्ली में बढ़ावा देना। दिल्ली में फिट इंडिया प्लान को मजूरी। ऑटो टैक्सी स्टैंड बनवाना। ये भी पढ़े... दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में करेंगी प्रचार, पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये बड़े वाडे
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 7 दिन बाकि है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली जीतने के लिए अपना पूरा दम झोंक दिया है। शुक्रवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मं��्री नितिन गडकरी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, 'दिल्ली की तकदीर को हम बदलने वाले हैं। दिल्ली में वायु-जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है, हमारी केंद्र सरकार ने दोनों ही दिशा में बड़े काम किए जा रहे हैं।' Delhi: Bharatiya Janata Party releases its election manifesto for #DelhiElections2020 pic.twitter.com/CV3eOLFlF8 — ANI (@ANI) January 31, 2020 गडकरी ने आगे यह भी कहा कि, 'हमारी सरकार का फोकस दिल्ली में साफ पानी की व्यवस्था करना है। केंद्र सरकार ने जो निर्मल गंगा के तहत 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट चलाया है, उसके तहत दिल्ली में 2070 तक साफ पानी की सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार ने वेस्टर्न-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया है।' नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि, 'दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने संकल्प पत्र के माध्यम से अपने विजन को जनता के सामने रखा।' 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 58 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए बड़े वादे दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार। नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड। व्यापारियों में एक साल में लीज होल्ड से फ्री होल्ड का काम पूरा। सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में बदलाव। किराएदारों के हितों की रक्षा करना। जिनको गेंहू मिलती है उन्हें 2 रुपये किलो पिसा हुआ आटा। दिल्ली को टैंकर माफिया से मुक्त कराएंगे। हर घर नल से शुद्ध जल देने की योजना। दिल्ली में 200 नए स्कूल खोलना। दिल्ली में 10 नए बड़े कॉलेज खोलना। दिल्ली में आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना लागू करना। समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रचर योजना का ऐलान. 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च। गरीब परिवार में बेटी के जन्म के वक्त अकाउंट खोलेंगे, 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये। कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी फ्री में देंगे। 9वीं क्लास में गए छात्रों को मुफ्त में साइकिल। गरीब विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपए। दो साल में दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को समाप्त करेंगे। 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे। युवा, महिला, पिछड़ा के कल्याण के लिए अलग से बोर्ड। रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना। दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 लाख छात्राओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग। दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का ऐलान। यमुना रिवरफ्रंट, यमुना आरती शुरू होगी। रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने का ऐलान। किसानों पर लगी धारा 33 और 81A समाप्त करेंगे। हर वार्ड में छात्रों के लिए विशेष लाइब्रेरी। सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान। दिव्यांग, विधवा ,बुजुर्ग और 1984 के दंगा पीड़ितो के पेंशन में वृद्धि। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का विकास। पुनर्वास कॉलोनियों को मालिकाना हक। स्टार्टअप को दिल्ली में बढ़ावा देना। दिल्ली में फिट इंडिया प्लान को मजूरी। ऑटो टैक्सी स्टैंड बनवाना। ये भी पढ़े... दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में करेंगी प्रचार, पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखें कहां से किसे मिला टिकट
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। बता दें इससे पहले सोमवार देर रात कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); तीसरी लिस्ट में इन नेताओं के नाम त���सरी लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने मादीपुर विधानसभा आरक्षित सीट से जय प्रकाश पंवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा को टिकट दिया है। वहीं बिजवासन विधानसभा सीट से प्रवीण राणा, मेहरौली सीट से मोहिंदर चौधरी और ओखला से परवेज हाशमी को मैदान में उतारा है। Congress announces another list of 5 candidates for Delhi elections. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/yAe3cjNOq8 — ANI (@ANI) January 21, 2020 केजरीवाल के खिलाफ मैदान में रोमेश सभरवाल सोमवार देर रात जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक अमरीश गौतम को कोंडली सीट से और भीष्म शर्मा को घोंडा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा तिलक नगर से रमिंद्र सिंह बमराह, राजिंदर नगर से रॉकी टूसिड, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, करावल नगर से अरविंद सिंह को टिकट दिया है। 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 58 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। ये भी पढ़े... दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस और भाजपा के ये नेता दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 57 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद से पार्टी के भीतर ही कई नेता बगावत पर उतर आए हैं। टिकट के बंटवारे को लेकर बीजेपी से नाराज कार्यकर्ता ने शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर हंगामा किया। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
Tumblr media
बता दें कैंट सीट से अब तक किसी भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी इस सीट पर पूर्व विधायक करण सिंह तंवर की जगह किसी अन्य प्रत्याशी को टिकट देने वाली है। इसे लेकर तंवर के समर्थकों ने जेपी नड्डा के घर के बाहर हंगामा किया।
Tumblr media
इसके अलावा शनिवार को गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के 100 से अधिक पदाधिकारी भी इस्तीफा देने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इन सभी का कहना है कि पार्टी ने अपने प्रत्याशी को छोड़कर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी को टिकट क्यों दिया। Bharatiya Janata Party announces names of 57 candidates out of 70 for upcoming Delhi assembly elections. pic.twitter.com/yQQjMyxIja — ANI (@ANI) January 17, 2020 बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इस बार पार्टी ने 26 नेताओं के टिकट काटे हैं। इनमें दिल्ली के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और रिठाला सीट से तीन बार विधायक रह चुके कुलवंत राणा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने 2015 में चुनाव हारने वाले कई नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया है। नई दिल्ली, महरौली, संगम विहार सहित दिल्ली की 13 सीटों पर बीजेपी द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाकी है। गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। ये भी पढ़े... जेपी नड्डा का बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय, 20 जनवरी को होगा ऐलान! दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 जनवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे पर्चे AAP के चुनाव प्रचार के वीडियो में डांस करते दिखे मनोज तिवारी, भाजपा ने मांगा 500 करोड़ का हर्जाना Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इन उम्मीदवारों की लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जारी की। इसमें 11 एससी उम्मीदवार हैं। इसके अलावा चार महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इस बार बीजेपी ने कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); Kapil Mishra to contest from Model Town, Vijender Gupta to contest from Rohini, Rekha Gupta to contest from Shalimar Bagh, Suman Kumar Gupta to contest from Chandni Chowk https://t.co/oLkeHvEAu5 — ANI (@ANI) January 17, 2020 उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है- नरेला-श्री नीलदमन खत्री तिमारपुर-सुरेंद्र सिंह बिट्टू आदर्श नगर-राज कुमार भाटिया बादली-विजय भगत रिठाला-मनीष चौधरी बवाना-रवींद्र कुमार इंद्रास मुंडका-आजाद सिंह किराड़ी-अनिल झा सुल्तान माजरा-श्रीराम चंद्र चावड़िया मंगोलपुरी-करम सिंह करमा रोहिणी-विजेंद्र गुप्ता शालीमार बाग-रेखा गुप्ता शकूर बस्ती-एससी वत्स त्रिनगर- राम गुप्ता वजीरपुर- महेंद्र नागपाल मॉडल टाउन- कपिल मिश्रा सदर बाजार-श्री जय प्रकाश चांदनी चौक-सुमन कुमार गुप्ता मटिया महल-रवींद्र गुप्ता बल्लीमारान-लता सोढ़ी करोल बाग-योगेंद्र चांदोलिया पटेल नगर-परवेश रतन मोती नगर-सुभाष सचदेवा मादीपुर-कैलाश सांतला तिलक नगर-राजीव बब्बर जनकपुरी-आशीष सूद विकासपुरी-संजय सिंह उत्तम नगर- श्रीकृष्ण गहलोत द्वारका-प्रद्युम्न राजपूत मटियाला-राजेश गहलोत नजफगढ़-अजीत खड़खड़ी बृजवासन-सत्यप्रकाश राणा पालम-विजय पंडित राजेंद्र नगर-सरदार आरपी सिंह जंगपुरा-इनप्रीत सिंह बक्शी मालवीय नगर-शैलेंद्र सिंह आरकेपुरम-अनिल शर्मा छतरपुर-ब्रह्म सिंह तंवर देउली-अरविंद कुमार अंबेडकर नगर-खुशीराम ग्रेटर कैलाश-शिखा राय तुगलकाबाद-विक्रम विधूड़ी बदरपुर-रामवीर सिंह विधूड़ी ओखला-ब्रह्म सिंह त्रिलोकपुरी-किरण वैद्य कोंडली-राज कुमार ढिल्लों पटपड़गंज-रवि नेगी लक्ष्मी नगर-अभय कुमार वर्मा विश्वास नगर-ओपी शर्मा गांधी नगर-अनिल वाजपेयी गुरुवार रात भाजपा केंद्रीय चुनाव (सीईसी) समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए थे। बैठक में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद शुक्रवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होना है और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। ये भी पढ़े... आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 20 जनवरी को नामांकन पर्चा भरेंगे केजरीवाल AAP के चुनाव प्रचार के वीडियो में डांस करते दिखे मनोज तिवारी, भाजपा ने मांगा 500 करोड़ का हर्जाना 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 जनवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे पर्चे दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 45 सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम! रात 3 बजे तक चली बैठक Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 20 जनवरी को नामांकन पर्चा भरेंगे केजरीवाल
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है। चुनावों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है और 9 सीटों पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने 8 महिलाओं को भी टिकट दिया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 20 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे केजरीवाल जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से, दिलीप पांडे तिमारपुर से और कालकाजी से आतिशी को टिकट मिला है। अरविंद केजरीवाल 20 जनवरी को पर्चा दाखिल करेंगे, जबकि मनीष सिसोदिया 16 जनवरी को अपना नामांकन भरेंगे। Important Announcement : Aam Aadmi Party declares all 70 candidates for the upcoming Delhi election. We congratulate all the candidates and wish them all the best to establish high levels of trust and integrity within their constituency.#AAPKeCandidates pic.twitter.com/mbby8Z2GCR — AAP (@AamAadmiParty) January 14, 2020 इन सीटों पर इन नेताओं को मिला टिकट नरेला से शरद चौहान, बुराड़ी से संजीव झा, आदर्श नगर से पवन शर्मा, बादली से अजेश यादव, रिठाला से महिंदर गोयल, बवाना से जय भगवान उपकार, मुंडका से धरमपाल लाकड़ा, किराड़ी से ऋतुराज झा, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत, नागलोई जाट से रघुविंदर शौकिन, मंगोलपुरी से राखी बिड़ला, रोहिणी से राजेश नामा बंसीवाला, शालीमारबाग से बंदना कुमारी, शकुर बस्ती से सतेंदर जैन, त्रिनगर से जितेंद्र तोमर, वजीरपुर से राजेश गुप्ता, मॉडल टॉउन से अखिले पति त्रिपाठी और सदर बाजार से सोम दत्त को टिकट मिला है। चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी, मटिया महल, शोएब इकबाल, बल्लीमारन से इमरान हुसैन, करोल बाग से विशेष रवि, पटेल नगर से राकुमार आनंद, मोती नगर से शिव चरण गोयल, मादीपुर से गिरिश सोनी, राजौरी गार्डन से धनवंति चंदेला, हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लन, तिलक नगर से जरनैल सिंह, जनकपुरी से राजेश ऋषि, विकासपुरी से महिंदर यादव, उत्तम नगर से नरेश बलियान, द्वारका से विनय कुमार मिश्रा, मटियाला से गुलाब सिंह यादव, नजफ गढ़ से कैलाश गहलोत, बिजवासन से बीएस जून, पालम से भावना गौड़, दिल्ली छावनी से विरेंद्र सिंह कादियान, राजेंद्र नगर से राघव चढ्ढा, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, जंगपुर से प्रवीण कुमार, कस्तुरबा नगर से मदन लाल को टिकट मिला है। इन विधायकों का पत्ता साफ तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया गया। बवाना से मौजूदा विधायक रामचंद्र का टिकट काटकर जय भगवान उपकार को उम्मीदवार बनाया गया। मुंडका से सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया। पटेल नगर से हजारीलाल चौहान का टिकट काटकर राजकुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया गया। हरी नगर से जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया गया। द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया। दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कादियान को उम्मीदवार बनाया गया। राजेंद्र नगर से विजेंद्र का टिकट काटकर राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया गया। कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया। बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर राम सिंह नेताजी को उम्मीदवार बनाया गया। त्रिलोकपुरी से राजू दिन गान का टिकट काटकर रोहित कुमार मैहरोलिया को उम्मीदवार बनाया गया। कोंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया। सीलमपुर से हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया। गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह का टिकट काटकर चौधरी सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया। मटिया महल से आसिम अहमद खान की जगह शोएब इकबाल को उम्मीदवार बनाया गया। ये भी पढ़े... दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 जनवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे पर्चे दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 45 सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम! रात 3 बजे तक चली बैठक 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज दिल्ली में 8 फरवरी को होगा मतदान, 11 को आएंगे नतीजे Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 20 जनवरी को नामांकन पर्चा भरेंगे केजरीवाल
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है। चुनावों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है और 9 सीटों पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने 8 महिलाओं को भी टिकट दिया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 20 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे केजरीवाल जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से, दिलीप पांडे तिमारपुर से और कालकाजी से आतिशी को टिकट मिला है। अरविंद केजरीवाल 20 जनवरी को पर्चा दाखिल करेंगे, जबकि मनीष सिसोदिया 16 जनवरी को अपना नामांकन भरेंगे। Important Announcement : Aam Aadmi Party declares all 70 candidates for the upcoming Delhi election. We congratulate all the candidates and wish them all the best to establish high levels of trust and integrity within their constituency.#AAPKeCandidates pic.twitter.com/mbby8Z2GCR — AAP (@AamAadmiParty) January 14, 2020 इन सीटों पर इन नेताओं को मिला टिकट नरेला से शरद चौहान, बुराड़ी से संजीव झा, आदर्श नगर से पवन शर्मा, बादली से अजेश यादव, रिठाला से महिंदर गोयल, बवाना से जय भगवान उपकार, मुंडका से धरमपाल लाकड़ा, किराड़ी से ऋतुराज झा, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत, नागलोई जाट से रघुविंदर शौकिन, मंगोलपुरी से राखी बिड़ला, रोहिणी से राजेश नामा बंसीवाला, शालीमारबाग से बंदना कुमारी, शकुर बस्ती से सतेंदर जैन, त्रिनगर से जितेंद्र तोमर, वजीरपुर से राजेश गुप्ता, मॉडल टॉउन से अखिले पति त्रिपाठी और सदर बाजार से सोम दत्त को टिकट मिला है। चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी, मटिया महल, शोएब इकबाल, बल्लीमारन से इमरान हुसैन, करोल बाग से विशेष रवि, पटेल नगर से राकुमार आनंद, मोती नगर से शिव चरण गोयल, मादीपुर से गिरिश सोनी, राजौरी गार्डन से धनवंति चंदेला, हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लन, तिलक नगर से जरनैल सिंह, जनकपुरी से राजेश ऋषि, विकासपुरी से महिंदर यादव, उत्तम नगर से नरेश बलियान, द्वारका से विनय कुमार मिश्रा, मटियाला से गुलाब सिंह यादव, नजफ गढ़ से कैलाश गहलोत, बिजवासन से बीएस जून, पालम से भावना गौड��, दिल्ली छावनी से विरेंद्र सिंह कादियान, राजेंद्र नगर से राघव चढ्ढा, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, जंगपुर से प्रवीण कुमार, कस्तुरबा नगर से मदन लाल को टिकट मिला है। इन विधायकों का पत्ता साफ तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया गया। बवाना से मौजूदा विधायक रामचंद्र का टिकट काटकर जय भगवान उपकार को उम्मीदवार बनाया गया। मुंडका से सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया। पटेल नगर से हजारीलाल चौहान का टिकट काटकर राजकुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया गया। हरी नगर से जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया गया। द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया। दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कादियान को उम्मीदवार बनाया गया। राजेंद्र नगर से विजेंद्र का टिकट काटकर राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया गया। कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया। बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर राम सिंह नेताजी को उम्मीदवार बनाया गया। त्रिलोकपुरी से राजू दिन गान का टिकट काटकर रोहित कुमार मैहरोलिया को उम्मीदवार बनाया गया। कोंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया। सीलमपुर से हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया। गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह का टिकट काटकर चौधरी सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया। मटिया महल से आसिम अहमद खान की जगह शोएब इकबाल को उम्मीदवार बनाया गया। ये भी पढ़े... दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 जनवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे पर्चे दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 45 सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम! रात 3 बजे तक चली बैठक 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज दिल्ली में 8 फरवरी को होगा मतदान, 11 को आएंगे नतीजे Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 7 दिन में घोषित होंगे सभी उम्मीदवार
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के लिए मंगलवार यानी आज से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होंगे और इसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 11 फरवरी को आएंगे। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 24 जनवरी तक वापस ले सकते हैं नामांकन दिल्ली के सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।’ अधिकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी है। अगले दिन यानी 22 जनवरी से नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। जबकि अपना नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी तय की गई है। The notification to the ensuing #DelhiAssemblyElections to be issued today. With the issuance of the notification, the process of nomination will begin. The candidates can file their nominations till 21st of January and the scrutiny will take place on 22nd. pic.twitter.com/nmdQeazYDB — All India Radio News (@airnewsalerts) January 14, 2020 22 फरवरी को खत्म हो रहा कार्यकाल बता दें दिल्ली में कुल 1.46 करोड़ मतदाता हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है। नियमों के अनुसार, कार्यकाल खत्म होने के पहले ही चुनाव कराकर नई विधानसभा का गठन हो जाना है। पिछले चुनाव के नामांकन पर एक नजर 1413 नामांकन पत्र हुए थे दाखिल। 231 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए निरस्त। 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया था वापस। 673 उम्मीदवारों ने चुनाव में आजमाई थी किस्मत। पिछले चुनावी नतीजें पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डाले तो 2015 में दिल्ली में छठी बार विधानसभा चुनाव हुए थे। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवा�� ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को पछाड़ दिया था। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में केजरीवाल की पार्टी को 67 सीटें मिलीं। जबकि बीजेपी को महज तीन सीटें ही मिल सकी। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो वह तो दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। पूर्ण बहुमत के साथ गठित हुई आप सरकार में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। ये भी पढ़े... दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 45 सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम! रात 3 बजे तक चली बैठक 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज दिल्ली में 8 फरवरी को होगा मतदान, 11 को आएंगे नतीजे Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
AAP के चुनाव प्रचार के वीडियो में डांस करते दिखे मनोज तिवारी, भाजपा ने मांगा 500 करोड़ का हर्जाना
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार के लिए 'लगे रहो केजरीवाल' थीम पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में उन्होंने बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिखाया है। आप पार्टी के इस वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। साथ ही बीजेपी ने इस गाने के खिलाफ शिकायत करते हुए 500 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। #LageRahoKejriwal song is so good even sir @ManojTiwariMP is also dancing on it. pic.twitter.com/Ye3077PMK4 — AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2020 वीडियो में डांस करते दिख रहे मनोज तिवारी बता दें आप पार्टी ने अपने वीडियो में मनोज तिवारी के एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल किया है। आप के इस पोल कैंपेन सॉन्ग में मनोज तिवारी डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया और कैप्शन लिखा कि, 'गाना इतना अच्छा है कि सर मनोज तिवारी भी इस पर नाच रहे हैं।' (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); तिवारी बोले- आप को अनुमति किसने दी? मनोज तिवारी ने इसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एक्ट का उल्लंघन करार दिया और वीडियो का इस्तेमाल करने के लिए आप पर सवाल उठाए हैं। मनोज तिवारी ने यह दावा किया है कि, उनके एक एल्बम के साउंडट्रैक का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के थीम सॉन्ग के लिए किया गया है। मनोज तिवारी ने सवाल किया कि, आम आदमी पार्टी को इस वीडियो का इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी? साथ ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा की लोकप्रियता से डर गई है और इसलिए वो ऐसी ओछी हरकत कर रही है। 8 फरवरी को होगा मतदान गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है और इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार में 'लगे रहो केजरीवाल' का नारा दिया है और इस नारे के साथ उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें मनोज तिवारी को दर्शाया गया है। ये भी पढ़े... दिल्ली में 8 फरवरी को होगा मतदान, 11 को आएंगे नतीजे दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 45 सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम! रात 3 बजे तक चली बैठक 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 45 सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम! रात 3 बजे तक चली बैठक
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगानी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह के घर पार्टी की कोर कमेटी की मैराथन बैठक आयोजित हुई। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 7 घंटे चली बैठक बताया जा रहा है कि बैठक रविवार रात करीब 8 बजे शुरू हुई थी जो रात 3 बजे तक चली। किसे कौनसी सीट से खड़ा करना है, यह मुद्दा बैठक में अहम रहा। इसके अलावा किस पार्टी के साथ गठबंधन करना है, इसे लेकर भी चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 70 सीटों में से 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। बची हुई अन्य सीटों के लिए ऐसी ही बैठकों का आयोजन जल्द होगा। 1400 उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने 70 सीटों के लिए 1400 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। बीजेपी की चुनाव समिति में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि, 'चुनावों को देखते हुए आयोजित एक बैठक में टिकट के इच्छुक लोगों के नामों पर चर्चा की गई।' हर एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए औसतन 15-20 नाम सामने आए हैं। स्क्रीनिंग पैनल सभी नामों पर विचार करेगी और फिर एक लिस्ट अंतिम स्वीकृति के लिए पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। गठबंधन पर भी चर्चा जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला और अकाली के साथ गठबंधन को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय तो नहीं हुआ लेकिन पार्टी के वरिष्ठों ने इस मुद्दे पर लगभग निर्णय ले लिया है और जल्द ही वे इसकी घोषणा कर सकते हैं। ये भी पढ़े... दिल्ली में 8 फरवरी को होगा मतदान, 11 को आएंगे नतीजे 1993 से अबतक दिल्ली में कुल 6 बार हुए चुनाव, देखें कब किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज दोस्त को कुलपति बनाने के लिए विंग कमांडर ने अमित शाह बनकर की मप्र के राज्यपाल से बात, दो गिरफ्तार Read the full article
0 notes