Tumgik
#TigerWoodswonthe2019Masters
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
11 साल बाद टाइगर वुड्स ने जीता 15वां मेजर खिताब, मिली 14 करोड़ इनामी राशि
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज  दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने लंबे समय बाद शानदार वापसी करते हुए 83वां मास्टर्स गोल्फ खिताब जीता। यह खिताब उनके करियर का 15वां खिताब है। बता दें विवादों और करियर के लिए खतरा बनी चोट से उबरकर टाइगर ने अगुस्टा नैशनल कोर्स में 11 साल बाद कोई मेजर खिताब जीता है।   He did it. Tiger Woods wins @TheMasters. – TGRhttps://t.co/mzonVlCMg9 pic.twitter.com/OZTTyKMlEi — Tiger Woods (@TigerWoods) April 15, 2019 43 साल के अमेरिकी धुरंधर वुड्स पिछले 11 साल से खिताब को तरस रहे थे। उन्होंने साल 2008 यूएस ओपन के बाद अब जाकर पहला खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद उन्हें 20.70 लाख डॉलर (करीब 14.37 करोड़ रुपए) इनामी राशि मिली। शानदार जीत के बाद वुड्स ने कहा कि, ‘जो कुछ हुआ, उसके बाद यह अद्भुत है। मैं चल नहीं पाता था, सो नहीं पाता था और कुछ नहीं कर सकता था। ऐसे में वापसी करके खिताब जीतना अद्भुत है।’ बता दें वुड्स मास्टर खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले साल 1986 में अमेरिका के जैक निकलॉस ने 46 की उम्र में मेजर खिताब जीता था। निकलॉस ने अब तक कुल 18 मेजर खिताब जीते हैं। टाइगर वुड्स: 15 मेजर चैम्पियनशिप - द मास्टर्स (5) -1997, 2001, 2002, 2005, 2019. - यूएस ओपन (3)- 2000, 2002, 2008. - ब्रिटिश ओपन (3)- 2000, 2005, 2006. - पीजीए (4)- 1999, 2000, 2006, 2007. Read the full article
0 notes