Tumgik
#HoliCalander2022
countryconnect · 3 years
Text
Holi 2022 Date: जानिए इस साल कब है होली और होलिका दहन, जानें मुहूर्त एवं महत्व
Tumblr media
Holi 2022 Date: रंगों का त्योहार होली पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह 12वें माह फाल्गुन (Falgun Or Phalgun) में मनाई जाती है. आइए जानते हैं कि होली कब है और होलिका दहन (Holika Dahan) का मुहूर्त (Muhurat) क्या है?
Holi 2022 Date: रंगों का त्योहार होली पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह 12वें माह फाल्गुन (Falgun Or Phalgun) में मनाई जाती है, जबकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तीसरे माह मार्च (March) में मनाई जाती है. होली और दिवाली हिन्दुओं के दो प्रमुख त्योहार हैं. होली से एक दिन पूर्व रात्रि में होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों की होली खेलते हैं. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रदोष मुहूर्त में होलिका दहन होता है. इस दिन से ही होली का प्रारंभ माना जाता है. होली का त्योहार दो दिन का होता है. एक दिन होलिका दहन और दूसरे दिन धुलण्डी यानी रंगों वाली होली. हालांकि बरसाने की होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. इस होली के लिए देशभर से ही नहीं, दुनियाभर से लोग मथुरा और वृंदावन पहुंचते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल होली कब है और होलिका दहन (Holika Dahan) का मुहूर्त (Muhurat) क्या है?
होलिका दहन 2022 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से हो रहा है. यह तिथि अगले दिन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक मान्य है. ऐसे में होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को होगी क्योंकि होलिका दहन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त 17 मार्च को ही प्राप्त हो रहा है. दृक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट के मध्य है. होलिका दहन के लिए एक घंटा 10 मिनट का समय प्राप्त होगा. जब पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल में भद्रा न हो, तो उस समय होलिका दहन करना उत्तम होता है. यदि ऐसा नहीं है, तो भद्रा की समाप्ति की प्रतीक्षा की जाती है. हालांकि भद्रा पूँछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है. इस वर्ष भद्रा पूंछ रात 09:06 बजे से 10:16 बजे तक है. भद्रा वाले मुहूर्त में होलिका दहन अनिष्टकारी होता है. भद्रा समाप्ति के बाद होलिका दहन 2022 मुहूर्त 17 मार्च को देर रात 01:12 बजे से अगले दिन 18 मार्च को प्रात: 06:28 बजे तक. होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं. होली 2022 होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है, ऐसे में होली का त्योहार 18 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाएंगे और शुभकामनाएं देंगे. होली के दिन घरों में मीठे पकवान बनाए जाते हैं. होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं. Read the full article
0 notes
countryconnect · 3 years
Text
Holi 2022 : आज से आरंभ हो रहा है फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष, जानें कब है 'होली' का पर्व
Tumblr media
Holi 2022 : 3 मार्च 2022 से फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है. धार्मिक दृष्टि से फाल्गुन शुक्ल पक्ष को विशेष माना गया है. जानें कब है? होली.
Holi 2022 , March 2022 Hindu Calendar : पंचांग के अनुसार 3 मार्च 2022, गुरुवार से फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष शुरु हो रहा है. इस दिन नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रहेगा. कुंभ राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में क्या विशेष होने जा रहा है आइए जानते हैं- होली 2022 कब है? (Holi 2022) होली को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है. ये एक महत्वपूर्ण पर्व है. पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार होली दहन 17 मार्च 2022, गुरुवार को किया जाएगा. रंग की होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी. होलिका दहन 2022 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022) - होलिका दहन मुहूर्त : 21:20:55 से 22:31:09 तक (17 मार्च 2022) - अवधि :1 घंटे 10 मिनट - भद्रा पुंछ :21:20:55 से 22:31:09 तक - भद्रा मुखा :22:31:09 से 00:28:13 तक ग्रहों का राशि परिवर्तन 2022 (Transit 2022) बुध गोचर 2022 (Mercury Transit 2022) : फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में ग्रहों का परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. शुक्ल पक्ष का पहला राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होने जा रहा है. इस राशि में 6 मार्च 2022 को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य राशि परिवर्तन 2022 (Sun Transit 2022) : फाल्गुन मास का दूसरा राशि परिवर्तन मीन राशि में देखने को मिलेगा. यहां पर सूर्य का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा. सूर्य का यह गोचर, मीन संक्रांति 2022 के नाम से जाना जाता है. राशिफल (Horoscope) फाल्गुन मास में होने वाला ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. इसके साथ इसका असर देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा. फाल्गुन मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि का आमलकी एकादशी कहा जाता है. आमलकी एकादशी का व्रत 14 मार्च 2022 को रखा जाएगा. Read the full article
0 notes