#2019celebritiesdeath
Explore tagged Tumblr posts
Text
अलविदा 2019 : साल 2019 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा
![Tumblr media](https://64.media.tumblr.com/72c9447a60c9ed3d6f49714e74397fe7/0688d4b058c1a4f4-0b/s540x810/d67f405d229dd158b83ff4c7c1495cbf31116081.jpg)
चैतन्य भारत न्यूज साल 2019 गुजरने में अब महज 3 दिन बाकी है। यह साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद खास भी रहा और बुरा भी। खास इसलिए क्योंकि इस साल कई ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने अच्छी कमाई की। हालांकि, इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई नायाब कलाकारों को भी खो दिया है। आइए जानते हैं 2019 में किन-किन सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा- (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); शौकत आजमी
दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी की मां और एक्ट्रेस शौकत आजमी का निधन इसी साल नवंबर में हुआ। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं जिसके बाद शौकत ने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। विजु खोटे
सुपरहिट फिल्म 'शोले' में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजु खोटे का निधन 30 सितंबर को हुआ था। उनके जाने से भी बॉलीवुड जगत को बड़ा झटका लगा था। वीरू कृष्णन
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस ��र डांसर वीरू कृष्णन ने भी इसी साल सितंबर में दुनिया को अलविदा कहा था। बॉलीवुड में इसके चलते शोक पसर गया था। मोहम्मद जहूर खय्याम
![Tumblr media](https://64.media.tumblr.com/7809f67ef314439675d1e4233878a7ff/0688d4b058c1a4f4-ba/s500x750/478a91e98f723d16ff2e14506d9871c5f07a7bf6.jpg)
प्रसिद्द म्यूजिक डायरेक्टर खय्याम ने भी इस साल 19 अगस्त को अंतिम सांस ली थी। बता दें खय्याम ने बॉलीवुड में 5 दशकों से ज्यादा तक काम किया था। विद्या सिन्हा
बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का भी इसी साल 15 अगस्त को निधन हुआ था। विद्या दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी उम्र 71 बरस थी। गिरीश कर्नाड
![Tumblr media](https://64.media.tumblr.com/a5fd93f26b55255424bdcae72ddfcde6/0688d4b058c1a4f4-35/s540x810/129dba1c71dcf438604202c5c3ca601099563007.jpg)
आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' में नजर आने वाले एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन 10 जून को हुआ बैंगलुरु में हुआ था। वे काफी समय से बीमार थे। बता दें गिरीश एक एक्टर होने के साथ-साथ राइटर, डायरेक्टर भी थे। महेश आनंद
बॉलीवुड के चर्चित विलेन महेश आनंद का 9 फरवरी को निधन हो गया था। उनका शव सड़ी हुई अवस्था में उनके घर से बरामद हुआ था जहां वो अकेले रहते थे। सूत्रों के मुताबिक, महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वीरू देवगन
![Tumblr media](https://64.media.tumblr.com/bd43b64a15973973085c88537264a35a/0688d4b058c1a4f4-94/s540x810/7cf4d8462bd8578b0f716b01215b78752485180d.jpg)
एक्टर अजय देवगन के पिता और स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन ने इस साल 27 मई को दुनिया को अलविदा कहा। फिल्म 'कांटे' और 'मिस्टर इंडिया' में एक्शन सीक्वेंस डायरेक्ट करने वाले वीरू देवगन को बॉलीवुड ने नम आंखों से विदा किया था। राज कुमार बड़जात्या
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर राज कुमार बड़जात्या का 21 फरवरी को निधन हुआ था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक थी। वेणु माधव
![Tumblr media](https://64.media.tumblr.com/ae3382d29fa077d743f5c9feba7f1b4b/0688d4b058c1a4f4-19/s540x810/f1a47e1bef0a029e459b7d5139bb4374918d3b0c.jpg)
साउथ फिल्मों के मशहूर कॉम���डियन वेणु माधव का 25 सितंबर को 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। वेणु लिवर और किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। कुशल पंजाबी
![Tumblr media](https://64.media.tumblr.com/2de6dae22384d3c2a879e4e19fa5e5a5/0688d4b058c1a4f4-37/s540x810/f1a3557a65a77bb6b271fbb3f02a423457467e92.jpg)
बॉलीवुड फिल्मों और कई टीवी शो में नजर आ चुके एक्टर कुशल पंजाबी ने 27 दिसंबर को अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें मौत का इल्जाम किसी पर नहीं लगाया गया है। कुशल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी माता-पिता, बहन और बेटे के नाम कर दी। ये भी पढ़े... फोर्ब्स 2019 : कमाई के मामले में सलमान खान से आगे निकले अक्षय कुमार, पहले पायदान पर है यह खिलाड़ी गूगल ने जारी की साल 2019 की सर्चिंग लिस्ट, जानें इस बार सबसे ज्यादा क्या खोजा गया? ये हैं इस साल की सबसे मजेदार तस्वीरें, सोशल मीडिया पर खूब हुई वायरल Read the full article
#2019celebritiesdeath#2020#BollywoodCelebrityDeathin2019#BollywoodCelebrityDeathList2019#CelebrityDeathin2019#CelebritywhoDiedin2019#girishkarnad#kushalpunjabi#MaheshAnand#MohammedZahurKhayyam#newyear2020#RajKumarBarjatya#ShaukatAzmi#veerudevgan#VeeruKrishnan#venumadhav#vidyasinha#vijukhote#कुशलपंजाबी#गिरीशकर्नाड#मो��म्मदजहूरखय्याम#राजकुमारबड़जात्या#विजुखोटे#विद्यासिन्हा#वीरूकृष्णन#वीरूदेवगन#वेणुमाधव#शौकतआजमी
0 notes