Tumgik
#बारिशकाखानपान
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
बारिश के मौसम में खासतौर से रखें अपने खानपान का ध्यान, इन चीजों से रहे दूर
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बदलते मौसम के साथ-साथ हमारे खाने-पीने की चीजे भी बदलती रहती हैं और इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। बारिश का मौसम दस्तक दे चुका है ऐसे में मौसम के अनुसार खानपान से हम कई तरह परेशानियों से बच सकते हैं। एक मौसम का खानपान जरुरी नहीं कि दूसरे मौसम में भी फायदेमंद हो। इसलिए जरुरी है कि हमारा खानपान मौसम के हिसाब से होना चाहिए। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में हमारा खानपान कैसा होना चाहिए। इन चीजों का करें सेवन पौष्टिक और संतुलित खानपान हमें स्वस्थ और फिट बनाए रखता है। वहीं संतुलित खानपान हमारे लिए कई तरह की परेशानी का कारण बन जाता है। बारिश के मौसम में पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इस मौसम में आसानी से पचने वाला भोजन किया जाना चाहिए। बारिश में तुरई, टमाटर, भिंडी, प्याज और पुदीना ज्यादा खाएं जबकि, फलों में सेब, आड़ू, अनार, खा सकते हैं। इसके अलावा मोटे अनाज में चावल, गेहूं, मूंग की दाल, खिचड़ी, दही, लस्सी, सरसों का सेवन कर सकते हैं। अपने खाने में धनिया, अदरक, हींग, काली, मिर्च का इस्तेमाल जरुर  करें। बरसात के मौसम में चौलाई खाना खासतौर से फायदेमंद होता है। इन चीजों से रहे दूर बरसात के मौसम में बासी और रूखा खाने से बचें। सेहत का ख्याल रखते हुए मसूर, मक्का, आलू, कटहल, मटर, उड़द, चने के दाल, मोठ जैसी चीजों को खाने से परहेज करें। रात के समय में छाछ व दही का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप पत्तेदार सब्जियां बना रहे हैं तो उसके साथ थोड़ा दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैम, मुरब्बा और आचार से भी दुरी बनाए रखें। तला भुना खाने की बजाय दाल व सब्जी के साथ सलाद और रोटी लें। वहीं रात के भोजन में रोटी और सब्जी खाएं। बरसात के मौसम में गर्मागरम सूप पीना भी फायदेमंद होता है। इस मौसम में नॉन वेज खाने से बचें। इनका भी रखें ध्यान अपने खानपान में गर्म दाल और सूप को शामिल करें।  साथ ही हल्दी, लौंग, काली मिर्च और सौंफ जैसे मसालों का खाने में इस्तेमाल करें। हल्दी न सिर्फ एक बढ़िया एंटीबायोटिक होती है बल्कि यह सूजन भी कम करती है। यह वास्तव में पाचन तंत्र में सूजन कम करने में मददगार साबित होती है। कच्चे फलों को खाने से बचें, इससे अपच और गैस की समस्या हो सकती है। बारिश के मौसम में स्नैक्स व कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा मैदे की चीजों, आइसक्रीम, मिठाई, केला, अंकुरित, अनाज आदि खाने से परहेज करें। बरसात के मौसम में पानी का खास ध्यान दें। इस मौसम में उबला हुआ पानी पिएं क्योंकि पानी में कीटाणु मौजूद होते हैं। कम नमक का आहार लें क्योंकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर और सूजन बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। ये भी पढ़े  हरी सब्जी से कई गुना ज्यादा गुणकारी होती है अरबी, जानिए इसके बेहतरीन फायदे कैंसर कोशि‍काओं को बढ़ने से रोकती है लीची, जानिए इसके 6 बेहतरीन फायदे इन बातों पर देंगे ध्यान, तो रात में देर से भोजन करने पर भी नहीं बढ़ेगा मोटापा   Read the full article
0 notes