Tumgik
#फुल बॉडी चेकअप मशीन
kayawellhealth · 2 years
Text
फुल बॉडी चेकअप क्या और क्यों जरुरी है?
आयुर्वेद में कहा गया है, ‘पहला सुख निरोगी काया’, अर्थात शरीर का स्वस्थ होना इस संसार में सबसे बड़ा सुख है। अगर इंसान का तन मन स्वस्थ है, तो उसका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहता है। समय के साथ हमारे रहन सहन और खान पान में बदलाव आया है, जिससे बीमारियाँ भी बढ़ी हैं। ऐसे में बहुत जरुरी हो गया है, अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना। पहला तो अच्छी दिनचर्या और दूसरा नियमित फुल बॉडी चेकअप इसके लिए बेहद जरुरी है।
फुल बॉडी चेकअप के फायदे और उससे जुड़ी तमाम बातें:
आइये जानते हैं क्यों जरुरी है बॉडी चेकअप और क्या है बॉडी चेकअप के फायदे और उससे जुड़ी तमाम बातें।  
1) फुल बॉडी चेकअप के क्या फायदे है?
हमारे शरीर में कई ऐसे बदलाव समय समय पर होते रहते हैं, जिनका पता सामान्य लक्षणों से नहीं चलता। इसमें ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल असंतुलन, फैट, कोलेस्ट्रोल, लिपिड प्रोफाइल, किडनी की जांच और भी पूरे शरीर की कार्य प्रणाली से जुड़ीं चीज़ें है जो केवल जांच से ही पता चल पाती है। फुल बॉडी चेकअप (body check up) के फायदे ये हैं, कि समय रहते आपको अपने शरीर में हो रहे असामान्य परिवर्तनों का पता चल जाता है और उस पर डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार भी किया जा सकता है। 
कई ऐसी गंभीर बीमारियाँ है, जो पूर्व लक्षण प्रकट नहीं करती, केवल जांच में ही उनका पता चल सकता है। इसलिए नियमित बॉडी चेकअप बहुत फायदेमंद है।  
2) फुल बॉडी चेकअप किसको करवाना चाहिए?
बॉडी चेकअप के लिए वैसे तो किसी उम्र विशेष पर ही करवाना हो, ऐसा कोई जरुरी नहीं है। सभी उम्र के लोगों को बॉडी चेक अप करवाना चाहिए। इसके लिए आप पूरे परिवार के लिए पैकेज भी ले सकते हैं। जांच के लिए बीमार होने का इन्तजार नहीं करना चाहिए। फुल बॉडी चेकअप से समय रहते बीमारी की सम्भावना और उसे रोकने के उपाय किये जा सकते हैं।
कम से कम 30 से 40 की उम्र के बाद तो व्यक्ति को अपना फुल बॉडी चेकअप करवाना ही चाहिए। महिलाओं में भी अगर आप मेनोपॉज से पहले भी बॉडी चेकअप करवा सके तो अच्छा होगा वरना मेनोपॉज के बाद तो अवश्य ही जांचे करवाना चाहिए। 
3) फुल बॉडी चेकअप में कौन कौन से टेस्ट होते हैं?
पूरे शरीर की जांच से जुड़े कई सारे टेस्ट किये जाते हैं। अलग अलग पैकेज के हिसाब से इन टेस्ट्स की संख्या कम ज्यादा हो सकती है। हम यहाँ पर उन मेडिकल टेस्ट लिस्ट के बारे में बात कर कर रहे हैं जो सामान्य रूप से फुल बॉडी चेकअप में किये जाते हैं। कुछ पैकेज में अधिक टेस्ट भी हो सकते हैं और कुछ में कम।
और पढ़ें: https://www.kayawell.com/blog/how-to-get-kayawell-full-body-checkup-nearby-your-location
0 notes