Tumgik
#नौवां रूप ‘मां सिद्धिदात्री’ है।
bhartiblogger · 2 years
Text
youtube
0 notes
gurujitmshastri · 5 months
Text
Tumblr media
नौवां दिन देवी सिद्धिदात्री
देवी सिद्धिदात्री का स्वरूप
मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं। मां सिद्धिदात्री भगवान विष्णु की प्रिय लक्ष्मी की तरह कमल पर विराजमान हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। मां सिद्धिदात्री के हाथों में कमल, शंख, गदा, सुदर्शन चक्र भी है। सिद्धिदात्री देवी सरस्वती का भी एक रूप हैं। भगवान शिव ने भी देवी सिद्धिदात्री की कृपा से ही सभी सिद्धियां प्राप्त की थीं।
मां सिद्धिदात्री का पूजा मंत्र
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम् ॥
Guru Ji TM Shastri Ji
Call : - +91-9872539511
#topastrologer#astronews#astroworld#Astrology#lovemarriage#astrologers#astrologymemes#marriage#loveback#love#carrerproblemsolution#unemploymentproblems#grahdosh#businessproblemsolution#dealyinmarriage#chaitranavratri2024#ChaitraNavratri#chaitnavratri#ninthdaynavratri#maasidhdatri
0 notes
skdruhela · 3 years
Text
आप सभी को सपरिवार नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।
आइए आज से नौ दिन उपवास रखते हैं। आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
श्री नवदुर्गा स्तोत्र: माँ दुर्गा के नौ रूप हैं। उनको ध्याने को विशेष नवदुर्गा मंत्र इस प्रकार से हैं।
गणेशः
हरिद्राभञ्चतुर्वादु हारिद्रवसनंविभुम् ।
पाशाङ्कुशधरं दैवंमोदकन्दन्तमेव च ॥
देवी शैलपुत्री:
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखरां।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम् ॥
देवी ब्रह्मचारिणी:
दधाना करपद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू ।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ॥
देवी चन्द्रघण्टा:
पिण्डजप्रवरारूढा चन्दकोपास्त्रकैर्युता ।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ॥
देवी कूष्माण्डा:
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च ।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥
देवीस्कन्दमाता:
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया ।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी ॥
देवीकात्यायणी:
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना ।
कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानवघातिनी ॥
देवीकालरात्रि:
एकवेणी जपाकर्णपूर नग्ना खरास्थिता ।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी ॥ वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा ।
वर्धनमूर्ध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी ॥
देवीमहागौरी:
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः ।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा ॥
देवीसिद्धिदात्रि:
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ॥
ये कुल ९ औषधियां हैं जिन्हें नवदुर्गा कहा गया है।
(१) शैलपुत्री (हरड़) : हरड़ मानव के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार है अनेक प्रकार के रोगों में काम आता है हरड़ हिमावती है जो देवी शैलपुत्री का ही एक रूप है.यह आयुर्वेद की प्रधान औषधि है यह पथया, हरीतिका, अमृता, हेमवती, कायस्थ, चेतकी और श्रेयसी सात प्रकार की होती है।
(२) ब्रह्मचारिणी (ब्राह्मी) : ब्राह्मी आयु व याददाश्त बढ़ाकर, रक्तविकारों को दूर कर स्वर को मधुर बनाती है। इसलिए इसे सरस्वती भी कहा जाता है।
(३) सिद्धिदात्री (शतावरी) : दुर्गा का नौवां रूप सिद्धिदात्री है जिसे नारायणी शतावरी कहते हैं। यह बल, बुद्धि एवं विवेक के लिए उपयोगी है।
(४) चंद्रघंटा (चंदुसूर) : यह एक ऎसा पौधा है जो धनिए के समान है। यह औषधि मोटापा दूर करने में लाभप्रद है इसलिए इसे चर्महंती भी कहते हैं।
(५) कूष्मांडा (पेठा) : इस औषधि से पेठा मिठाई बनती है.इसलिए इस रूप को पेठा कहते हैं। इसे कुम्हड़ा भी कहते हैं जो रक्त विकार दूर कर पेट को साफ करने में सहायक है। मानसिक रोगों में यह अमृत समान है।
(६) स्कंदमाता (अलसी) : देवी स्कंदमाता औषधि के रूप में अलसी में विद्यमान हैं। यह वात, पित्त व कफ रोगों की नाशक औषधि है।
(७) कालरात्रि (नागदौन) : यह देवी नागदौन औषधि के रूप में जानी जाती हैं। यह सभी प्रकार के रोगों में लाभकारी और मन एवं मस्तिष्क के विकारों को दूर करने वाली औषधि है।
(८) महागौरी (तुलसी) : तुलसी सात प्रकार की होती है सफेद तुलसी, काली तुलसी, मरूता, दवना, कुढेरक, अर्जक और षटपत्र। ये रक्त को साफ कर ह्वदय रोगों का नाश करती है।
(९) कात्यायनी (मोइया) : देवी कात्यायनी को आयुर्वेद में कई नामों से जाना जाता है जैसे अम्बा, अम्बालिका व अम्बिका। इसके अलावा इन्हें मोइया भी कहते हैं। यह औषधि कफ, पित्त व गले के रोगों का नाश करती है।
Tumblr media Tumblr media
1 note · View note
gokul2181 · 4 years
Text
The form of Maa Durga is hidden in every woman, make this day of Navratri a way to eradicate your distress and a means of happiness, prosperity and security in life. | हर स्त्री में छिपा है मां दुर्गा का रूप, नवरात्रि के इस दिन को अपने संकट मिटाने और जीवन में सुख, समृद्धि व सुरक्षा का माध्यम बनाएं
New Post has been published on https://jordarnews.in/the-form-of-maa-durga-is-hidden-in-every-woman-make-this-day-of-navratri-a-way-to-eradicate-your-distress-and-a-means-of-happiness-prosperity-and-security-in-life-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/
The form of Maa Durga is hidden in every woman, make this day of Navratri a way to eradicate your distress and a means of happiness, prosperity and security in life. | हर स्त्री में छिपा है मां दुर्गा का रूप, नवरात्रि के इस दिन को अपने संकट मिटाने और जीवन में सुख, समृद्धि व सुरक्षा का माध्यम बनाएं
Tumblr media
Hindi News
Women
Lifestyle
The Form Of Maa Durga Is Hidden In Every Woman, Make This Day Of Navratri A Way To Eradicate Your Distress And A Means Of Happiness, Prosperity And Security In Life.
प्रभात कुमार3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
Tumblr media
भगवती दुर्गा के 108 नामों में आद्या (मूल, आरंभ) है, तो चिता (मृत्युशैया) भी। लोकमानस में देवी के कई रूप हैं। कुछ स्नेहशील और ममतामय हैं, तो कुछ हिंसक और डरावने भी। उनका सर्वाधिक शांत, सुंदर और कांतिमय रूप ‘गौरी’ है और सबसे उग्र, हिंसक और क्रूर रूप देवी ‘काली’ का है। अपने इन्हीं विविध रूपों और नामों के साथ मां दुर्गा पूजी जाती हैं। इसकी दो तरह से व्याख्या की जा सकती है-
हर स्त्री है दुर्गा
देवी की आठ भुजाओं और उनमें सुशोभित अस्त्र-शस्त्रों की तुलना आज या पहले की स्त्री से करें। हम देखेंगे कि हमारे समाज में स्त्रियों पर बहुआयामी कर्तव्य और उत्तरदायित्व का बोझ रहा है और उन्होंने पूरी सफलता, सामर्थ्य और निष्ठा के साथ उनका निर्वहन भी किया है। स्पष्ट है कि स्त्री-अस्मिता के सर्वोत्तम प्रतीक के रूप में देवी आराधना धार्मिक दृष्टि से ही नहीं अपितु सामाजिक दृष्टि से भी तर्कसंगत होगी।
परिवर्तन की प्रेरक
देवदत्त पटनायक कहते हैं कि देवी जब अपना रूप बदलती हैं, तो वे परिवर्तन के लिए प्रेरित करती हैं। सर्जक भंजक में परिवर्तित हो सकता है। भंजक रक्षक में बदल सकता है। जो हानि पहुंचाता है वह संरक्षण कर सकता है। जो इच्छा करता है वह संयम भी दिखा सकता है। देवी हमारे इर्द-गिर्द की दुनिया हैं। देवी हमें प्रेरित करती हैं। वे हमारे भीतर इच्छा पैदा करती हैं।
Tumblr media
नवदुर्गा का नवाचार
नवदुर्गा के नौ रूपों में शैलपुत्री को स्वाभिमानी और दृढ़ इच्छाशक्ति संपन्न, ब्रह्मचारिणी को स्थिरमना और संघर्षशील और चंद्रघंटा को कल्याणकारिणी माना जाता है। इसी तरह कूष्मांडा गर्भ धारण करने वाली, स्कंदमाता और कात्यायनी-स्वरूप संततियों के माता-पिता और पालनहार, कालरात्रि जड़ जीवन से मुक्त होकर एक चेतना सम्पन्न मोक्ष की प्राप्ति आदि की द्योतक है।
भगवती का आठवां रूप महागौरी और नौवां रूप सिद्धिदात्री अर्थात ज्ञान अथवा बोध देने वाली देवी का है। ये देवी दुर्गा के सबसे दुर्लभ रूप हैं जिनके साक्षात्कार के लिए परम सिद्ध होने की आवश्यकता है। सूक्ष्मता से देखें तो एक आम भारतीय नारी में भी ये दुर्लभ रूप उपस्थित हैं, किंतु उनका सम्पूर्णता के साथ दर्शन से करने के लिए अपेक्षित धैर्य की आवश्यकता है।
Tumblr media
परिवर्तन का अवसर
नवरात्र एक ऐसा पर्व है जो साल में तीन बार मनाया जाता है। इसमें चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और गुप्त नवरात्र शामिल हैं। उत्सवधर्मिता और धार्मिक महत्ता की दृष्टि से शारदीय नवरात्र को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। बहरहाल, इस वर्ष वैश्विक महामारी के मद्देनज़र ज़ाहिर है कि सारी दुनिया पर असर पड़ा है। त्योहार और सामाजिक-धार्मिक जीवन पर भी इसके तात्कालिक प्रभाव पड़े हैं। ऐसे में हमारे आस्था सम्बंधी विधानों और सामाजिक आचरण में थोड़ा-बहुत अंतर भी आया है।
देवी दुर्गा इस संकट की घड़ी में हमें अपने विकारों और विचारों दोनों को शुद्ध करने का अवसर और शक्ति देंगी, इसका दृढ़ विश्वास है। अत: ये नौ दिन संकट मिटाने और जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा आने का माध्यम बनाएं।
Source link
0 notes
shaileshg · 4 years
Link
Tumblr media
नवरात्र में देवी के नौ रूपों की पूजा की परंपरा है। मार्कंडेय पुराण में शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक 9 देवियां बताई गई हैं। नवरात्र में इन देवियों की विशेष पूजा करने से हर तरह की तकलीफ और दुख दूर हो जाते हैं। काशी के पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि हर देवी का नाम उनके खास रूप के मुताबिक है और देवी का रूप उनकी शक्ति के हिसाब से है। इसलिए नवरात्र में हर देवी की पूजा के लिए एक दिन तय किया है। जिससे हर देवी की विशेष पूजा का अलग फल मिलता है।
पं. मिश्र बताते हैं कि देवी शैलपुत्री की पूजा से शक्ति मिलती हैं। वहीं, ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा से प्रसिद्धि, चंद्रघंटा की पूजा से एकाग्रता, कुष्मांडा से दया, स्कंदमाता से सफलता और कात्यायनी देवी की पूजा से कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इनके साथ ही देवी कालरात्रि की पूजा से दुश्मनों पर जीत, महागौरी से तरक्की, सुख, एश्वर्य और सिद्धिदात्री देवी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मार्कंडेय पुराण में नौ देवियों का श्लोक प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।। पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रि महागौरीति चाष्टमम्।। नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकीर्तिताः। उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना।।
देवी शैलपुत्री: मां दुर्गा का प्रथम रूप शैलपुत्री के नाम से प्रसिद्ध है। इन्होंने पर्वतराज श्री हिमालय के यहां जन्म लिया। इसलिए इनका नाम शैलपुत्री हुआ। इनका वाहन वृषभ यानी बैल है, इन्होंने दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में पद्म यानी कमल धारण किया हुआ है।
Tumblr media
देवी ब्रह्मचारिणी: मां दुर्गा के दूसरे रूप में देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मार्कंडेय पुराण के मुताबिक इन्होंने कई सालों तक कठिन तप और अपनी शक्तियों से राक्षसों को खत्म किया। ये देवी कृपा और दया की मूर्ति हैं। इनके दाएं हाथ में माला तथा बाएं हाथ में कमण्डल रहता है।
Tumblr media
देवी चंद्रघण्टा: मां शक्ति के तीसरे स्वरूप को चंद्रघण्टा के नाम से जाना जाता है। ये देवी अपने भक्तों को अभय वरदान देने वाली तथा परम कल्याणकारी हैं। ये दुष्ट शक्तियों को नष्ट कर धर्म की रक्षा करती हैं। इनके मस्तक पर घण्टे के रूप में आधा चंद्रमा है। ये चंद्रघण्टा के नाम से प्रसिद्ध हैं। ये अपने दस हाथों में खड्ग आदि अस्त्रों को धारण किए हुए हैं तथा सिंह पर सवार हैं। यह भयानक घण्टे की नाद मात्र से शत्रु और दैत्यों का वध करती हैं।
Tumblr media
देवी कूष्माण्डा: दुर्गा जी के चौथे रूप में देवी कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। ये सूर्य लोक की वासी हैं और इनका तेज बहुत ज्यादा है। अखिल ब्रह्मांड की जननी होने के कारण इन्हें कूष्माण्डा कहा जाता है। इनकी आठ भुजाएं हैं। जिनमें भक्तों की रक्षा के लिए कमण्डल, धनुष, बाण, कमल, पुष्प, अमृत कलश, चक्र और गदा हैं। इनकी सवारी शेर है और ये अपने भक्तों के शत्रु, रोग, दुःख और डर को दूर करती हैं।
Tumblr media
देवी स्कन्दमाता: देवी जगदंबा का पांचवां रूप स्कन्दमाता है। ये भगवान कार्तिकेय यानी स्कन्द की माता हैं। ये दाएं हाथ की नीचे वाली भुजा में भगवान स्कन्द को गोद लिए हुए हैं। इनके हाथों में कमल का फूल है और ये वरदान देने वाली मुद्रा में हैं और भक्तों को मनचाहा फल देती हैं।
Tumblr media
देवी कात्यायनी: देवी दुर्गा का छठा रूप कात्यायनी है। ये महिषासुर का मर्दन करनी वाली हैं। ये रुप त्रिदेवों यानी ब्रह्म, विष्णु और शिवजी के अंश से प्रकट हुआ है। देवी कात्यायनी की पूजा सबसे पहले महर्षि कात्यायन ने की, तब से ये कात्यायनी नाम से प्रसिद्ध हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इनके हाथ अभय मुद्रा और वरमुद्रा में हैं। इनकी भुजाओं में तलवार और कमल के फूल हैं। इनकी सवारी शेर है और ये अपने भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष देती हैं।
Tumblr media
देवी कालरात्रि: देवी कालरात्रि मां भगवती का सातवां रूप है। भक्तों की रक्षा के लिए देवी दुर्गा भयानक कालरात्रि रूप प्रकट में हुईं। इनकी चार भुजाएं और तीन आंखें हैं। इनका रंग काला है। ये भयंकर और उग्र रूप लिए हैं। इनकी नाक से आग की लपटें निकलती हैं। ये गधे की सवारी करती हैं। इनकी पूजा करने से हर तरह के दुख दूर होते हैं।
Tumblr media
देवी महागौरी: मां शक्ति के आठवें रूप की पूजा महागौरी के रूप में होती है। ये चंद्रमा और कुन्द के फूल की तरह गौरी हैं। इसी कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। इनकी चार भुजाएं हैं। इनकी सवारी बैल है। ये अभयमुद्रा, वरमुद्रा, त्रिशूल और डमरू को अपने हाथों में धारण किए हुए हैं। इन्होंने कठिन तप से भगवान शंकर को प्राप्त किया था। इनकी पूजा से मनोवांछित फल मिलते हैं।
Tumblr media
देवी सिद्धिदात्री: जगदंबा दुर्गा का नौवां स्वरूप देवी सिद्धिदात्री है। ये सभी सिद्धियों को देने वाली हैं। देवी सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। ये कमल के आसन पर विराजित हैं और अपने हाथों मे चक्र, गदा, शंख, और कमल लिए हुए हैं। यह सर्वसिद्धि देने वाली और दुखों को दूर करने वाली हैं।
Tumblr media
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tumblr media
Navratri Duga Mata Nine (9) Days Puja Vidhi | Shardiya Navratri 2020 Pujan Vidhi Mantra | Shailputri, Brahmacharini, Chandraghanta, Kalratri
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxdRJq via IFTTT
0 notes
radheradheje · 5 years
Photo
Tumblr media
नवरात्र का नौवां दिन,मां सिद्धिदात्री:- मां सिद्धिदात्री सुर और असुर दोनों के लिए पूजनीय हैं. जैसा कि मां के नाम से ही प्रतीत होता है मां सभी इच्छाओं और मांगों को पूरा करती हैं. ऐसा माना जाता है कि देवी का यह रूप यदि भक्तों पर प्रसन्न हो जाता है, तो उसे 26 वरदान मिलते हैं. मां सिद्धिदात्री नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत में हर तरह भक्तिमय माहौल रहा. नवरात्र नवमी के दिन सिद्धिदात्री के पूजन के साथ सफल होता है. नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है. मां दुर्गा अपने नौवें स्वरूप में सिद्धिदात्रीके नाम से जानी जाती हैं. आदि शक्ति भगवती का नवम रूप सिद्धिदात्री है, जिनकी चार भुजाएं हैं. उनका आसन कमल है. दाहिनी ओर नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपर वाले हाथ में गदा, बाई ओर से नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प है. कन्या पूजन : आज के दिन कन्या पूजन का विशेष विधान है. आज के दिन नौ कन्याओं को ��िधिवत तरीके से भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा देकर आशिर्वाद मांगा जाता है. इसके पूजन से दुख और दरिद्रता समाप्त हो जाती है. तीन कल्याणी की पूजा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.तथा लोक-परलोक में सब सुख प्राप्त होते हैं. पूजन की विधि,..... यूं तो सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान से करनी चाहिए लेकिन अगर ऐसा संभव ना हो सके तो आप कुछ आसान तरीकों से मां को प्रसन्न कर सकते हैं. सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए नवान्न का प्रसाद, नवरस युक्त भोजन तथा नौ प्रकार के फल-फूल आदि का अर्पण करना चाहिए. इस प्रकार नवरात्र का समापन करने से इस संसार में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. मंत्र देवी की स्तुति मंत्र करते हुए कहा गया है: या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेणसंस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ स्तोत्र मंत्र कंचनाभा शंखचक्रगदामधरामुकुटोज्वलां। स्मेरमुखीशिवपत्नीसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥ पटाम्बरपरिधानांनानालंकारभूषितां। नलिनस्थितांपलिनाक्षींसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥ परमानंदमयीदेवि परब्रह्म परमात्मा। परमशक्ति,परमभक्तिसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥ विश्वकतींविश्वभर्तीविश्वहतींविश्वप्रीता। विश्वíचताविश्वतीतासिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥ भुक्तिमुक्तिकारणीभक्तकष्टनिवारिणी। भवसागर तारिणी सिद्धिदात्रीनमोअस्तुते।। धर्माथकामप्रदायिनीमहामोह विनाशिनी। मोक्षदायिनीसिद्धिदात्रीसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते॥ https://www.instagram.com/p/B3R_pxjgmzM/?igshid=1xde1p1ctpvzu
0 notes
superksharma01 · 5 years
Text
Navratri 2019 date & time – नवरात्रि 2019 शुभ चौघड़िया मुहूर्त
Tumblr media
Navratri 2019 : जानें कब से शुरू हो रहे है नवरात्र ( JAI MATA DI )
 आपको ये जानकर बहुत खुशी होगी इस नवरात्रि माता रानी मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी. हमारे हिंदू धर्म में नवरात्र और बहुत से तौयार का बहुत अधिक महत्व है।  हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्र की शुरूआत 29 सितंबर 2019 से शुभारंभ हो रहे है जोकि 7 अक्टूबर 2019 तक होगे। इस बार पूरे नौ दिन मां दुर्गा की उपासना की जाएगी। वहीं 8 अक्टूबर को बहुत ही धूमधाम के साथ विजयदशमी यानि दशहरा के अलावा दुर्गा विसर्जन का त्योहार मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार हो कर आएगी और उनका प्रस्थान भी घोड़े पर ही होगा।
शास्त्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों का बखान किया गया है. देवी के इन स्वरूपों की पूजा नवरात्रि में विशेष रूप से की जाती है. नवरात्रि के नौ दिन लगातार माता का पूजन चलता है.
  29 सितंबर, प्रतिपदा – बैठकी या नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना – शैलपुत्री 30 सितंबर, द्वितीया – नवरात्रि 2 दिन तृतीय- ब्रह्मचारिणी पूजा 1 अक्टूबर, तृतीया – नवरात्रि का तीसरा दिन- चंद्रघंटा पूजा 2 अक्टूबर, चतुर्थी – नवरात्रि का चौथा दिन- कुष्मांडा पूजा 3 अक्टूबर, पंचमी – नवरात्रि का 5वां दिन- सरस्वती पूजा, स्कंदमाता पूजा 4 अक्टूबर, षष्ठी – नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा 5 अक्टूबर, सप्तमी – नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा 6 अक्टूबर, अष्टमी – नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन 7 अक्टूबर, नवमी – नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण 8 अक्टूबर, दशमी – दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
 Navratri 2019 : कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त ( JAI MATA DI )
 इस बार नवरात्र पर कलश स्थापना की बात करें तो इसका शुभ मुहूर्त सुबह 6.16 बजे से 7.40 बजे (सुबह) के बीच है। इसके अलावा दोपहर में 11.48 बजे से 12.35 के बीच अभिजीत मुहूर्त भी है जिसके बीच आप कलश स्थापना कर सकते हैं। बता दें कि अश्विन की प्रतिपदा तिथि 28 सितंबर को रात 11.56 से ही शुरू हो रही है और यह अगले दिन यानी 29 सितंबर को रात 8.14 बजे खत्म होगी।
  Navratri 2019 : कलश स्थापना की विधि ( JAI MATA DI )
 कलश स्थापना के लिए सबसे पहले पूजा के स्थान पर मिट्टी और पानी को मिलाकर एक समतल वेदी तैयार कर लें जिस पर कलश को रखा जाना है। इस मिट्टी से तैयार जगह के बीचों बीच कलश को रखें। कलश में गंगा जल भर दें। साथ ही कुछ सिक्के, इत्र, दूर्वा घास, अक्षत आदि भी डाल दें। कलश के चारों ओर जौ के बीच डालें। इसके बाद कलश के ऊपर आम की पत्तियां रखें और उसे ढक्कन से ढक दें। कलश के ऊपरी हिस्से पर मौली या रक्षा सूत्र बांधे। साथ ही तिलक भी लगाये।   कलश रखने के लिए आप मिट्टी की वेदी से अलग एक बड़े पात्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में आपको उस पात्र में मिट्टी भरनी होगी और उसमें जौ के बीज डालने होंगे। बहरहाल, अब कलश के ऊपर लाल कपड़े या लाल चुन्नी में ढका नारियल रख दें। नारियल को भी रक्षा सूत्र से बांधे। कलश पर स्वास्तिक का चिन्ह भी जरूर बनायें। इसके साथ ही आपकी कलश स्थापना पूरी हो चुकी है और आप अपनी पूजा शुरू कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगले 9 दिनों तक उन हिस्सों में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें जहां आपने जौ के बीज डाले हैं।
 Navratri 2019 : पूजा विधि ( JAI MATA DI )
 कलश स्थापना के लिए सब��े पहले पूजा के स्थान पर मिट्टी और पानी को मिलाकर एक समतल वेदी तैयार कर लें जिस पर कलश को रखा जाना है। इस मिट्टी से तैयार जगह के बीचों बीच कलश को रखें। कलश में गंगा जल भर दें। साथ ही कुछ सिक्के, इत्र, दूर्वा घास, अक्षत आदि भी डाल दें। कलश के चारों ओर जौ के बीच डालें। इसके बाद कलश के ऊपर आम की पत्तियां रखें और उसे ढक्कन से ढक दें। कलश के ऊपरी हिस्से पर मौली या रक्षा सूत्र बांधे। साथ ही तिलक भी लगाये।   कलश रखने के लिए आप मिट्टी की वेदी से अलग एक बड़े पात्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में आपको उस पात्र में मिट्टी भरनी होगी और उसमें जौ के बीज डालने होंगे। बहरहाल, अब कलश के ऊपर लाल कपड़े या लाल चुन्नी में ढका नारियल रख दें। नारियल को भी रक्षा सूत्र से बांधे। कलश पर स्वास्तिक का चिन्ह भी जरूर बनायें। इसके साथ ही आपकी कलश स्थापना पूरी हो चुकी है और आप अपनी पूजा शुरू कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगले 9 दिनों तक उन हिस्सों में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें जहां आपने जौ के बीज डाले हैं।
 नवरात्रि के 9 दिन और 9 देवियां
पहले दिन- शैलपुत्री दूसरे दिन- ब्रह्मचारिणी तीसरे दिन- चंद्रघंटा चौथे दिन- कुष्मांडा पांचवें दिन- स���कंदमाता छठे दिन- कात्यानी सातवें दिन- कालरात्रि आठवें दिन- महागौरी नवें दिन- सिद्धिदात्री
 दशहरे का शुभ संयोग
 नवमी के अगले दिन दशहरा का त्योहार है। 7 अक्टूबर 2019 को महानवमी दोपहर 12.38 तक रहेगी। इसके दशमी यानी दशहरा होगा। 8 अक्टूबर को विजयदशमी रवि योग में दोपहर 2.51 तक रहेगी। यह बहुत ही शुभ मानी गई है।
  दुर्गा पूजा
 अष्टमी तिथि – रविवार, 6 अक्टूबर 2019 अष्टमी तिथि प्रारंभ – 5 अक्टूबर 2019 से 09:50 बजे अष्टमी तिथि समाप्त – 6 अक्टूबर 2019 10:54 बजे तक
  अपने प्यार को वापस पाने का सबसे अच्छा तरीका जानें – यहाँ क्लिक करें
जाने कैसे तलाक को रोकें – यहाँ क्लिक करें
मांगलिक दोष कैसे दूर करे – यहाँ क्लिक करें
शादी की भविष्यवाणी – विवाह की समस्या –   यहाँ क्लिक करें
खोया हुआ प्यार वापस पाने के सबसे असरदार नुस्खे –  यहाँ क्लिक करें
  Pandit Kapil Sharma (world Famous Astrologer ) Call & Whatsapp +91 8875270809 website: www.astrologysupport.com mail: [email protected]
0 notes
Text
नवरात्रि के आखिरी दिन ऐसे करें मां सिद्धिदात्री का पूजन, मिलेंगे मनचाहा वरदान | Indian Rituals
नवरात्रि के आखिरी दिन ऐसे करें मां सिद्धिदात्री का पूजन, मिलेंगे मनचाहा वरदान | Indian Rituals
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का नौवां रूप होता है सिद्धिदात्री (Siddhidatri).मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से रूके हुए हर काम पूरे होते हैं और हर काम में सिद्धि मिलती है. #navratri #siddhidatri #durga Indian Rituals A Channels Dedicated To Every Indians. We Aware You About Unsolved Rituals, Cultures, Believes, Existences, Fairy Tales Of Indian History. Indian History Full Of Famous &…
View On WordPress
0 notes
Video
youtube
#NAV DURAGA DANCE शक्ति के नौ रूप NAV DURGA (Devbhomi lokkala udgam Mumbai)
नमस्कार देवभूमि लोक कला उद्दगम मंच के मुख्य उद्देश्य देश विदेशों में उत्तराखंड एवं देश की संस्कृति को बढ़ावा देना!आपदाग्रस्तों भूकंपग्रस्तों एवं असहाय जरूरतमंदों की यथासंभव आर्थिक मदद करना बच्चों पुरुषों एवं महिलाओं का मनोबल बढ़ाने एवं लोक कला संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित करना एवं उचित ट्रेनिंग देकर मंच प्रदान करना देवभूमि लोक कला उद्दगम मंच उत्तराखंड के मुंबई प्रवासी कलाकारों का एक संग���ित मंच है जो समय समय पर देवभूमि उत्तराखंड की लोक कलाओं एवं संस्कृति को विकसित करने हेतु मुंबई में धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं इसके अलावा देवभूमि लोक कला उद्दगम चैरिटेबल ट्रस्ट टीम आपदा पिढ़ितों अनाथाश्रमों एवं वृद्धाश्रमों में जरुरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक कार्यक्रम करते रहते हैं! मुंबई महानगर में कई पीढ़ियों से बसे उत्तराखंंड़ी बच्चे जो अपनी लोक कला संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ा रहें हैं 200 से अधिक अनुभवी बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग कलाकारों के संगम से देवभूमि लोक कला उद्दगम मंच को संजोया है उद्दगम मंच में उचित रियाज़ एवं रियलशल देने के बाद कलाकारों को मंच प्रदान कराते हैं जो गायन एवं नृत्य में बेहतरीन प्रस्तुतियाँ देकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं! देवभूमि लोक कला उद्दगम मंच द्वारा अब तक प्रस्तुति एवं आयोजित किये धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 1-16 अप्रेल 2016 2013 में केदारनाथ आपदा पीढ़ित बच्चों की मदद हेतु (महासंघ) के बैनर में भावनात्मक चैरिटी कार्यक्रम का ऐरोली नवी मुंबई में सफल आयोजन! 2- 30 जून 2016 पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गाँव एवं चमोली जिले में बादल फटने और भारी बरसात से उत्तराखंड़ में भयंकर आपदा से ग्रस्त पिढ़ितों की मदद हेतु 30 जुलाई 2016 को नेरुल नवी मुंबई में भावनात्मक यादगार चैरिटी कार्यक्रम का सफल आयोजन! 3- 31 दिसंबर 2016 Mrs Uttarakhand 2017(Frist) (Pahadi Ramp Walk) (अंगुठी मोबाइल पहाड़ी नथूली) मुंबई महानगर में पहली बार उत्तराखंड़ी नारीशक्ति का मनोबल बढ़ाने और उत्तराखंड़ी लोक कला को बढ़ावा देने हेतु मिसेज उत्तराखंड मंच का निर्माण किया गया था जिसमें अपने परिधान लोक कलाओं एवं सांस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन एवं जानकारी रखने वाले 3 विजेता उत्तराखंड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु अंगुठी मोबाइल और पहाड़ी नथूली उपहार स्वरुप दिये गये पहली बार मुंबई में 31 दिसंबर 2016 को Mrs Uttarakhand 2017 का ऐरोली नवी मुंबई में सफल आयोजन! 4- 16 अप्रेल 2017 भैटोली थीम पर बेहतरीन भावात्मक संगीतमय कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड़ में बिलुप्त हो रही सांस्कृतिक धरोहर भाई बहन के पवित्र रिश्तों की ड़ोर उत्तराखंड की पोराणिक सभ्यता "भैटोली" पर आधारित संगीतमय नाटिका सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऐरोली नवी मुंबई में सफल आयोजन! 5- नंदादेवी राजजात महोत्सव एवं उद्दगम उत्तराखंड़ राज्य स्थापना दिवस 2017 नंदादेवी राजजात यात्रा सी बी ड़ी बेलापुर से ऐरोली नवी मुंबई तक पहली बार उत्तराखंड से आये ढ़ोल दमाँऊ छलिया दल के साथ राजराजेश्वरी माँ भगवती नंदा देवी की ड़ोली एवं कलश यात्रा का सफल आयोजन! उद्देश्य 1- राजराजेश्वरी माँ भगवती नंदादेवी की ख्याति महिमा का एवं सांस्कृतिक धरोहरों नंदादेवी ड़ोली छलिया नृत्य ढ़ोल दमाँऊ कलश यात्रा का देश विदेशों में प्रचार प्रसार करना और अधिक लोगों को इस अभियान में जोढ़ने हेतु प्रयाशरत रहना है2-उत्तराखंड राज्य बनाने हेतु अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर सहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि!3- शिक्षा खेल कूद में देश विदेशों उत्तराखंड़ एवं भारत देश का नाम रोशन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु समस्त समाज के सम्मुख सम्मान एवं गरीब स्कूली बच्चों जटिल रोगों से ग्रस्त लोगों को आर्थिक मदद करना! 6- 16 अप्रेल 2018 उद्दगम दिवस उत्तराखंड में बनने जा ऐसिया का सबसे बढ़ा बाँध पंचेश्वर बाँध बनने से पीढ़ियों से बसे उत्तराखंड़ियों के विस्तापन के दर्द को दर्शाता संगीतमय नाटिका सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन!7- "जागर" राजराजेश्वरी माँ भगवती नंदादेवी राजजात महोत्सव मुंबई उत्तराखंड़ राज्य स्थापना दिवस 2018 उत्तराखंड़ का धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर "जागर" का लोक गायक जागर सम्राट श्री नैननाथ रावलजी श्री प्रकाश रावतजी एवं श्री रमेश जागरियाजी द्वारा मुंबई में पहली बार ढ़ोल दमाँऊ और हुड़कों में मंचन किया गया माँ नंदा भगवती की भव्य झाँकी ढ़ोल दमाँऊ छलिया नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ सी•बी•ड़ी बेलापुर से ऐरोली नवी मुंबई तक सफल आयोजन! आप सभी के स्नेह एवं आशिर्वाद से देवभूमि लोक कला उद्दगम चेरिटेवल ट्रस्ट भविष्य में मानवहित एवं देशहित में धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना कर रहे हैं आप सभी के साथ एवं आशिर्वाद हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद! Contact No- +91 84510 70587 दुर्गा- दुर्गा देवी: शक्ति के नौ रूप देवभूमि लोककला उद्दगम द्वारा 31 दिसंबर 16 ऐरोली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोरियोग्राफर मीना नेगी टीम का प्रदर्शन नवदुर्गा नवदुर्गा मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से Jump to navigationJump to search नवदुर्गा दुर्गा- दुर्गा देवी: शक्ति के नौ रूप दुर्गा- दुर्गा देवी: शक्ति के नौ रूप संबंधित हिन्दू देवी अस्त्र-शस्त्र त्रिशूल, शंख,तलवार,धनुष-बाण,चक्र, गदा और कमल,अभय जीवनसाथी शिव वाहन बाघ, नंदी बैल, शेर, बिल्ली, पुष्प दवाब नवदुर्गा हिन्दू धर्म में माता दुर्गा अथवा पार्वती के नौ रूपों को एक साथ कहा जाता है। इन नवों दुर्गा को पापों के विनाशिनी कहा जाता है, हर देवी के अलग अलग वाहन हैं, अस्त्र शस्त्र हैं परंतु यह सब एक हैं। दुर्गा सप्तशती ग्रन्थ के अंतर्गत देवी कवच स्तोत्र में निम्नांकित श्लोक में नवदुर्गा के नाम क्रमश: दिये गए हैं-- प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।। पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम्।। नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:। उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना:।।[1] 1 नौ रूप 1.1 शैलपुत्री 1.2 ब्रह्मचारिणी 1.3 चंद्रघंटा 1.4 कूष्माण्डा 1.5 स्कंदमाता 2 स्कंदमाता : मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप 2.1 कात्यायनी 3 कात्यायनी : मां दुर्गा का छठवां स्वरूप 3.1 कालरात्रि 4 कालरात्रि मां : दुर्गा का सातवां स्वरूप 4.1 महागौरी 5 महागौरी : मां दुर्गा का आठवां स्वरूप 5.1 सिद्धिदात्री 6 सिद्धिदात्री : मां दुर्गा का नौवां रूप 7 नव दुर्गा महत्व 8 औषधियों में विराजमान नवदुर्गा
0 notes
lokkesari · 7 years
Text
नवरात्र महिमा: पूर्ण वर्णन
New Post has been published on http://lokkesari.com/spritual/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3/
नवरात्र महिमा: पूर्ण वर्णन
नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों – महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा का मतलब जीवन के दुख कॊ हटानेवाली होता है। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।
नौ देवियाँ है :-
शैलपुत्री – इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।
ब्रह्मचारिणी – इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी।
चंद्रघंटा – इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।
कूष्माण्डा – इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।
स्कंदमाता – इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।
कात्यायनी – इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।
कालरात्रि – इसका अर्थ- काल का नाश करने वली।
महागौरी – इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां।
सिद्धिदात्री – इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।
शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की। तब से असत्य, अधर्म पर सत्य, धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा। आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा की जाती है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती हैं। नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है।
नवदुर्गा और दस महाविद्याओं में काली ही प्रथम प्रमुख हैं। भगवान शिव की शक्तियों में उग्र और सौम्य, दो रूपों में अनेक रूप धारण करने वाली दशमहाविद्याअनंत सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दसवें स्थान पर कमला वैष्णवी शक्ति हैं, जो प्राकृतिक संपत्तियों की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं। देवता, मानव, दानव सभी इनकी कृपा के बिना पंगु हैं, इसलिए आगम-निगम दोनों में इनकी उपासना समान रूप से वर्णित है। सभी देवता, राक्षस, मनुष्य, गंधर्व इनकी कृपा-प्रसाद के लिए लालायित रहते हैं।
नवरात्रि भारत के विभिन्न भागों में अलग ढंग से मनायी जाती है। गुजरात में इस त्योहार को बड़े पैमाने से मनाया जाता है। गुजरात में नवरात्रि समारोह डांडियाऔर गरबा के रूप में जान पड़ता है। यह पूरी रात भर चलता है। डांडिया का अनुभव बड़ा ही असाधारण है। देवी के सम्मान में भक्ति प्रदर्शन के रूप में गरबा, ‘आरती’ से पहले किया जाता है और डांडिया समारोह उसके बाद। पश्चिम बंगाल के राज्य में बंगालियों के मुख्य त्यौहारो में दुर्गा पूजा बंगाली कैलेंडर में, सबसे अलंकृत रूप में उभरा है। इस अदभुत उत्सव का जश्न नीचे दक्षिण, मैसूर के राजसी क्वार्टर को पूरे महीने प्रकाशित करके मनाया जाता है।
महत्व:
नवरात्रि उत्सव देवी अंबा (विद्युत) का प्रतिनिधित्व है। वसंत की शुरुआत और शरद ऋतु की शुरुआत, जलवायु और सूरज के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम माना जाता है। इन दो समय मां दुर्गा की पूजा के लिए पवित्र अवसर माने जाते है। त्योहार की तिथियाँ चंद्र कैलेंडर के अनुसार निर्धारित होती हैं। नवरात्रि पर्व, माँ-दुर्गा की अवधारणा भक्ति और परमात्मा की शक्ति (उदात्त, परम, परम रचनात्मक ऊर्जा) की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा अवधि माना जाता है। यह पूजा वैदिक युग से पहले, प्रागैतिहासिक काल से है। ऋषि के वैदिक युग के बाद से, नवरात्रि के दौरान की भक्ति प्रथाओं में से मुख्य रूप गायत्री साधना का हैं।
नवरात्रि के पहले तीन दिन
नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए समर्पित किए गए हैं। यह पूजा उसकी ऊर्जा और शक्ति की की जाती है। प्रत्येक दिन दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित है। त्योहार के पहले दिन बालिकाओं की पूजा की जाती है। दूसरे दिन युवती की पूजा की जाती है। तीसरे दिन जो महिला परिपक्वता के चरण में पहुंच गयी है उसकि पूजा की जाती है। देवी दुर्गा के विनाशकारी पहलु सब बुराई प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करने के प्रतिबद्धता के प्रतीक है।
नवरात्रि के चौथा से छठे दिन
व्यक्ति जब अहंकार, क्रोध, वासना और अन्य पशु प्रवृत्ति की बुराई प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर लेता है, वह एक शून्य का अनुभव करता है। यह शून्य आध्यात्मिक धन से भर जाता है। प्रयोजन के लिए, व्यक्ति सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। नवरात्रि के चौथे, पांचवें और छठे दिन लक्ष्मी- समृद्धि और शांति की देवी, की पूजा करने के लिए समर्पित है। शायद व्यक्ति बुरी प्रवृत्तियों और धन पर विजय प्राप्त कर लेता है, पर वह अभी सच्चे ज्ञान से वंचित है। ज्ञान एक मानवीय जीवन जीने के लिए आवश्यक है भले हि वह सत्ता और धन के साथ समृद्ध है। इसलिए, नवरात्रि के पांचवें दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। सभी पुस्तकों और अन्य साहित्य सामग्रीयो को एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया जाता हैं और एक दीया देवी आह्वान और आशीर्वाद लेने के लिए, देवता के सामने जलाया जाता है।
नवरात्रि का सातवां और आठवां दिन[
सातवें दिन, कला और ज्ञान की देवी, सरस्वती, की पूजा की है। प्रार्थनायें, आध्यात्मिक ज्ञान की तलाश के उद्देश्य के साथ की जाती हैं। आठवे दिन पर एक ‘यज्ञ’ किया जाता है। यह एक बलिदान है जो देवी दुर्गा को सम्मान तथा उनको विदा करता है।
नवरात्रि का नौवां दिन
नौवा दिन नवरात्रि समारोह का अंतिम दिन है। यह महानवमी के नाम से भी जाना जाता है। ईस दिन पर, कन्या पूजन होता है। उन नौ जवान लड़कियों की पूजा होती है जो अभी तक यौवन की अवस्था तक नहीं पहुँची है। इन नौ लड़कियों को देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक माना जाता है। लड़कियों का सम्मान तथा स्वागत करने के लिए उनके पैर धोए जाते हैं। पूजा के अंत में लड़कियों को उपहार के रूप में नए कपड़े पेश किए जाते हैं।
प्रमुख कथा:
लंका-युद्ध में ब्रह्माजी ने श्रीराम से रावण वध के लिए चंडी देवी का पूजन कर देवी को प्रसन्न करने को कहा और बताए अनुसार चंडी पूजन और हवन हेतु दुर्लभ एक सौ आठ नीलकमल की व्यवस्था की गई। वहीं दूसरी ओर रावण ने भी अमरता के लोभ में विजय कामना से चंडी पाठ प्रारंभ किया। यह बात इंद्र देव ने पवन देव के माध्यम से श्रीराम के पास पहुँचाई और परामर्श दिया कि चंडी पाठ यथासभंव पूर्ण होने दिया जाए। इधर हवन सामग्री में पूजा स्थल से एक नीलकमल रावण की मायावी शक्ति से गायब हो गया और राम का संकल्प टूटता-सा नजर आने लगा। भय इस बात का था कि देवी माँ रुष्ट न हो जाएँ। दुर्लभ नीलकमल की व्यवस्था तत्काल असंभव थी, तब भगवान राम को सहज ही स्मरण हुआ कि मुझे लोग ‘कमलनयन नवकंच लोचन’ कहते हैं, तो क्यों न संकल्प पूर्ति हेतु एक नेत्र अर्पित कर दिया जाए और प्रभु राम जैसे ही तूणीर से एक बाण निकालकर अपना नेत्र निकालने के लिए तैयार हुए, तब देवी ने प्रकट हो, हाथ पकड़कर कहा- राम मैं प्रसन्न हूँ और विजयश्री का आशीर्वाद दिया। वहीं रावण के चंडी पाठ में यज्ञ कर रहे ब्राह्मणों की सेवा में ब्राह्मण बालक का रूप धर कर हनुमानजी सेवा में जुट गए। निःस्वार्थ सेवा देखकर ब्राह्मणों ने हनुमानजी से वर माँगने को कहा। इस पर हनुमान ने विनम्रतापूर्वक कहा- प्रभु, आप प्रसन्न हैं तो जिस मंत्र से यज्ञ कर रहे हैं, उसका एक अक्षर मेरे कहने से बदल दीजिए। ब्राह्मण इस रहस्य को समझ नहीं सके और तथास्तु कह दिया। मंत्र में जयादेवी… भूर्तिहरिणी में ‘ह’ के स्थान पर ‘क’ उच्चारित करें, यही मेरी इच्छा है। भूर्तिहरिणी यानी कि प्राणियों की पीड़ा हरने वाली और ‘करिणी’ का अर्थ हो गया प्राणियों को पीड़ित करने वाली, जिससे देवी रुष्ट हो गईं और रावण का सर्वनाश करवा दिया। हनुमानजी महाराज ने श्लोक में ‘ह’ की जगह ‘क’ करवाकर रावण के यज्ञ की दिशा ही बदल दी।
इस पर्व से जुड़ी एक अन्य कथा अनुसार देवी दुर्गा ने एक भैंस रूपी असुर अर्थात महिषासुर का वध किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार महिषासुर के एकाग्र ध्यान से बाध्य होकर देवताओं ने उसे अजय होने का वरदान दे दिया। उसको वरदान देने के बाद देवताओं को चिंता हुई कि वह अब अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करेगा। और प्रत्याशित प्रतिफल स्वरूप महिषासुर ने नरक का विस्तार स्वर्ग के द्वार तक कर दिया और उसके इस कृत्य को देख देवता विस्मय की स्थिति में आ गए। महिषासुर ने सूर्य, इन्द्र, अग्नि, वायु, चन्द्रमा, यम, वरुण और अन्य देवताओं के सभी अधिकार छीन लिए हैं और स्वयं स्वर्गलोक का मालिक बन बैठा। देवताओं को महिषासुर के प्रकोप से पृथ्वी पर विचरण करना पड़ रहा है। तब महिषासुर के इस दुस्साहस से क्रोधित होकर देवताओं ने देवी दुर्गा की रचना की। ऐसा माना जाता है कि देवी दुर्गा के निर्माण में सारे देवताओं का एक समान बल लगाया गया था। महिषासुर का नाश करने के लिए सभी देवताओं ने अपने अपने अस्त्र देवी दुर्गा को दिए थे और कहा जाता है कि इन देवताओं के सम्मिलित प्रयास से देवी दुर्गा और बलवान हो गईं थी। इन नौ दिन देवी-महिषासुर संग्राम हुआ और अन्ततः महिषासुर-वध कर महिषासुर मर्दिनी कहलायीं
0 notes