#कांग्रेसकार्यसमितिकीबैठक
Explore tagged Tumblr posts
chaitanyabharatnews · 6 years ago
Text
राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति करने की हो रही कोशिशः सोनिया गांधी
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज। अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। गुजरात में कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को समान विचार धारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए अधिकृत किया है। वहीं मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें 58 सालों के बाद कांग्रेस की ये बैठक गुजरात में हो रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मनमोहन सिंह समेत पार्टी के बड़े दिग्गज इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। सोनिया गांधी ने कहा, राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति हो रही कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी खुद पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली पीड़ित देश की जनता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इस समय लोगों को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत है। मोदी सरकार झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा इनकी नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था गिर गई है। राहुल गांधी बोले वहीं राहुल गांधी ने कहा, ''कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में प्रण लिया गया कि भाजपा-संघ की क्रोध, नफरत फैलाने  वाली विचारधारा को हराएंगे। इस प्रयास में कोई भी बलिदान महान नहीं है, न कोई प्रयास छोटा है। हम इस लड़ाई को जीतेंगे''। बता दें कि कांग्रेस की ये बैठक पहले 27 फरवरी को रखी गई थी, लेकिन बालाकोट में हुए एयरस्ट्राइक और उसके बाद हुए तनाव के कारण स्थगित कर दी गई थी।     Read the full article
0 notes