#कर्नाटक में पीएम मोदी
Explore tagged Tumblr posts
Text
कांग्रेस लोगों से चुनाव दर चुनाव झूठे वादे करती है, अब लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो गई है; पीएम मोदी
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में ‘शक्ति’ गारंटी योजना के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की आलोचना किए जाने के बाद शुक्रवार को विपक्षी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों से झूठे वादे करती है, क्योंकि इन्हें वह पूरा नहीं कर पाती। पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह कांग्रेस लोगों के सामने बेनकाब हो गई है। पीएम…
0 notes
Text
प्रशांत किशोर का आकलन सही होगा साबित! जानिए एग्जिट पोल के बाद क्यों सही साबित हो रहे चुनाव रणनीतिकार
प��नाः लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीतिकार ने कुछ दिन पहले ही दावा किया गया था कि तीसरी बार पीएम मोदी की सत्ता में वापसी होगी। उनके मुताबिक चुनाव में बीजेपी को 303 या उससे ज्यादा सीटें मिलेगी। अब इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, सी वोटर और टुडेज चाणक्य समेत अन्य एजेंसियों के सर्वे में प्रशांत किशोर की बातें सच होती नजर आ रही हैं। बीजेपी अकेले 303 के आंकड़ा को कर सकती है पार इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया सर्वे में एनडीए को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं। यानी अकेले बीजेपी 303 के आंकड़ा को पार कर सकती है। इसी तरह से सी वोटर के सर्वे में भी इंडिया अलायंस को 353 से 383 सीटें मिलती दिख रही है। इसके अलावा टुडेज चाणक्य के सर्वे में भी एनडीए को 385 से 415 सीटें मिलती दिख रही है। यानी तीनों प्रमुख सर्वे में बीजेपी और इंडिया अलायंस को बहुमत से एक सौ से अधिक सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में बीजेपी को अपने दम पर 303 सीटें मिलने की बात सही साबित हो सकती है। इंडिया अलायंस को अधिकतम 182 सीटें मिलने की उम्मीद इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, सी वोटर और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल्स अनुसार इंडिया अलायंस को अधिकतम 182 सीटें मिल सकती है। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में इंडिया अलायंस को 131 से 166, इंडिया अलायंस को 152 से 182 और टुडेज चाणक्य के सर्वे में 96 से 118 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को ओडिशा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में फायदा एग्जिट पोल के अनुमान के बीजेपी को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में फायदा मिलता नजर आ रहा हैं। कर्नाटक में दो-तीन सीटों का नुकसान जरूर होने का अनुमान है, लेकिन वहां बीजेपी पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है। इसी तरह से कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी को जबरदस्त फायदा मिलने का अनुमान है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 2019 की तरह 303 या उससे अधिक सीटें मिलने का अनुमान जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर की ओर से पहले ही कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को और जीत दिला सकते हैं। प्रशांत किशोर का आकलन था कि बीजेपी की सीटों की संख्या 2019 के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है। बीजेपी को साल 2019 में भी 303 सीटें मिली थीं। http://dlvr.it/T7jGqj
0 notes
Text
Congress demands national cast survey : पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के ���ीच कांग्रेस ने छेड़ी जातीय जनगणना की तान, रखी पूरे देश में जातीय जनगणना की मांग, मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर उठाये सवाल
नई दिल्ली : पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार, 9 सितंबर को हुई बैठक में पूरे देश में जातीय जनगणना पर सहमति जतायी गई. कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में सर्वसम्मति से जातीय जनगणना पर सहमति जताई है.’ इस दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजस्थान के मुख्यमंत्री…

View On WordPress
0 notes
Text
Karnataka Elections 2023: राहुल गांधी ने कहा मणीपुर जल रहा है और मोदी चुनाव प्रचार में लगे है

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में दो दिन बाद विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा लेकिन उसके पहले चुनाव प्रचार चरम पर है। आज शाम को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। लेकिन उसके पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त है। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और नेता अमित शाह पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा, मणिपुर जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। राहुल गांधी ने दोनों नेता पर निशाना साधा और कहा मणिपुर की आज की स्थिति बीजेपी की नफरत और हिंसा की राजनीति का नतीजा है। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी जहां भी जाती है लोगों को बांटती है और सिर्फ नफरत फैलाती है। कांग्रेस नेता ने कहा हमने लोगों को जोड़ने का काम किया है और भाजपा ने नफरत फैलाने का। राहुल गांधी ने आगे कहा, जितनी नफरत उनके दिल में है, उससे 10 गुना ज्यादा मोहब्बत हमारे दिल में है। pc-businesstoday Read the full article
0 notes
Text
राहुल देश के लिए गोली को खाने तैयार, मेरे परिवार को जो गालियां दीं, उस पर किताब छप जाएगी - प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मोदी जी को मेरे भाई से सीखना चाहिए। मेरा भाई कहता है कि मैं देश के लिए गा���ी क्या, गोली भी खाने को तैयार हूं। पीएम लिस्ट बनवाते हैं कि उन्हें 91 बार गालियां दी गईं। इन लोगों ने मेरे परिवार को जितनी गालियां दीं, इसकी लिस्ट बनवाएं तो पूरी किताब छपवानी पड़ेगी। प्रियंका ने ये बातें रविवार को कर्नाटक के जमखंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कुडाची में रोड शो भी…

View On WordPress
0 notes
Text
पीएम मोदी की आलोचना का चुनाव में मिलेगा फायदा, खड़गे के बयान पर अमित शाह ने किया पलटवार
NCG NEWS DESK बेंगलुरु : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने से कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को और अधिक सीटें जीतने में मदद मिलेगी। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सोनिया गांधी ने मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहा था। राहुल गांधी उन्हें निचली जाति का आदमी कहते हैं। लेकिन आप प्रधानमंत्री को कितना भी अपमानित करें,…

View On WordPress
#breakingnews#citynews#community#congress#districtnews#districtupdate#elections#government#local#localnews#neighborhood#politicalanalysis#politicalnews#politicalupdate#politics#regionalnews#senate#statenews#stateupdate#townnews#whitehouse
0 notes
Text
'मोदी जी मेरे लिए भगवान हैं' : कर्नाटक के देवनहल्ली में भारी बारिश के बीच पीएम के कट आउट की सफाई करता एक शख्स
via NaMo App
0 notes
Text
रायपुर । दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयाबाजी करते है और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और षड़यंत्र रचा जाता है। उक्त बातें एआईसीसी की महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा Kumari Selja ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने के पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा सामने रखा। उन्होंने कहा राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्यवाही क्यों की गयी? इसका एकमात्र कारण है राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया। उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे। पहला : क्या अडानी की शेल कंपनियों में ₹20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं ? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया? किसका काला धन है? ये किसकी शेल कंपनियां हैं? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता? यह किसका पैसा है? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है? दूसरा : प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में, हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में, बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में, ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक (भारत के) के चेयरमैन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर $1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था, के बारे में दस्तावेज दिए। यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था। मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण (लगभग पूरी तरह से) को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग में, भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी - भाजपा संसद को बाधित कर रही थी और इसे काम नहीं करने दे रही है। यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर JPC (संयुक्त संसदीय समिति) चाहता है। राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया। लोक स��ा अध्यक्ष को राहुल ने दो लिखित अनुरोध किये कि उनको संसद में ��वाब देने दें। इसके बाद तीसरी बार अध्यक्ष से मीटिंग भी की पर तीन अनुरोधों के बावजूद अध्यक्ष ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इनकार कर दिया। इससे साफ़ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो। दूसरा घटनाक्रम : 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी चुनावी भाषण देते हैं। 16 अप्रैल 2019 बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने गुजरात के सूरत में शिकायत दर्ज कराई। 7 मार्च 2022 शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की; हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। 7 फरवरी 2023 राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी और पीएम मोदी के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए भाषण दिया। 16 फरवरी 2023 शिकायतकर्ता ने गुजरात उच्च न्यायालय में स्टे के अपने अनुरोध को वापस ले लिया। 27 फरवरी 2023 निचली अदालत में सुनवाई फिर से शुरू। 23 मार्च 2023 ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया और अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई। 24 मार्च 2023 लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। कुमारी सैलजा ने कहा कि हम न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आगे हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के तीन दिन के अंदर लोकसभा के गृह समिति ने राहुल गांधी को मकान खाली करने के लिये 30 दिन का नोटिस दे दिया। यह सारी कार्यवाही यह बताने के लिये पर्याप्त है कि इस देश में तानाशाही और असहिष्णु सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ध्यान भटकाने की कवायद 3 हास्यास्पद आरोपों से साबित होती है। सबसे पहले, उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने “विदेशी ताकतों“
से लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा। ये एक सफेद झूठ है ! अगर कोई उनके वक्तव्यों को ध्यान से देखें, तो उन्होंने कहा कि ये “भारत का अंदरूनी मामला है, हम स्वयं इसका हल निकालने में सक्षम है।“ दूसरा, भाजपा अब झूठा हौवा खड़ा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से एक सवाल किया था! ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकंडा! जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए “भारत जोड़ो यात्रा“ में 4000 किलोमीटर पैदल चल सकता है, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है? तीसरा - सूरत, गुजरात में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर- भाजपा ने गांधी को लोकसभा में उनकी सदस्यता को रद्द करने के लिए “बिजली की गति“ से काम किया, भले ही ��दालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था! भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है ? भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाने की घटिया चाल स्पष्ट हताशा साबित हुई है। सबसे पहले, राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान यह पूछ रहा था कि कुछ चोरों का एक ही उपनाम (नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी) क्यों है - उन्होंने ऐसा नहीं है कि “सारे मोदी चोर हैं“ ! उन्होंने किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया। दूसरा, न तो नीरव मोदी और न ही ललित मोदी ओबीसी है। और उनकी जाति जो भी हो, क्या उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की? भाजपा धोखेबाजों और भगोड़ों को क्यों बचा रही है? तीसरा, कांग्रेस पार्टी में 2 ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस उनके योगदान को महत्व देती है। आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम दो साल की सजा आजतक किसी को नहीं मिली है। दूसरी ओर, भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले अत्यधिक उदारता से निपटाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा से भाजपा सांसद, आरके सिंह पटेल को नवंबर में एक ट्रेन रोकने, सार्वजनिक सड़कों को अवरुद्ध करने और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के लिए दोषी ठहराया गया था - लेकिन उन्हें केवल 1 साल की जेल हुई। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद को या तो राजद्रोह या जेल के मामले में अंग्रेज़ों ने सजा दी। अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की। अब मोदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिए श्री राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। कांग्रेस लड़ेगी, फिर जीतेगी। यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं यह आक्रमण देश के समूचे विपक्ष पर यह देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है। राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशाली नेता है। जब उनकी सदस्यता रद्द कर सकते है उनकी आवाज दबा सकते है तब आम आदमी की क्या बिसात? यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुआत है कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं। हम जनता के बीच जायेंगे, देश के हर गली, मोहल्ले, चौक-चौराहे को संसद बनायेंगे। कहां-कहां आप हमारी आवाज रोकेंगे? पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा उपस्थित थे।
0 notes
Text
पीएम मोदी ने अपनी कार रोकी, बेंगलुरू में उमड़ी भीड़ को देखा
पीएम मोदी ने अपनी कार रोकी, बेंगलुरू में उमड़ी भीड़ को देखा
बेंगलुरु में लोग बीजेपी के झंडे लहराते और ‘मोदी’, ‘मोदी’ के नारे लगाते देखे गए। बेंगलुरु: भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जयकारे लगाने वाली भीड़ को सुखद आश्चर्य हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के अपने दौरे के दौरान उनका अभिवादन करने के लिए अपनी कार रोकी। लोगों को भाजपा के झंडे लहराते और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाते देख, एयरफोर्स स्टेशन ट्रेनिंग कमांड म��ख्यालय से भारतीय…

View On WordPress
#Karnataka#PM Modi Karnataka Visit#आईआईएससी पीएम मोदी#कर्नाटक में पीएम मोदी#पीएम मोदी#बेंगलुरु में पीएम मोदी
0 notes
Text
चुनाव प्रचार में भाषाई मर्यादा तार-तार! कांग्रेस ने PM को बताया 'अंगूठाछाप', विवाद शुरू
चुनाव प्रचार में भाषाई मर्यादा तार-तार! कांग्रेस ने PM को बताया ‘अंगूठाछाप’, विवाद शुरू
कर्नाटक में दो सीटों पर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। तमाम मर्यादाओं को तोड़ते हुए दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी को अनपढ़ कहा तो भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने किसी और महिला के साथ सिगरेट नहीं फूंकी और न ही बार में डांस किया। कर्नाटक की हनागल और सिंदगी विधानसभा सीटों पर…
View On WordPress
#Comment on PM Modi#Elections in Karnataka#Hindi news#Hindustan#India News in Hindi#Karnataka BJP News#Karnataka Congress#Karnataka Latest News#National News In Hindi#News in Hindi#कर्नाटक कांग्रेस#कर्नाटक भाजपा न्यूज#कर्नाटक में चुनाव#कर्नाटक लेटेस्ट न्यूज#पीएम मोदी पर टिप्पणी#हिन्दुस्तान
0 notes
Text
Exit Poll: दक्षिण के दुर्ग में पीएम मोदी की मेहनत का फल, बीजेपी का कई राज्यों में बंपर प्रदर्शन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण का किला ढहा दिया है। लोकसभा चुनाव, 2024 की वोटिंग खत्म होने के साथ ही आए में का कमल खिलता दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार केरल में भाजपा का खाता खुलता दिख रहा है। तमिलनाडु में भी भाजपा ने जोरदार वापसी की है तो वहीं, कर्नाटक में बंपर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कुछ यही हाल तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का भी है। ज्यादातर सर्वे में दक्षिण के सभी राज्यों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। दरअसल, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक इन पांच राज्यों में लोकसभा की कुल 129 सीटें हैं। अगर भाजपा इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करती है तो उसकी 400 पार की राह आसान हो सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में एनडीए को जहां 339-365 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे में एनडीए को 306 तो सी-वोटर सर्वे में 287 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अलग-अलग सर्वे में दक्षिण के इन पांच राज्यों में भाजपा को कुल 129 सीटों में करीब 63 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। कर्नाटक में भाजपा को 20-22 सीटें मिलने की उम्मीद इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से भाजपा को 20 से 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस को 3-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। कर्नाटक में राम, राशन और रिजर्वेशन ने कमाल दिखाया है। तमिलनाडु में भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने के आसार तमिलनाडु में भाजपा की जबरदस्त वापसी होती दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और दूसरे सर्वे में तमिलनाडु की 39 सीटों में से भाजपा को 2-4 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस को 13-15 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। द्रमुक को 20 से 22 तो अन्नाद्रमुक को 2 सीटें मिलने के आसार दिख रहे हैं। केरल में पहली बार खिल रहा कमल, उम्मीद से ज्यादा केरल में पहली बार भाजपा का कमाल होता दिख रहा है। मोदी के मैराथन चुनावी सभाओं ने यहां रंग दिखाया है। सर्वे में भाजपा को यहां पर 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। बड़ा कमाल आंध्र प्रदेश में, तेलंगाना में भी जीत एबीपी सी वोटर के सर्वे में आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों में से एनडीए को 21 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 7-9 सीटें मिलने की उम्मीद है। पीएम का दक्षिण विजय के लिए 120 घंटे का अभियान दक्षिण मिशन के लिए पीएम मोदी ने 120 घंटे का अभियान छेड़ा था। भाजपा के 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। माना जा रहा है कि भाजपा का 400 पार का नारा तभी पूरा होगा, जब भाजपा दक्षिण के किले पर जीत हासिल कर ले। खास तौर पर केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भाजपा के लिए प्रमुख हैं। दरअसल, भाजपा को इस बार इन तीन राज्यों में कमल खिलने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने 77 दिनों में 23 दिन उन्होंने दक्षिणी राज्यों में बिताए हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने 129 में से जीती थीं बस 29 सीट अगर पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण के राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें हैं। इनमें से 2019 में भाजपा को महज 29 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं विपक्ष को 100 सीटें मिली थीं। कर्नाटक में भाजपा ने 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, तेलंगाना में भी उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 17 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में उस वक्त भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। दक्षिण के 5 राज्यों में कुछ ऐसा रहा था भाजपा का प्रदर्शन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 सीटों पर ही जीत हासिल की थी। कर्नाटक की 28 में से 25 और तेलंगाना की 17 में से 4 सीटों पर भाजपा जीत हासिल की थी। हालांकि, तमिलनाडु की 39, आंध्र प्रदेश की 25 और केरल की 20 सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया था। तेलंगाना में भी भाजपा को अपना आंकड़ा बढ़ाना जरूरी है। http://dlvr.it/T7hnh2
0 notes
Text
PM Modi ने जयपुर बम धमाकों को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस के लिए भी बोल दी ये बात

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनावी सभा में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने दक्षिण कर्नाटक के मुदबिदरी में जनसंबोधन के दौरान राजस्थान की राजधानी जयपुर हुए बम धमाकों का जिक्र किया। इस चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में कुछ साल पहले बम धमाका हुआ था। इसमें पचास से अधिक लोग मारे गए थे। वहां की कांग्रेस सरकार की पुलिस ने ऐसा काम किया कि धमाका करने वाले सारे के सारे दोषी निर्दोष होकर जेल से छूट गए। उन्होंने कांग्रेस पर आतंक के आंकाओं को बचाने का भी आरोप लगाया है। इस मौके पर नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर तुष्टीकरण को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस चुनावी सभा में यहां तक बोल दिया कि कांग्रेस जन विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस ने अपने दशकों के कुशासन के कारण जन विश्वास खो दिया है। PC:ndtv Read the full article
0 notes
Text
PM kisan 13th Installment Release : खुशखबरी! कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त
PM kisan 13th Installment Release : खुशखबरी! कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त
PM Kisan 13th Installment Date 2023, Release Date, Status, @pmkisan.gov.in : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कल सोमवार 27 फरवरी 2023 को कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त की 2000 रुपये की राशि जारी करेंगे। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत कल लगभग 8 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थियों के बैंक खातों में 13वीं किस्त…

View On WordPress
0 notes
Text
कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक शख्स उनके काफी करीब आ गया। उस शख्स के करीब आने से सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गईं और उन्होंने तुरंत उसे दूर किया। अभी के लिए पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उस वीडियो में जब पीएम मोदी गाड़ी के बाहर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे होते हैं, तब एक शख्स तेजी से उनकी ओर बढ़ता है। उसके हाथ में माला होती है। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे तुरंत वहां से हटा देते हैं और पीएम का रोड शो जारी रहता है। अभी के लिए पुलिस ने साफ कर दिया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। इसे सुरक्षा में सेंधमारी के रूप में नहीं देखा जा रहा है।
0 notes
Text
पिछले शासनों के विपरीत, सरकार गति और पैमाने में विश्वास करती है, पीएम मोदी कहते हैं
पिछले शासनों के विपरीत, सरकार गति और पैमाने में विश्वास करती है, पीएम मोदी कहते हैं
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, उनकी सरकार गति को भारत की आकांक्षा और पैमाने को अपनी ताकत मानती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की प्रगति के लिए भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ देश के सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। “चाहे वह शासन हो या भौतिक और डिजिटल बुनियादी ढाँचा विकसित करना हो, भारत अलग स्तर पर काम कर रहा है। भारत ने डिजिटल…
View On WordPress
0 notes
Text
2024 से पहले पीएम मोदी की 2023 में बड़ी परीक्षा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश दे रहा है टेंशन
Delhi: BJP 2023 Election News PM Modi: 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। ये साल पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा वाला साल है। बीजेपी को जहां कर्नाटक में अपनी सरकार बचाने की चुनौती होगी वहीं, एमपी में उसे सत्ता विरोधी लहर से निपटना होगा। http://dlvr.it/SgGSt0
0 notes