Tumgik
#अर्जुनऔरमलाइकाकीतस्वीरे
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
आखिरकार अर्जुन ने कर ही दिया अपने प्यार का इजहार, फोटो शेयर कर कहा- इनके पास है मेरा दिल...
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। पिछले कई दिनों से अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन लगातार आ रही इनकी वेकेशन की तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के प्यार में हैं।
Tumblr media
अब हाल ही में अर्जुन ने इंस्टग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।  इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन दिया कि, 'इनके पास मेरा दिल है। ' अर्जुन की इस इंस्टग्राम स्टोरी पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ये कहा जा रहा है कि इस दिल के पीछे छिपी महिला अर्जुन की लेडी लव मलाइका हैं।
Tumblr media
गौरतलब है कि, अर्जुन और मलाइका का प्यार काफी दिनों से विवादों के घेरे में है। कई लोग उन्हें दोनों की उम्र के फासले को लेकर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग अर्जुन के बढ़ते मोटापे को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
Tumblr media
वही उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ मशहूर एक्ट्रेस कृति सनन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा भी फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए अर्जुन काफी मेहनत कर रहे हैं। ये भी पढ़े अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की तारीख हुई पक्की! सौतेली मां श्रीदेवी से की प्रेमिका मलाइका की तुलना तो भड़कें अर्जुन कपूर, कही ऐसी बात बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर बुरी फंसी मलाइका, लोगों ने कहा- सलमान भाई से पिटवाना पड़ेगा Read the full article
0 notes