Tumgik
#अनुष्काशर्माबर्थडे
chaitanyabharatnews · 3 years
Text
जन्मदिन विशेष: सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि सफल निर्माता भी हैं अनुष्का शर्मा, खुद के दम पर बनाई पहचान
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अनुष्का ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-
Tumblr media
मॉडलिंग की दुनिया भी नाम कमाने के बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान नजर आए थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अनुष्का की पहली ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Tumblr media
साल 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उसी वर्ष रिलीज हुई अनुष्का की फिल्म 'बदमाश कंपनी' टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। साल 2011 में अनुष्का शर्मा की 'पटियाला हाउस' और 'लेडिज वसेर्ज रिकी बहल' जैसी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
Tumblr media
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'जब तक है जान' अनुष्का के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीता था। साल 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म 'पीके' रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की शानदार कमा��� की है।
Tumblr media
अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'एनएच 10' के जरिये बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया। साल 2015 में अनुष्का शर्मा की 'बांबे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में रिलीज हुई। साल 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म 'फिल्लौरी' के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
Tumblr media
इसके बाद अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म ‘परी’ का निर्माण किया। इसी साल उनकी फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई। 2018 में ही अनुष्का फिल्म 'सुई धागा' और 'जीरो' फिल्म में नजर आईं थीं। हालांकि, ये दोनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।
Tumblr media
Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
जन्मदिन विशेष: सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि सफल निर्माता भी हैं अनुष्का शर्मा, खुद के दम पर बनाई पहचान
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 32वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अनुष्का ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं अनुष्का के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-
Tumblr media
मॉडलिंग की दुनिया भी नाम कमाने के बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान नजर आए थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अनुष्का की पहली ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Tumblr media
साल 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उसी वर्ष रिलीज हुई अनुष्का की फिल्म 'बदमाश कंपनी' टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। साल 2011 में अनुष्का शर्मा की 'पटियाला हाउस' और 'लेडिज वसेर्ज रिकी बहल' जैसी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
Tumblr media
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'जब तक है जान' अनुष्का के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीता था। साल 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म 'पीके' रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।
Tumblr media
अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'एनएच 10' के जरिये बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया। साल 2015 में अनुष्का शर्मा की 'बांबे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में रिलीज हुई। साल 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म 'फिल्लौरी' के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
Tumblr media
इसके बाद अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म ‘परी’ का निर्माण किया। इसी साल उनकी फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई। 2018 में ही अनुष्का फिल्म 'सुई धागा' और 'जीरो' फिल्म में नजर आईं थीं। हालांकि, ये दोनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी।
Tumblr media
Read the full article
0 notes