Tumgik
#newzealandmosqueblast
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
न्यूजीलैंड मस्जिद में हुई गोलीबारी का बदला लेने के लिए श्रीलंका में किए धमाके : श्रीलंका
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज ईस्टर पर श्रीलंका में हुए धमाकों से अब तक करीब 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इन धमाकों को लेकर अब श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने श्रीलंका की संसद को बताया है कि, 'न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए धमाकों का बदला लेने के लिए श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट किए गए।' ये खुलासा उन्होंने शुरुआती जांच के आधार पर किया है। बता दें रविवार को श्रीलंका में आठ धमाके हुई थे। इनमें तीन चर्च और कुछ होटलों को निशाना बनाया गया था। वहीं, कुछ समय पहले न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की दो मस्जिदों में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी जिसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। श्रीलंका घटना के बाद किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आतंकी हमलों के बाद ये घोषणा की है कि, 'वे अन्य देशों से सहयोग चाहते हैं क्योंकि खुफिया रिपोर्ट में इस हमले में स्थानीय आतंकवादियों के साथ ही विदेशी आतंकवादियों के भी शामिल होने की खबर सामने आई है।' श्रीलंका की सरकार का कहना है कि, इस हमले को श्रीलंकाई मुस्लिम ग्रुप नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को पुलिस ने पूरे देश को अलर्ट करते हुए कहा था कि, 'एनटीजे गिरिजाघरों और भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है।' बता दें श्रीलंका हमले में दस भारतीय लोगों की भी मौत हुई है। ये भी पढ़े...  यीशू की मूर्ति पर खून के धब्बे, इन तस्वीरों में देखें श्रीलंका में धमाकों के बाद का दर्दनाक मंजर श्रीलंका में हुए बम धमाकों में अब तक 290 लोगों की मौत, एयरपोर्ट के पास खतरनाक पाइप बम बरामद श्रीलंका में हुए 8 बम धमाके, 185 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या Read the full article
0 notes