Tumgik
#namishtanejastuckinmumbairain
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
मुंबई की भारी बार‍िश में इस एक्टर की कार पर गिरी ब‍िजली, ऐसे बचाई जान
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज पिछले तीन दिन से मुंबई में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल है। न सिर्फ आम जनता बल्कि एक्टर-एक्ट्रेसेस भी बारिश के कारण कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में यह खबर मिली है कि टीवी एक्टर नमिश तनेजा की बारिश के कारण जान जाते-जाते बची। नमिश ने एक इंटरव्यू के दौराण कहा कि, 'बार‍िश की वजह से मैं ज‍िंदा बच गया, इस बात का शुक्रगुजार हूं।' उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपने पर‍िवार के साथ घर लौट रहा था। हम लोग कार में थे। तभी तेज आवाज सुनाई दी। पहले ऐसा लगा कि जैसे कोई चीज हमारी कार पर ग‍िरी है। तभी आस-पास मौजूद लोगों की आवाज सुनाई दी। वह लोग चिल्ला रहे थे- ब‍िजली ग‍िरी, ब‍िजली ग‍िरी।' उन्होंने आगे बताया कि, 'लोगों की आवाज सुनकर हमें ये अंदाजा हुआ कि हमारी कार पर ब‍िजली ग‍िरी है। हमने अपने हाथ बांध ल‍िए और किसी मैटल‍िक चीज को नहीं छुआ। हम तब बाहर न‍िकले, जब हमें लगा कि हम अब सुरक्षि‍त हैं। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि मेरी जान बच गई।' बता दें नमिश ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन दिनों वह सोनी टीवी के शो 'मैं मायके चली जाउंगी' में नजर आ रहे हैं। इस शो में नमिश समर का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार को फैंस ने काफी सराहा भी है। गौरतलब है कि बारिश के कारण कई बॉलीवुड स्टार्स के भी फंसने की खबर आई है। मंगलवार को सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन जा रहे थे। लेकिन बारिश की वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और अक्षय को एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा। वहीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने भी सोशल मीडिया के जरिए एयरपोर्ट पर फंसे रहने की सूचना दी थी। Read the full article
0 notes