Tumgik
#lakhimpurrapenews
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
इंसानियत फिर शर्मसार: 13 साल की लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, हैवानों ने आंखें फोड़ी, जीभ भी काट दी!
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव का है, जहां एक नाबालिग दलित लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। शौच के लिए घर से बाहर गई इस 13 साल की लड़की के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म तो किया ही और साथ ही उसकी आंखें तक फोड़ दीं, बच्ची के गले में पट्टा डालकर उसे घसीटा भी। लड़की के साथ बर्बरता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आंखें फोड़ी, जीभ तक काट डाली इस लड़की के साथ जो गुजरा उसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं। जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त को दिन में 2 बजे घर से लड़की शौच के लिए गई थी। देर शाम तक वह जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने अपनी बेटी की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन करने पर जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब लड़की को खोजा तो देर शाम उसका शव एक गन्ने के खेत मे मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि हैवानों ने लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी आंखें फोड़ दीं, उसकी जीभ काट डाली और फिर गला घोंटकर मार डाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उसका शव मिला तो उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे। एसपी ने क्या कहा पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। हालांकि इस रिपोर्ट में आंख फोड़ने और जीभ काटने की बात नहीं है। एसपी खीरी सतेंद्र कुमार ने कहा कि, मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस वीभत्स रेप कांड में आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ जारी है और ये पता किया जा रहा है कि इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं था। एसपी का यह भी कहना है कि लड़की की आंखें नहीं फोड़ी गई हैं। गन्ने की बधाई लगने से आंखों में घाव हो गया है। मामले में दोषियों खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मायावती का कानून व्यवस्था को लेकर सवाल इस घटना पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद और शर्मनाक। ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग है। Read the full article
0 notes