Tumgik
#chandikadam
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
50 हजारी हुआ सोना, तो चांदी 60 हजार के पार, जानिए क्यों बढ़ रही इतनी कीमतें
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार मे 10 ग्राम सोने कीमतों में 430 रुपए की तेजी आई है। वहीं, इस दौरान चांदी के भाव में 2,550 रुपए प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल आया है। आज के सोने-चांदी का भाव बुधवार को सोने की कीमत 50,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है जो मंगलवार को 50,490 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। जबकि चांदी की कीमत 60,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो मंगलवार को 57,850 रुपए प्रति किलोग्राम थी। कोरोना काल में सोने और चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं। क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि, कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है। साथ ही कोरोना काल में निवेश के सुरक्षित साधन की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इस वजह से ही महंगी धातुओं की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। हार्ड एसेट्स के तौर पर इस समय सोना और चांदी लोगों की पहली पसंद बन गई है। इस वजह से सोने और चांदी की Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
अब तक के सबसे उच्च स्तर पर सोने-चांदी के भाव, 50 हजार के पार पहुंचने के आसार
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमतें 50 हजार रुपए रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम में 1,611 रुपए की ऐतिहासिक तेजी आई है। बता दें यह पहली बार है जब एक किलोग्राम चांदी के दाम 50 हजार रुपए के पार पहुंचे है। पिछले दस दिनों से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे थे। सोना 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से ऊपर बना हुआ था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने की कीमतें 80 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है। बुधवार को खुदरा बाजार में 24 कैरट सोना 49 हजार रुपए के करीब पहुंच गया। उसी वक्त से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोना गुरुवार को 50 हजार रुपए के स्तर को पार कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घरेलू सर्राफा बाजार के बाद अब ��ात करते हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना कीमतों में तेजी के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 18.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जानें क्या रही कीमतों में उछाल की वजह एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सेफ हेवेन समझे जाने वाले सोने में निवेश बढ़ा है। ऐसे में मांग बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिली है। इससे पहले वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला। Read the full article
0 notes
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
पहली बार 40 हजार के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी में भी हुई बढ़ोतरी, जानिए वजह
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज होने के कारण सोने और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत 40 हजार के पार पहुंच गई है। जी हां... 10 ग्राम सोने का भाव 40,220 रुपए हो गया है। बता दें पहली बार सोने का भाव इतना ऊपर तक पहुंचा है। वहीं चांदी का भाव भी 46 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर चला गया है।
Tumblr media
जानकारों का कहना है कि अगर यह तेजी जारी रही तो अगले एक-दो दिन में ही सोना 41 हजार के पार निकल जाएगा। सोमवार को सोने के भाव में एक हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक की तेजी आई है। चांदी में भी एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि सोने की कीमतें बढ़ने से डिमांड गिर गई है। सोने और चांदी के अगले पड़ाव के अनुमान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'फिलहाल सोने और चांदी का बाजार न तो किसी फंडामेंटल से या एनालिसिस या चार्ट से चल रहा, बल्कि ट्रंप के ट्वीट से चल रहा है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कब भाव बढ़ेगा या कब घटेगा। मगर हालिया तेजी से घरेलू मांग में 50 फीसदी की कमी आई है।'
Tumblr media
क्यों बढ़ रहे हैं दाम जानकारी के मुताबिक, चीन और अमेरिका के बीच नई इंपोर्ट ड्यूटी शुल्क लगाने की घोषणा को लेकर ट्रेड वॉर गहरा गया था। ट्रंप ने चीन को 550 अरब डॉलर के प्रोडक्ट्स पर 5 फीसदी ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की चेतावनी दी है। वहीं चीन ने भी अमेरिका से आयातित 75 अरब डॉलर की वस्तुओं पर 1 सितंबर और 15 दिसंबर से अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया था। इस हालात में दुनियाभर में निवेशक सहमे हुए हैं और ऐसे में सभी सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। वैसे भारत में सोने के दाम बढ़ने के दूसरे कारण हैं। भारत सरकार ने जुलाई में आम बजट पेश करते हुए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 12।5% कर दी है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। वहीं सोने के भाव में तेजी की एक और वजह भारतीय शेयर बाजार का सुस्त होना भी है। Read the full article
0 notes