Tumgik
#bhagvanbimar
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
भीषण गर्मी में आम रस पीने से बीमार हुए भगवान, वैद्य ने दी 15 दिन बेड रेस्ट की सलाह
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज कोटा. भारत के कई राज्यों में गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। राजस्थान भट्टी की तरह तप रहा है। राज्य के चूरू जिले में तो गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां का तापमान 51 डिग्री तक पहुंच चुका है। न सिर्फ इंसान व जीव-जंतु बल्कि अब तो भगवान का भी तपती गर्मी से बुरा हाल हो गया है। जी हां... कोटा जिले के एक मंदिर में विराजे भगवान भी गर्मी के कारण बीमार हो गए हैं। वैद्य ने उन्हें 15 दिन आराम (बेड रेस्ट) करने की सलाह दी है।
Tumblr media
23 जून तक आराम करेंगे भगवान कोटा के रामपुरा में एक प्राचीन जगदीश मंदिर है। 7 जून को यहां विराजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को 200 किलों के आम रस का भोग लगाया था। इतनी गर्मी में आम रस खाने से भगवान की तबियत खराब हो गई। फिर पंडितों ने वैद्य को बुलाया। वैद्य ने भगवान की नाड़ी की जांच की। इसके बाद उन्होंने लौंग और तुलसी से इलाज शुरू किया। वैद्य ने कहा कि, भगवान की सेहत में सुधार होने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं। भगवान को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर की घंटियों पर कपड़ा बांध दिया गया है। मंदिर के कपाट भी 23 जून तक के लिए बंद कर दिए हैं।
Tumblr media
औषधि का लग रहा है भोग वैद्य रोजाना आकर भगवान के स्वास्थ्य की जांच करते हैं। शनिवार से ही भगवान की नियमित देखभाल की जा रही है। रोजाना औषधि के रूप में तुलसी, लौंग और काली मिर्च का भोग भगवान को लगाया जाता है। मंदिर की देखभाल करने वाले एस के चिरंजीवी ने बताया कि, भगवान की सेहत में सुधार होते ही 23 जून की शाम को साढ़े सात बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। फिर दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 24 जून को मंदिर परिसर में हवन होगा। फिर 25 जून की सुबह साढ़े सात बजे से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। ये भी पढ़े चिलचिलाती गर्मी से पूरा देश बेहाल, बारिश के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहे लोग आज भारत के इन राज्यों को मिल सकती है तपती गर्मी से राहत, तेज बारिश होने की संभावना     Read the full article
0 notes