#abstarnews worldnews americanews hindinews onlinenews joebiden kamalaharris
Explore tagged Tumblr posts
Text
राष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही Joe Biden ने मुस्लिम ट्रैवल बैन से लेकर Trump के फैसलों को पल्टा
अमेरिका में 100 दिनों के लिए अब मास्क पहनना हुआ जरूरी
अमेरिका से Donald Trump की विदाई हो चुकी है और Joe Biden ने 46वें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही बाइडेन ने ट्रंप के फैसलों को पलटने वाले आदेश जारी कर दिए हैं। सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही Joe Biden ने वही किया, जिसकी उम्मीद पूरी दुनिया को थी। राष्ट्रपति की कुर्सी पाते ही Joe Biden ने कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए और Former President Donald Trump के आदेशों को पलट दिया। Joe Biden ने 20 जनवरी को एक साथ कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इसमें जहां प्रवासियों को राहत दी गई है, वहीं कई मुस्लिम देशों से यात्रा पर लगाया गया बैन भी हटा लिया गया है। Corona के खतरे को देखते हुए जो बाइडेन ने देशभर में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मैक्सिको की सीमा पर बन रही बाड़ के पैसे को भी रोक दिया गया है।
Joe Biden ने Coronavirus के खिलाफ जंग तेज करने के इरादे से एक महामारी कंट्रोल करने के एक फैसले पर दस्तखत किया। इस आदेश के मुताबिक, उन्होंने मास्क को और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य कर दिया है। Joe Biden ने Donald Trump के फैसले को पलटते हुए अमेरिका में ‘मुस्लिम ट्रैवल बैन’ को भी खत्म कर दिया। Trump ने इसके तहत कुछ मुस्लिम देशों और अफ्रीकी देशों के अमेरिका में ट्रेवल पर रोक लगा दी थी। इतना ही नहीं, बाइडेन ने Mexico border पर दीवार बनाने के Trump के फैसले को भी पलट दिया और इसके लिए फंडिंग भी रोक दी।
साथ ही Joe Biden ने Keystone xl pipeline के विस्तार पर भी रोक लगाने के आदेश पर दस्तखत किए हैं। कीस्टोन एक Oil Pipeline है, जो कच्चे तेल को अल्बर्टा के कनाडाई प्रांत से अमेरिकी राज्यों इलिनोइस, ओक्लाहोमा और टेक्सास तक ले जाती है। बाइडन ने कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन के खिलाफ बात की थी और यहा कहा था ‘टार सैंड्स’की हमें जरूरत नहीं है। Biden के Presidential campaign का एक प्रमुख वादा Keystone xl project को रद्द करने क�� प्रतिबद्धता थी।
1 note
·
View note