Tumgik
#PalwalPanchkula
sandhyamodi · 4 years
Text
इनमें से 205 ठीक भी हुए, 4 नए मामले आए, सोनीपत में हरियाणा पुलिस का जवान भी पॉजिटिव मिला
Tumblr media
फरीदाबाद में सोमवार को 6 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर हरियाणा में अब कुल 91 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती
दैनिक भास्करApr 27, 2020, 02:51 PM IST पानीपत. हरियाणा में सोमवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है। सोमवार को चार नए मामले आए हैं। इनमें एक-एक मरीज फरीदाबाद और झज्जर में, 2 मरीज सोनीपत में आए हैं। झज्जर में पहला मामला है, जिसकी गिनती झज्जर जिले में हो रही है। वहीं हरियाणा में अभी तक कुल 205 मरीज ठीक हो गए हैं। अब कुल 91 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सोनीपत में कुल मरीजों का आंकड़ा 22 हो गया है, यहां हरियाणा पुलिस का एक जवान भी पॉजिटिव मिला है।  सोनीपत पुलिस लाइन में रह रहा था हरियाणा का जवान   सोनीपत में लगातार मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को हरियाणा पुलिस का जवान पॉजिटिव मिला है। उसकी ड्यूटी सोनीपत के ककरोई चौक पर थी। वह मूलरूप से नूंह जिले के हलालपुर गांव का रहने वाला है। वह पिछले काफी दिनों ने सोनीपत पुलिस लाइन में रह रहा था। तबीयत खराब हुई तो डॉक्टरों ने कोरोना के सैंपल भेजे थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरा मरीज खुबड़ू गांव में मिला है। वह दिल्ली के उस पुलिसकर्मी के संपर्क में आया था, जो संक्रमित मिला था। 
Tumblr media
सोनीपत में पुलिस ने दिल्ली से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया है। इस वजह से दिल्ली आने-जाने वालों की एंट्री बंद कर दी गई है।  झज्जर सब्जी आढ़ती मिला कोरोना पॉजिटिव दिल्ली की आजादपुर सब्जीमंडी में जाने वाला झज्जर का सब्जी आढ़ती कोरोना पॉजिटिव मिला है। तीन दिन पहले इसका सैंपल लिया गया था, रविवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। झज्जर के लाल खानिया मोहल्ला में रहने वाले आढ़ती के परिवार के छह लोगों को भी क्वॉरैंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली में काम करने वाली बहादुरगढ़ निवासी नर्स, सलौधा निवासी दिल्ली पुलिस के जवान और गुभाणा निवासी दिल्ली एमसीडी के चालक में भी कोरोना पॉजिटिव आया था, लेकिन इनके सैंपल दिल्ली में हुए थे। इस वजह से झज्जर में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं गिना जा रहा था। अब झज्जर में पहला केस पॉजिटिव माना गया है।  हरियाणा में 300 पहुंचा आंकड़ा, अब भी नूंह पहले नंबर पर राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 300 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। गुरुग्राम में 51, फरीदाबाद में 46, पलवल में 34, पंचकूला में 19, सोनीपत में 22, अम्बाला में 13, पानीपत में 12, करनाल में 6, रोहतक, हिसार और सिरसा में 4-4, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, झज्जर व फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 300 हो जाता है।  300 मरीजों में से 205 मरीज हुए ठीक प्रदेश में अब कुल 205 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह  में 39, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 35-35, पलवल 29, अम्बाला व पंचकूला में 10-10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 205 हो जाता है। हरियाणा में अभी तक 133 जमाती मिले संक्रमित प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था। Source link Read the full article
0 notes