#20toesand12fingers
Explore tagged Tumblr posts
chaitanyabharatnews · 5 years ago
Text
इस महिला के हाथों में 12 और पैरों में हैं 20 उंगलियां, गांव वाले बुलाते हैं 'डायन'
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज गंजम. जन्म के साथ जुड़ी बीमारी ने एक महिला को इस कदर लाचार कर दिया कि उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा। बुजुर्ग महिला के शरीर की बनावट के कारण आज भी लोग उन्हें 'डायन' (Witch) कहकर बुलाते हैं। बुजुर्ग महिला जहां भी जाती है वहां से उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया जाता। उनके साथ ऐसा महज इसलिए हो रहा है क्‍योंकि उनके हाथों में 12 और पैरों में 20 उंगलियां हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); डॉक्‍टरों का कहना है कि ऐसा आनुवंशिक गड़बड़ी की वजह से हुआ है। पैलीडेक्टली बीमारी की वजह से कई बार ऐसा होता है और यह स्थिति गर्भ के अंदर ही बनती है। 63 वर्षीय इस महिला का नाम नायक कुमारी है और वह ओडिशा में गंजम जिले के कडापाड़ा गांव में रहती हैं। नायक कुमारी का कहना है कि, उनके पड़ोसी उन्हें चुड़ैल मानते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उनके पास इतने पैसे भी नहीं है कि वो सर्जरी के जरिए अपना हुलिया बदल सके।
Tumblr media
उन्होंने बताया कि, 'मैं इस दोष के साथ पैदा हुई थी और इसका इलाज नहीं किया जा सकता था क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से हूं। आस-पास के अंधविश्वासी लोग मानते हैं कि मैं एक चुड़ैल हूं और मुझसे दूर रहते हैं।' Odisha: Kumari Nayak,a 65-year-old woman who lives in Kadapada village of Ganjam district was born with 12 fingers&20 toes. Dr Pinaki Mohanty,surgical specialist says,"It's a case of Polydactyly, but it's not that uncommon. One or two people in every 5000 ppl have extra fingers." pic.twitter.com/ZjGfZ90hqB — ANI (@ANI) November 25, 2019 नायक कुमारी के एक पड़ोसी ने बताया कि, 'यह एक छोटा गांव है और लोग अंधविश्‍वासी हैं इसलिए उससे डायन की तरह बर्ताव करते हैं। यह उसकी बीमारी है जिसके बारे में वह कुछ कर नहीं सकती। वह इतनी गरीब है कि इलाज का खर्च तक नहीं उठा पाएगी।' वहीं डॉक्टर का कहना है कि, 'मां के पेट में 7वें या 8वें हफ्ते में ही भ्रूण में ज्यादा उंगलियां विकसित हो जाती हैं। दुनिया में 1000 बच्चों में से एक बच्चे में ये बीमारी पाई जाती है। इस बीमारी के बारे में अल्ट्रासाउंड में ही पता लगाया जा सकता है।' ये भी पढ़े... यहां 'पूंछ' के साथ पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर्स भी हुए हैरान, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ इंसान के सिर पर उग आया ‘सींग, डॉक्टर भी हुए हैरान, ऑपरेशन कर निकाला इस शख्स के मुंह की जगह नाक में उग आया दांत, एक्स-रे देख डॉक्टर भी हुए हैरान इस महिला की आंखों से आंसू की बजाय निकलते हैं क्रिस्टल, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान Read the full article
0 notes