Tumgik
#हैकरोंसेसंघर्ष
newsuniversal-in · 2 years
Text
हैकरों से संघर्ष के बाद न्यूज यूनिवर्सल फिर आपकी सेवा में तैयार
Tumblr media
न्यूज यूनिवर्सल डेस्क, सिद्धार्थनगर। सभी पाठकों को नव वर्ष 2023, मकर शंक्रांति, गणतंत्र दिवस की पूर्वे संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएं। न्यूज यूनिवर्सल यह आशा करता है कि हमारे देशवासियों का, सभी पाठकों का नया साल 2023 खुशियों से भरा हो। आप भी न्यूज यूनिवर्सल के फ्री व प्रीमियम विज्ञापन का प्रयोग करके अपने शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपने विचार, उत्पाद का प्रचार प्रसार कर सकते हैं।
विज्ञापन के फ्री व प्रीमियम आफर का उठाएं लाभ
लगभगत दो माह के बाद हम आपकी सेवा में फिर से उपस्थित हो गया हैं। न्यूज यूनिवर्सल की इतने लम्बे अंतराल की अनुपस्थिति आप के मन में निश्चित रूप से सवाल पैदा करेगी। जैसा कि हमारा ध्येय वाक्य है- सच दिखाना, सच लिखना और सच बोलना। हम भी इधर उधर की बातें कहकर, झूठ बोलकर आगे बढ़ सकते थे। इस लिए यह हमारे लिए सच की लक्षण रेखा लांघने के बराबर है। इस लिए सच बात कहने में हमें कोई संकोच नहीं है। सच सही है कि न्यूज यूनिवर्सल समाचार वेबसाइट को हैकर ने हैक कर लिया था। कुछ हैकरों की इसकी लोकप्रियता और साइट पर पाठकों की भारी संख्या उनकी आखों में बालू के कण की तरह चुभ रहा था। विगत अक्टूबर महीने से वह इसके पीछे पडे़ थे। योजनाबद्ध तरीके से 12 अक्टूबर 2022 को न्यूज यूनिवर्सल के फेसबुक पेज को हैक कर लिया गया। भाषा चायनीज कर दिया। दो लोग एडमिन बन गए। बडी मुश्किल से फेसबुक प्रोफाइल तक पहुंच कर उनको एडमिन से रिमूव्ड किया। 22 अक्टूबर 2022 को फेसबुक पेज हैक होने की फेसबुक टीम को मेल किया। फेसबुक टीम ने सुझाव भेज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। खैर फेसबुक पेज से ज्यादा परेशान होने के बजाए 24 अक्टूबर 2022 को नया फेसबुक पेज बना दिया गया। जिसकी सूचना फेसबुक पेज पर दिया जा चुका है। इसके बाद हैकरों ने दूसरा तरीका अपना शुरू किया। चोरी चोरी वेबसाइट पर सेंधमारी करते रहे। गत 28 अक्टूबर 2022 गूगल ने साइट पर कुछ त्रुटि होने का मैसेज भेजा। त्रुटि ठीक करने में समय लग रहा था। इस लिए 02 नवम्बर 2022 से साइट पर समाचार पोस्ट करना बन्द करके होस्टिंग कंपनी के हवाले कर दिया गया। होस्टिंग कम्पनी ने इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया है। इसके आगे हम उन गुमनाम दूसरे देश में बैठे हैकरों का क्या कर सकते हैं। उन हैकरों का नाम, पता आदि की सटीक पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। डैशबोर्ड में सिर्फ उनके आईपी एड्रेस से उनके देश का पता चला है। अब साइट ठीक होने के बाद इसके सभी कोड को नए सिरे से इंस्टाल किया गया है। इस साइट पर गूगल के निर्देशानुसार पहले से विजिटर की सुरक्षा हेतु एसएसएल सर्टिफिकेट SSL Stands for secure sockets layer खरीद कर लगाया गया था। इसके होस्टिंग कंपनी के बताए और भी सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। यह साइट गूगल के सेफ ब्राउजिंग साइट स्टेटस की पूरी तरह पालन कर रही है। पूरी तरह पाठकों के लिए सुरक्षित है। आशा है कि न्यूज यूनिवर्सल के पाठक पहले की तरह अपना प्रेम बनाए रखेंगे।
Tumblr media
  Safe Browsing site status
अंत में पाठकों को यह भी बताता चलूं कि अभी तक हैकरों से संघर्ष में जो सीखने को मिला है। आप अपने सोशल मीडिया पर, मोबाइल, लैपटाप, कम्प्यूटर में आईडी के साथ जो भी पासवर्ड बनाएं उसे सिस्टम जनरेटेड न रखें। उसमें अपने अपर केस, लोवर केस, सेम्बल, नम्बर के साथ अपने मात्र भाषा में कुछ ऐसे शब्दों में लिखें जो प्रचलित न हों, जिसका लोग आसानी से अनुमान न लगा सकें। शब्दकोश में खोजने पर सीधा अर्थ न मिले। दूसरे देश में बैठने वाला गुमनाम चोर हैकर अंग्रेजी भाषा और बाट कर प्रयोग करके सेंधमारी करता है। आम प्रचलित अंग्रेजी भाषा सभी डिवाइस में सपोट करता है। इस लिए सीधे अंग्रेजी भाषा में पासवर्ड न लिखें। पासवर्ड में अपने मात्र भाषा हिंगलिश का प्रयोग अवश्य करें। सेफ रहें, सुरक्षित रहें। अपना, अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें। मोबाइल में लॉक लगाएं, पैसों के लेन-देन वाले एप्स में लॉक लगाएं। अनजाना एप्स, साइट पर जाकर लिंक से कुछ भी डाउन लोड न करें। जोखिम भरा हो सकता है। Read the full article
0 notes