ओडिशा के डीजीपी ने रूसी सांसद की 'रहस्यमय' मौत की जांच के आदेश दिए, कहा 'अभी तक मामले में कोई गड़बड़ी नहीं'
ओडिशा के डीजीपी ने रूसी सांसद की ‘रहस्यमय’ मौत की जांच के आदेश दिए, कहा ‘अभी तक मामले में कोई गड़बड़ी नहीं’
छवि स्रोत: फ़ाइल / प्रतिनिधि ओडिशा के डीजीपी ने रूसी सांसद की ‘रहस्यमय’ मौत की जांच के आदेश दिए, कहा ‘अभी तक मामले में कोई गड़बड़ी नहीं’
ओडिशा के डीजीपी ने मंगलवार को दो रूसी पर्यटकों की रहस्यमय मौत की जांच के आदेश दिए, जिनमें से एक रायगड़ा जिले में पावेल एंटोव नाम का एक सांसद था। डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने सीआईडी-क्राइम ब्रांच को जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया।
पुलिस के मुताबिक, एंटोव का…
View On WordPress
0 notes
Putin Critic Russia's Richest MP Know Who Is Pavel Antov Who Died Mysteriously In India
Putin Critic Russia’s Richest MP Know Who Is Pavel Antov Who Died Mysteriously In India
Pavel Antov Profile: राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आलोचक रहे सांसद पावेल एंटोव और उनके साथी की मौत ओडिशा में हो गई थी. इसके बाद से ही लोग पावेल एंटोव के बारे में जानना चाहते हैं. आपको बता दें कि पावेल एंटोव सबसे अमीर रूसी सांसद थे और पुतिन की आलोचना करने के लिए भी उन्हें जाना जाता था.
पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर को अपने साथी यात्री की मौत के दो दिन बाद एंटोव कथित तौर पर रायगढ़ में एक होटल की…
View On WordPress
0 notes
नमस्कार!
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी आई है। एक्टिव केस अब 2-3 राज्यों में नहीं, बल्कि एक साथ 15 राज्यों में बढ़ने लगे हैं। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ।
सबसे पहले देखते हैं बाजार क्या कह रहा है
BSE का मार्केट कैप 163 लाख करोड़ रुपए रहा। BSE पर करीब 52% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
2,819 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,477 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,148 कंपनियों के शेयर गिरे।
आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर
बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे फेज में 1,204 उम्मीदवार हैं। 1,094 पुरुष हैं। 910 महिलाएं हैं। इन 78 सीटों पर 2.35 करोड़ वोटर हैं।
रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को चुनौती देती और अंतरिम राहत देने की मांग करती पिटीशन पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज दोपहर 12 बजे सुनवाई करेगा।
वुमन्स IPL में आज ट्रेलब्लेजर्स vs सुपरनोवाज आमने सामने होंगी। फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी मंधाना और हरमनप्रीत की टीम। मैच शारजाह में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
CBSE ने बताया कि CTET 31 जनवरी 2021 को होगा। बोर्ड ने कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी बदलने की सुविधा भी दी है। करेक्शन विंडो आज से 16 नवंबर तक खुली रहेगी।
देश विदेश
बंगाल में गृह मंत्री, कहा- लोग एकजुट हों, पुराना गौरव हासिल करें
बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं। शाह ने बंगाल दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कोलकाता में कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति से यहां की महान परंपरा आहत हुई है। बंगाल को एकजुट होकर यह गौरव फिर से हासिल करना चाहिए।
CDS रावत बोले- चीन की हरकतों का सेना करारा जवाब दे रही
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत ने शुक्रवार को एक वेबिनार में कहा कि लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव है। लद्दाख में चीन की आर्मी की गलत हरकतों का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। हम LAC की स्थिति में बदलाव नहीं होने देंगे।
फिलहाल 2 करोड़ यूजर्स को मिलेगी वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस की सुविधा
वॉट्सऐप ने शुक्रवार से देश में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू कर दी। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार शाम को वॉट्सऐप को UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी थी। वॉट्सऐप फेसबुक की सब्सिडियरी कंपनी है। ये सुविधा फिलहाल 2 करोड़ यूजर्स को मिलेगी।
US इलेक्शन: ट्रम्प के झूठे दावे और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के तीन दिन बाद भी हार-जीत साफ नहीं हो सकी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हार मानने को तैयार नहीं हैं। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ट्रम्प ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, उनके दावे झूठे थे। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
68 साल के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल पद छोड़ेंगे
व्लादिमीर पुतिन अगले साल रूस के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 68 साल के पुतिन को पार्किन्स रोग हो गया है। उनकी गर्लफ्रेंड एलिना काबाऐवा उन पर इस्तीफे का दबाव डाल रही हैं। पुतिन की बेटियां भी यही चाहती हैं।
डीबी ओरिजनल
नौकरी छूटी तो चाय का कारोबार शुरू किया, हर महीने एक लाख कमाई
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के नौवाड़ा गांव के रहने वाले दान सिंह दिल्ली मेट्रो में जॉब कर रहे थे। लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई। उन्होंने अपने गांव में ही पहाड़ी घास से हर्बल चाय बनाने का काम शुरू किया। जल्दी ही डिमांड बढ़ी। आज हर महीने एक लाख रुपए कमा रहे हैं।
भास्कर एक्सप्लेनर
कोरोना के बीच कॉलेज खोलने के लिए यूजीसी की नई गाइडलाइन जारी
कोरोनावायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन लगने से पहले यानी 15 मार्च के आसपास ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद होने लगे थे। अब यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को दोबारा खोलने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। ऐसे समझिए।
सुर्खियों में और क्या है...
रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की रिहाई तीसरे दिन भी टल गई। शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि वह सभी पक्षों को सुने बिना आदेश पारित नहीं करेगा।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 में भारत में 21.75 लाख पैसेंजर कार बनीं, जिनमें से 7.10 लाख कारों का प्रोडक्शन गुजरात में हुआ।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.90 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 49 लाख 74 हजार 120 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 12.38 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया कि घर में कोरोना का मामला सामने आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं अपनी कोविड टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Shah's Shakti Darshan in Bengal, India's befitting reply to China and WhatsApp payment service started
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/352wPoJ
via IFTTT
0 notes
अब तक 9276 मौतें: देश से बाहर किसी भारतीय की पहली मौत ईरान में; 24 घंटे में यहां 149 लोगों की जान गई
New Post has been published on https://apzweb.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a4%95-9276-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf/
अब तक 9276 मौतें: देश से बाहर किसी भारतीय की पहली मौत ईरान में; 24 घंटे में यहां 149 लोगों की जान गई
स्पेन में अब तक संक्रमण के 17,147 मामले और 767 लोगों की मौत हुई
पाकिस्तान में संक्रमण के 335 मामले सामने आए, जबकि 2 लोगों की मौत हुई
चीन में जनवरी से पहली बार 24 घंटों में कोरोनावायरस एक भी मामला सामने नहीं आया
दैनिक भास्कर
Mar 19, 2020, 07:34 PM IST
वॉशिंगटन. कोरोनावायरस अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक पहुंच चुका है। गुरुवार सुबह तक कुल 176 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब तक 9,276 लोगों की मौत और 2 लाख 25 हजार 252 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 85,745 मरीज ठीक भी हुए हैं। ईरान में गुरुवार को वायरस से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। देश के बाहर किसी भारतीय की यह पहली मौत है। 24 घंटे के भीतर ईरान में 149 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 80% लोग कोरोना पॉजिटिव
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 10 में 8 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। यहां एक दिन में स्पेन में 129 लोगों की मौत हुई है। मैड्रिड क्षेत्र की अध्यक्ष ईजाबेल डियाज ने बताया कि यह वायरस तेजी से लगभग पूरे क्षेत्र में फैल गया है। हर 24 से 48 घंटे के बीच एक मरीज की मौत हो रही है। हालात बहुत भयावह हैं। अस्पताल में सभी बेड भरे हुए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या पर उन्हें क्वारैंटाइन करना मुश्किल हो रहा है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार जल्द ही आपातकालीन बजट ला सकती है। वॉशिंगटन के सबसे बड़े फुटबॉल मैदान को हॉस्पिटल में तब्दील किया जा रहा है। यहां जल्द ही अंतिम संस्कारों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जा सकती है। इसका मकसद भीड़ जुटने से रोकना है।
इंडोनेशिया में 19 लोगों की मौत
मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में 2 मार्च को पहला केस सामने आया। इसके बाद केवल दो हफ्तों में संक्रमण का मामला 227 हो गया है, जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है। बहुत से लोगों का मानना है कि वास्तविक आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। सरकार ने देश में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा दिया है। लोगों को घरों से ही काम करने, पढ़ने के लिए कहा गया है।
जावा प्रांत में पार्क को डिसइन्फेक्ट करता कर्मी।
रूस में कोरोनावायरस से पहली मौत
रूस में कोरोनावायरस से गुरुवार को 79 साल की महिला की मौत हो गई। महामारी से देश में यह पहली मौत है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि उसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थ। उसके परिवार को निगरानी में रखा गया है। पिछले हफ्ते से अब तक रूस में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। यहां संक्रमण के 147 मामले सामने आ चुके हैं। यहां मरीजों के लिए 500 बेड का एक अस्पताल बनाया जा रहा है, जो अगले महीने तक तैयार हो जाएगा।
न्यूजीलैंड : सभी विदेशियों के प्रवेश पर रोक
न्यूजीलैंड ने गुरुवार को सभी विदेशियों के देश आने पर रोक लगा दी। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्देन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हमें कोरोनावायरस से अपने देश को बचाने के लिए कुछ सख्त फैसले लेने होंगे। इन पर पूरी तरह अमल भी जरूरी है। आपने देखा होगा कि दुनिया के कई देशों ने विदेशी नागरिकों के आने पर रोक लगा दी है। हमें भी अपनी सीमाओं की कड़ी निगरानी करनी होगी।” इस ऐलान के बाद न्यूजीलैंड में स्थायी, अस्थायी या स्टूडेंट वीजा सस्पेंड माने जाएंगे।
न्यूजीलैंड सरकार ने गुरुवार को अगले आदेश तक विदेश यात्रियों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी। (फोटो बुधवार को क्राइस्टचर्च का)।
अमेरिका : अंतिम संस्कार में हिस्सा लेना भी मुश्किल
अमेरिका में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) जल्द ही लोगों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पर रोक लगा सकता है। जिन लोगों के परिचितों का निधन हुआ है, उनके लिए प्रशासन लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प देने जा रहा है। इसका मकसद ये है कि इस दौरान जुटने वाली भीड़ को रोका जा सके। ट्रम्प सरकार पहले ही 10 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा चुकी है।
चीन के वुहान शहर में हालात अब काबू में हैं। हालांकि, प्रशासन ने अब भी प्रतिबंधों में ढील नहीं दी है।
ब्रिटेन : 10 हजार सैनिक और तैनात होंगे
संक्रमण रोकने के लिए जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए ब्रिटेन 10 हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात करने जा रहा है। कुछ दिन पहले इतने ही सैनिक सड़कों पर उतारे जा चुके हैं। ब्रिटेन के रक्षा विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
वुहान शहर में सैनिटाइजेशन के लिए स्पोर्ट्स रोबोज का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
ब्रिटेन : स्कूल बंद- परीक्षाएं रद्द
ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री गेविन विलियम्सन ने गुरुवार को कहा, “शुक��रवार से हम देश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने जा रहे हैं। इस दौरान गरीब छात्रों को निशुल्क भोजन सुविधा जारी रहेगी। सभी तरह की परीक्षाएं रद्द की जा चुकी हैं।”
बुधवार को अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की स्क्रीनिंग करती मेडिकल टीम।
चीन : वुहान पर पैनी नजर
कोरोनावायरस चीन के वुहान शहर से ही शुरू हुआ था। यहां बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। लेकिन, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एक अफसर ने कहा, “हम अगले 14 दिन हालात पर पैनी नजर रखेंगे। अगर इस दौरान कोई नया मामला सामने नहीं आया तो शहर पर लगे प्रतिबंध धीरे-धीरे हटाए जाएंगे।”
स्पेन में मंगलवाल को एक महिला जब बिना मास्क के नजर आई तो सुरक्षाकर्मी ने उससे पूछताछ की।
अमेरिका : फुटबॉल मैदान में अस्पताल
वॉशिंगटन के किंग काउंटी फुटबॉल मैदान को अस्पताल में तब्दील किया गया है। यहां 200 बेड लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यहां सिर्फ संदिग्ध रखे जाएंगे। जिन मरीजों को पॉजिटिव पाया जाएगा उनका इलाज अस्पतालों में ही होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आशंका है कि अस्पतालों में बेड कम पड़ सकते हैं। लिहाजा, उन जगहों का चुनाव किया जा रहा है जहां संदिग्धों को आईसोलेट किया जा सके। इस बीच गेम ऑफ थ्रोन्स में काम कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा वर्मा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा मैं बिस्तर में पड़ी हूं और यह अच्छा नहीं है। आप लोगों से अपील है कि सुरक्षित, स्वस्थ और अपने साथ के लोगों के प्रति दयालु बने रहें।
बुधवार शाम अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित डेट्रॅायट के एम्बेसेडर ब्रिज से गुजरते ट्रक। इनमें मेडिकल उपकरण और जरूरी सामान था।
ट्रम्प प्रशासन : आपातकालीन बजट जारी हो सकता है
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार जल्द ही एक आपातकालीन बजट जारी कर सकती है। सीनेट और कांग्रेस से जल्द ही इस संबंध में बातचीत की जाएगी। हालांकि, राष्ट्रपति को भी यह विशेषाधिकार है कि वो इमरजेंसी में किसी राज्य या पूरे देश के लिए बजट जारी कर सकें। बाद में इसे संसद मंजूरी दे देती है।
अमेरिका : दो सांसद भी संक्रमित
न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के दो सांसद भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसा, मारियो डियाज बलार्ट और बेन मैक्एडम्स को पॉजिटिव पाया गया है।
इजराइल की लेबनान से लगी सीमा पर सुरक्षा बल संक्रमण की भी जांच कर रहे हैं।
इटली : काबू से दूर संक्रमण
इटली सरकार ने अब तक संक्रमण रोकने के जितने उपाय किए हैं, वो बहुत कामयाब नहीं रहे। चीन का मेडिकल स्टाफ यहां करीब 5 दिन से डेरा जमाए है। गुरुवार सुबह तक यहां कुल 35,713 मामले सामने आए। 2,978 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। यहां 24 घंटे में 475 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में मरने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। माना जा रहा है कि गुरुवार को इटली सरकार और सख्त कदम उठा सकती है।
मिलान में बुधवार को एक हेल्थ वर्कर मरीज की जांच को जाती हुई।
ईरान : सुधार की उम्मीद
ईरान सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए बेहद सख्त आदेश जारी किए। यहां लोगों के बाजारों और धार्मिक स्थानों पर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। आज यहां सरकार ताजा हालात पर समीक्षा कर सकती है। अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान में पहले ही काफी दिक्कतें हैं। यहां बैंकों में काजकाज जारी है।
बुधवार को तेहरान की एक बैंक में मास्क लगाकर काम करती कर्मचारी।
सिंगापुर : जानकारी नहीं दी तो जेल
सिंगापुर में विदेशी पर्यटक और कामकाजी लोग ज्यादा आते हैं। यहां का एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है। सिंगापर में अब तक 147 मामले सामने आए हैं। ज्यादातर संक्रमित चीन और मलेशिया के नागरिक हैं। प्रशासन ने कहा है कि संक्रमण की जानकारी नहीं देने वालों को 6 महीने जेल या 10 हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा।
बुधवार को सिंगापुर के एक बाजार से गुजरती महिला। यहां संक्रमण छुपाने पर 6 महीने सजा का आदेश दिया गया है।
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू पर उन देशों के राष्ट्रध्वज लगाए गए, जहां अब तक संक्रमण पहुंच चुका है।
चीन में घरेलू संक्रमण का कोई मामला नहीं, बाहर से आए 34 मरीज
चीन ने गुरुवार सुबह कहा कि जनवरी के बाद यह पहला मौका जब बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया। हालांकि, इसी दौरान 34 ऐसे मरीजों की पहचान की गई जो दूसरे देशों से चीन पहुंचे। यह दो हफ्तों में विदेश से आने वाले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। देर शाम चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री इस बारे में विस्तार से जानकारी दे सकती है।
बीजिंग में बुधवार को मास्क पहने एक दंपती।
पाकिस्तान : विदेश मंत्री आइसोलेशन में
मंगलवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन यात्रा पर थे। यहां से लौटने के बाद कुरैशी को गले में दर्द और बुखार की शिकायत हुई। कुरैशी ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। वे परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, बुधवार रात तक पाकिस्तान में संक्रमण के 301 मामले सामने आ चुके थे। दो लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूलों में आइसोलेशन सेंटर्स बनाए गए हैं। आरोप है कि यहां मास्क, सैनिटाइजर और दवाओं के साथ ही डॉक्टरों की भी किल्लत है।
मंगलवार दोपहर लाहौर के एक स्कूल के बाहर बच्चों को संक्रमण से बचाव के उपाय सुझाता कर्मचारी।
बुधवार को सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर जांच के लिए कतार में खड़े यात्री।
इजराइल : किसी विदेशी को देश आने की इजाजत नहीं
इजराइल सरकार और सेना संक्रमण से निपटने के लिए हर तरह के उपाय कर रहे हैं। गुरुवार को नेतन्याहू सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए देश में किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगा दी। यह प्रतिबंध सभी देशों के लिए है, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स और इमरजेंसी फैसिलिटीज को इससे अलग रखा गया है।
जॉर्डन में लॉकडाउन को कामयाब बनाने के लिए सेना को सड़कों पर उतार दिया गया है।
ये देश सबसे ज्यादा प्रभावित
देश मामले मौत चीन 80,928 3,245 इटली 35,713 2,978 ईरान 17,361 1,135 स्पेन 14,769 638 जर्मनी 12,327 28 अमेरिका 9,464 155 फ्रांस 9,134 264 दक्षिण कोरिया 8,565 91 स्विट्जरलैंड 3,115 33 ब्रिटेन 2,626 104 भारत 172 3
(नोट: आंकड़े गुरुवार 19 मार्च दोपहर तक के हैं।)
इसी के साथ आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
कोरोनावायरस से जंग / देश की 52 लैब में जांच हो रही; यहां तक सैंपल पहुंचाने में 10 घंटे लग रहे, 2 कोरियर एजेंसी काम कर रहीं
भास्कर 360° / कोरोनावायरस महामारी के ऐलान में लगे 72 दिन; तब तक पीड़ित 13 गुना और प्रभावित देशों की संख्या 3 गुना बढ़ गई
चीनी मीडिया का दावा / कोरोनावायरस का पहला मरीज 17 नवंबर को ट्रेस हो गया था, लेकिन चीन ने 21 दिन बाद 8 दिसंबर को बताया
दुनिया के लिए सबक / एक महीने पहले चीन में कोरोना के रोज 1500 से 1900 केस आ रहे थे और 200 मौतें हो रही थीं, पिछले 24 घंटे में सिर्फ 11 केस और 13 मौतें
कोरोनावायरस यूरोप में / इटली का लोम्बार्डी दुनिया का नया वुहान बना, यहां अब तक 1200 से ज्यादा मौतें, एम्बुलेंस कम पड़ गईं, आईसीयू में मरीजों के लिए जगह नहीं
कोरोना से जंग / ग्राउंड रिपोर्ट: लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद; इलाज में जुटे डॉक्टर बोले- 10 घंटे विशेष ड्रेस में दम घुटता है
Source link
0 notes
ईरान ने 58 साल बाद आईएमएफ से 37 हजार करोड़ रु का कर्ज मांगा, यहां एक ही दिन में 75 की मौत
New Post has been published on https://apzweb.com/%e0%a4%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-58-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a5%87-37/
ईरान ने 58 साल बाद आईएमएफ से 37 हजार करोड़ रु का कर्ज मांगा, यहां एक ही दिन में 75 की मौत
चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में 24 घंटे में केवल 8 लोग संक्रमित
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चीन में 3172 लोगों की जान गई, 80929 संक्रमित
Dainik Bhaskar
Mar 12, 2020, 10:19 PM IST
वॉशिंगटन/रोम/बीजिंग. चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस (कोविड-19) अब तक 111 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में 4,640 लोग मारे गए हैं। एक लाख 26 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। उधर, चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित ईरान ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 37 हजार करोड़ रु. (5 बिलियन डॉलर) कर्ज मांगा है। ईरान में संक्रमण से एक दिन में 75 लोग मारे गए हैं। देश में मौतों का आंकड़ा 429 हो गया है। यहां 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
मालदीव ने गुरुवार को कोरोनावायरस को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया। विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा- भारत हमारी मदद के लिए मेडिकल विशेषज्ञों की टीम और दवाएं भेजेगा। भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जरूरत में काम आने वाला सच्चा दोस्त है।
कोरोनावायरस के चलते रूसी-यूरोपीय मंगल मिशन पर 2022 तक रोक लगा दी गई है। देश में कोरोनावायरस से 20 लोग संक्रमित हैं।
न्यूयॉर्ट टाइम्स के मुताबिक, थाईलैंड में अब तक 59 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि यहां एक युवक की मौत हो चुकी है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पोलैंड में 57 साल की महिला की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। यह देश में पहला मामला है। सरकार ने सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी और सिनेमा थियेटर 14 दिनों के लिए बंद कर दिए हैं।
एशिया में कोरोनावायरस
भारत ने 35 दिन के लिए सभी देशों का वीजा रद्द किया
भारत में अब तक कोरोनावायरस के 77 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर नए निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, 13 मार्च को शाम 5.30 बजे (12 जीएमटी) से अगले 35 दिन के लिए दुनिया के किसी भी देश के हर व्यक्ति के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सिर्फ डिप्लोमैटिक और एम्प्लॉयमेंट वीजा को छूट दी गई है। सरकार ने साफतौर पर कहा है कि अगर जरूरी न हो तो भारतीयों को विदेशों में जाने से बचना चाहिए। भारत में रह रहे सभी विदेशियों के वीजा वैध बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण के मद्देनजर आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रियों के विदेशों दौरे पर रोक लगा दी है।
चीन में बुधवार को 15 नए मामले
चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक, देश में लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। पहली बार वुहान में संक्रमण का मामला सिंगल डिजिट तक पहुंच गया। बुधवार को यहां केवल 8 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में बुधवार को 15 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक संक्रमण के 80,793 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 3,172 लोगों की मौत हो चुकी है। हुबेई प्रांत और वुहान में लगभग 5 करोड़ लोग अभी भी लॉकडाउन हैं।
शंघाई के टोंगजी यूनिवर्सिटी में चीनी नेता माओत्से तुंग की प्रतिमा के सामने मास्के पहने सुरक्षाकर्मी।
ताइवान में आज 49वां मामला सामने आया
ताइवान के सेंट्रल एपेडमिक कमांड सेंटर (सीईसीसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि आयरलैंड और बेल्जियम से लौटी एक महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। यह देश में 49वां मामला है। ताइवान ने 10 और 11 मार्च को अपने 361 नागरिकों को वुहान से निकाला था। न्यूयॉर्ट टाइम्स के मुताबिक, यहां एक युवक की मौत हुई है।
ताइवान के लुंगशान मंदिर में मास्क पहनकर प्रार्थना करते लोग।
जापान में कोरोनावायरस से 1316 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 696 लोग डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर संक्रमित हुए थे। न्यूज चैनल एनएचके के मुताबिक, यहां अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 475 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजे आबे और टोक्यो गवर्नर युरिको कोइके एक-दूसरे का अभिवादन करते।
द.कोरिया में 24 घंटे में 114 नए मामले
कोरिया सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, 24 घंटे में यहां संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 7,869 मामलों की पुष्टि हुई है और 66 लोगों ने जान गवाईं हैं। वहीं, अब तक 333 लोग ठीक हो चुके हैं। द.कोरिया ने देश में अपने चार स्तरीय वायरस ‘रेड लेवल’ की चेतावनी जारी की हुई है। यहां का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर डेगू है, जहां संक्रमण के 5,867 मामले हैं।
कोरोनोवायरस प्रकोप के बाद खाली बैंकॉक का सुवर्णभूमि हवाईअड्डा।
यूरोप में कोरोना की स्थिति
इटली में 827 लोगों की मौत
यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है। यहां 12,462 लोग संक्रमित हैं और 827 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने देश के सभी दुकानों, कॉफी बार, पब, रेस्तरां और ब्यूटी सैलून को बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, मेडिकल स्टोर और फूड शॉप खुली रहेंगी। साथ ही प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को छुट्टी लेने या घर से काम करने की अपील की है। सरकार ने पूरे देश को मंगलवार को लॉकडाउन कर दिया। इसके बाद देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में बंद हैं। लोगों के बिना कारण घर से निकलने पर रोक है।
इटली में लॉकडाउन के बाद विरान मिलान शहर।
फ्रांस ने नागरिकों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह दी
यूरोप में इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश फ्रांस है। मंगलवार को फ्रांस के संस्कृति मंत्री फ्रैंक रिस्टर और पांच सांसद की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फ्रांस24 के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से मरने वाली की संख्या 48 हो गई है। जबकि संक्रमण के 2281 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां मंगलवार को 497 नए मामले दर्ज किए गए। सरकार ने रविवार को लोगों से भीड़ न जुटाने की अपील की। फ्रांस के वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
यूरोप में इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश फ्रांस।
स्पेन की मंत्री कोरोनावायरस से संक्रमित
स्पेन की मंत्री इरेन मोंटेरो भी कोरोना की चपेट में आ गई है। सरकार ने गुरुवार को बताया कि इक्वैलिटी मिनिस्टर मोंटेरो कोरोनावायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। मोंटेरो को उनके एक साथी, उपप्रधानंत्री कार्मेन काल्वो और पॉडेमस पार्टी के नेता पैबलो इग्लेसियास के साथ क्वारैंटाइन में रखा गया है। इसके बाद सरकार के सभी मंत्रियों से कोरोनावायरस की जांच कराने के लिए कहा गया है। अभी तक स्पेन में 2,200 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण होने की पुष्टि हुई है और 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्पेन की मंत्री इरेन मोंटेरो।
अमेरिका के 43 राज्य कोरोना की चपेट में
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में संक्रमण का सबसे पहला मामला वॉशिंगटन में सामने आया था। यहां 43 राज्यों में अब तक 1258 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 38 लोगों की जान गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को यूरोप पर अगले 30 दिन के लिए ट्रैवल बैन लगा दिया है। यानी यूरोप के देशों से कोई भी यात्री एक महीने तक अमेरिका नहीं जा सकेगा। हालांकि, प्रतिबंध से यूके को छूट दी गई है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘यूरोपीय यूनियन (ईयू) कोरोनावायरस से प्रभावित चीन समेत अन्य देशों पर यात्रा संबंधी कोई भी प्रतिबंध लगाने में नाकाम रहा है। हम यूरोप से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 30 दिन का बैन लगा रहे हैं। यूके पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।’’
अमेरिका के सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्य
राज्य संक्रमण मौत वॉशिंगटन 373 30 न्यूयॉर्क 216 0 कैलिफोर्निया 133 4 मैसाच्युसेट्स 95 0 कोलोराडो 33 0 जॉर्जिया 31 0 फ्लोरिडा 26 2 इलिनॉय 25 0 न्यू जर्सी 23 1 टेक्सास 21 0 साउथ डकोटा 8 1
टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन संक्रमित
हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ऑस्ट्रेलिया में मशहूर अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ले पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया।
pic.twitter.com/pgybgIYJdG
— Tom Hanks (@tomhanks) March 12, 2020
अभिनेता टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन भी कोरोनावायरस से संक्रमित।
कतर में एक दिन में 238 मामलों की पुष्टि
पश्चिम एशिया के देश कतर में बुधवार को 238 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमण के कुल 264 मामले हो गए हैं। कतर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत समेत 14 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें बांग्लादेश, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलिपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड हैं। इसके साथ ही सऊदी अरब में 21, कुवैत में 72, यूएई में 74, कुवैत में 72, इराक में 71, लेबनान में 61 (3 मौतें) और इजराइल में 109 मामले सामने आए हैं। कुवैत और लेबनान ने अपने देशों में सिनेमा हॉल बंद कर दिए हैं। सऊदी अरब भी शुक्रवार से सिनेमा थियेटर बंद हो रहा है।
कतर की राजधानी दोहा में एक होटल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
घर से ही काम करेंगे ट्विटर के सभी कर्म��ारी
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ट्विटर ने दुनियाभर में अपने सभी कर्मचारियों को घर से ही ऑफिशियल काम करने की सलाह दी है। एक सप्ताह पहले ट्विटर ने अपने सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी थी। अब यह दुनियाभर में ट्विटर के लिए काम कर रहे कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हुआ है।
डब्ल्यूचओ ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कोरोनावारस को महामारी घोषित कर दिया। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयोसियोस ने कहा कि कोरोना एक ही समय में दुनियाभर में फैल चुकी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महामारी को रोकने के लिए तत्काल और आक्रामक कार्रवाई करने की अपील की।
🚨 BREAKING 🚨
“We have therefore made the assessment that #COVID19 can be characterized as a pandemic”-@DrTedros #coronavirus pic.twitter.com/JqdsM2051A
— World Health Organization (WHO) (@WHO) March 11, 2020
उन्होंने कहा कि हमने पहले कभी कोरोनोवायरस जैसी महामारी नहीं देखी है। साथ ही कहा कि ऐसा महामारी नहीं देखी जिसे एक ही समय में नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया के 114 देशों में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 90% मामले केवल चार देशों में हैं। इनमें चीन और कोरिया शामिल है।
Source link
0 notes
एक क्लिक में पढ़ें 3 मार्च की सभी बड़ी खबरें
New Post has been published on https://apzweb.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%87%e0%a4%82-3-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95/
एक क्लिक में पढ़ें 3 मार्च की सभी बड़ी खबरें
10:52 PM दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए लगाई अर्जी
10:00 PM कोरोना वायरस की वजह से जापान में होने वाले ओलंपिक 2020 में हो सकती है देरी
09:48 PM दिल्ली हिंसा: शाहरुख को 4 दिन की पुलिस रिमांड, जाफराबाद में की थी फायरिंग
08:54 PM CAA प्रोटेस्टः प्रदर्शनकारियों से एकबार फिर बात करने शाहीन बाग पहुंचे वार्ताकार
08:20 PM सरकार पहले दिन से ही कोरोना वायरस को लेकर सक्रिय, हर हालत पर नजर: स्वास्थ्य मंत्री
08:19 PM पूरे देश में बने आइसोलेशन वार्ड, कोरना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
08:02 PM दिल्ली हिंसाः पीड़ितों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच कल करेगी सुनवाई
07:39 PM कोरोना वायरसः जयपुर में इटली के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
07:30 PM AAP की शांति समिति ने जारी किया नंबर और ई-मेल आईडी, अफवाह पर होगी कार्रवाई
AAP MLA Saurabh Bhardwaj:2ndmeeting of Peace& Harmony Committee was held today. We’ve launched an email ID
[email protected] & phone number 8950000946,where people can file complaint against content that has potential to disrupt communal harmony in society. #DelhiViolence pic.twitter.com/J3FffpMPyH
— ANI (@ANI) March 3, 2020
07:10 PM दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हमला
Office of Congress leader in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury: Delhi residence of Member of Parliament, AR Chowdhury was attacked by miscreants around 5:30 pm today. House staff was also thrashed by miscreants. (file pic) pic.twitter.com/wZXOKF45DY
— ANI (@ANI) March 3, 2020
07:05 PM CAA हिंसाः शिलॉन्ग में रात 9 से सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू, DM ने दिया आदेश
06:19 PM हरदोईः UPP की महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
05:50 PM NPR के खिलाफ आंध्र प्रदेश की विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, CM जगन ने किया ऐलान
05:34 PM एबी पांडेय होंगे अगले वित्त सचिव, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
The Appointments Committee of the Cabinet (ACC) has approved designating Dr ABP Pandey, secretary of Finance Ministry’s Department of Revenue as Finance secretary. pic.twitter.com/RGF6NI9HTo
— ANI (@ANI) March 3, 2020
05:28 PM कोरोना वायरसः दिल्ली में RML और सफदरजंग होंगे नोडल अस्पताल- सत्येंद्र जैन
05:26 PM कोरोना वायरसः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- 19 सरकारी, 6 निजी अस्पतालों में 230 बेड रिजर्व
05:24 PM कोरोना वायरसः सिसोदिया बोले- हमारे पास उपचार के लिए 8000 से अधिक किट
05:21 PM कोरोना वायरसः 25 अस्पतालों में कर रहे बेड की व्यवस्था, करेंगे अधिक इंतजाम- मनीष सिसोदिया
05:14 PM कोरोना वायरसः टल सकते हैं टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल
05:08 PM दुमकाः 6 साल की मासूम से रेप के 3 दोषियों को POCSO कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
Dumka: A special Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) court awarded capital punishment to 3 convicts for rape and murder of a 6-year-old girl. The convicts are- Mithu Rai, Pankaj Mohli and Ashok Rai. #Jharkhand
— ANI (@ANI) March 3, 2020
04:46 PM पुलवामा हमले में गिरफ्तार पिता और पुत्री को कोर्ट ने 10 दिन की हिरासत में भेजा
04:33 PM कोरोना वायरसः दिल्ली सरकार की इमरजेंसी बैठक खत्म, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
04:27 PM कोरोना वायरसः ईरान में 11 और मरीजों की मौत, 77 हुई मृतकों की संख्या
Iran reports 11 new #coronavirus deaths, death toll reaches 77: AFP news agency
— ANI (@ANI) March 3, 2020
04:08 PM पुलवामा हमलाः NIA ने तारिक अहमद शाह को बेटी इंशा जान के साथ किया गिरफ्तार
04:06 PM दिल्लीः हिंसा में घायलों को केजरीवाल सरकार दे रही मुआवजा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
03:57 PM शेयर बाजारः 479 अंक की उछाल के साथ 38623 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी चढ़ा
03:42 PM पीएम मोदी कोरोना वायरस से निपटने पर ध्यान दें: राहुल गांधी
03:29 PM दिल्लीः एअर इंडिया ने जून तक शंघाई और हॉन्गकॉन्ग की उड़ान रद्द की
03:28 PM दिल्लीः एअर इंडिया ने टोक्यो, सियोल, मिलान और रोम की उड़ान में कटौती की
03:04 PM दिल्लीः कोरोना वायरस की वजह से भारत ने 4 देशों के नागरिकों की एंट्री पर रोक लगाई
02:53 PM यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रतापः आगरा में कोरोना वायरस से 6 केस पकड़े गए, सभी दिल्ली शिफ्ट
02:45 PM रामपुर: सपा सांसद आजम खान रामपुर कोर्ट से स��तापुर के लिए रवाना
02:29 PM कोरोना वायरस पर PM मोदी का ट्वीट-घबराने की जरुरत नहीं, तैयारियों की समीक्षा की
There is no need to panic. We need to work together, take small yet important measures to ensure self-protection. pic.twitter.com/sRRPQlMdtr
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2020
02:26 PM दिल्लीः लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
02:09 PM पुलवामा हमला 2019: दोषी तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी इंशा जहां हकड़ीपोरा से गिरफ्तार
02:08 PM दिल्लीः कोरोना वायरस को देखते हुए सचिवालय में आपात बैठक बुलाई गई
01:46 PM नोएडाः एक शख्स के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद निजी स्कूल ने की परीक्षा स्थगित
Private school in Noida postpones exams after student’s father tests positive for #coronavirus: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2020
01:36 PM पुलवामा हमला मामले में NIA ने पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया- सूत्र
01:20 PM PM मोदी का नया ट्वीट- महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित होगा मेरा अकाउंट
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">This Women's Day, I will give away my social media accounts to women whose life & work inspire us. This will help them ignite motivation in millions.<br><br>Are you such a woman or do you know such inspiring women? Share such stories using <a href="https://twitter.com/hashtag/SheInspiresUs?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#SheInspiresUs</a>. <a href="https://t.co/CnuvmFAKEu">pic.twitter.com/CnuvmFAKEu</a></p>— Narendra Modi (@narendramodi) <a href="https://twitter.com/narendramodi/status/1234746833831780353?ref_src=twsrc%5Etfw">March 3, 2020</a></blockquote><script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
01:04 PM सुप्रीम कोर्ट ने रेप केस में पूर्व सांसद चिन्मयानंद की जमानत याचिका खारिज की
12:49 PM झारखंडः हेमंत सोरेन सरकार ने 86,370 करोड़ का बजट पेश किया
12:23 PM दिल्ली हिंसाः जाफराबाद में बंदूक चलाने वाला आरोपी शाहरुख बरेली से गिरफ्तार
12:07 PM रणजी ट्रॉफीः कर्नाटक को 174 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा बंगाल
12:06 PM दिल्ली हिंसा पर विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही अब 2 बजे तक के लिए स्थगित
12:00 PM नोएडा CMO: अब तक 40 लोगों का टेस्ट हुआ, 2-3 घंटों में आएगी रिपोर्ट
11:58 AM नोएडाः एक स्कूल से 2 छात्रों का सैंपल लिया गया, CMO टीम पहुंची
11:49 AM CM केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस पर PM मोदी से चर्चा की
11:19 AM दिल्लीः PM नरेंद्र मोदी से मिलने संसद भवन पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
11:12 AM दिल्ली हिंसा पर विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
Budget Session: Lok Sabha adjourned till 12 pm following uproar over #DelhiViolence https://t.co/w3gFzPsneD pic.twitter.com/NXBIrj7SrO
— ANI (@ANI) March 3, 2020
11:08 AM लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला- वेल में आने वाले सांसदों पर होगी कार्रवाई
11:08 AM दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में विपक्ष का फिर हंगामा
10:50 AM बीजेपी संसदीय दल बैठक में बोले पीएम मोदीः पूर्व PM को भारत माता की जय कहने में भी ‘बू’ आती है -सूत्र
10:33 AM J-K: पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, मनकोट और मेंढर में मोर्टार दागे
10:31 AM मुजफ्फरनगरः पिछले साल सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर SIT ने दाखिल की 3 चार्जशीट
10:08 AM दिल्लीः संसद परिसर में बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की कार बैरियर से टकराई
#WATCH Delhi: Security at Gate No. 1 in Parliament on alert after BJP MP Vinod Kumar Sonkar’s car damaged as spikes placed at a distance of a boom barrier at the gate got activated after a car accidentally touched the boom barrier. pic.twitter.com/C3eAtYBSBL
— ANI (@ANI) March 3, 2020
10:07 AM दिल्लीः BJP सांसद सरोज पांडे ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
BJP MP Saroj Pandey has given Zero Hour Notice in Rajya Sabha, over ‘the need for One Nation One Election.’ pic.twitter.com/arIcPGwlKt
— ANI (@ANI) March 3, 2020
09:58 AM दिल्लीः धमकियां मिलने के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को Y + कैटेगरी की सुरक्षा
09:45 AM शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स में 571 अंकों का उछाल
09:39 AM दिल्लीः बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पहुंचे अमित शाह और राजनाथ सिंह
09:20 AM मुंबईः कोरोना के डर से उबरा बाजार, सेंसेक्स 336 अंकों की बढ़त के साथ खुला
09:12 AM अंबाला के मनिंदर सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, घटना 27 फरवरी की
09:08 AM तेलंगानाः कोरोना वायरस को लेकर हैदराबाद में आज बुलाई गई अहम बैठक
08:50 AM लंदनः ब्रिटिश एयरवेज ने 16 से 28 मार्च तक 216 फ्लाइट रद्द की
08:35 AM दिल्लीः मोस्टवांटेड गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी 3 साथियों के साथ गुरुग्राम से पकड़ा गया
08:16 AM दिल्लीः PM मोदी से आज मिलेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 11 बजे होगी मुलाकात
08:10 AM दिल्लीः बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल
07:40 AM रांचीः झारखंड में आज पेश होगा बजट
07:26 AM गुजरातः वडोदरा पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, 6 एजेंट गिरफ्तार
Gujarat: Vadodara Police busted an inter-state sex racket, arrested 6 agents and rescued 4 girls yesterday. The racket used to operate through two websites. pic.twitter.com/DNzj6tmFyM
— ANI (@ANI) March 3, 2020
07:13 AM उत्तर प्रदेशः अमरोहा में वाहन से 27 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद
06:45 AM अमेरिका के उपराष्ट्रपति बोले- देश में कोरोना वायरस के कुल 43 मामले आए सामने
06:10 AM अनुपम खेर की सलाह- कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करें
05:22 AM रूसी हवाई हमले में सीरिया में कम से कम 11 नागरिकों की मौत
04:29 AM श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने भंग की संसद, 25 अप्रैल को होंगे चुनाव
03:36 AM कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज
02:50 AM फेसबुक मैसेंजर में बड़ा बदलाव, अब पहले से ज्यादा होगा फास्ट और स्पेस लेगा कम
02:37 AM तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा- US के साथ किए शांति समझौते का पालन करने को प्रतिबद्ध
01:50 AM अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंची
01:26 AM दिल्ली हिंसाः पुलिस ने अब तक 369 FIR दर्ज की, 1284 लोगों को हिरासत में लिया
01:04 AM आज सुबह 9.30 बजे होगी भाजपा संसदीय दल की बैठक
12:44 AM इस रविवार सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर सकते हैं पीएम मोदी
12:23 AM राहुल पर BJP का तंज- देश में राजीव फिरोज गांधी की नहीं, मोदी की सत्ता
12:00 AM पीएम मोदी पर राहुल का तंज, कहा- नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया नहीं
!function(e,t,n,c,o,a,f)(window,document,"script"),fbq("init","465285137611514"),fbq("track","PageView"),fbq('track', 'ViewContent');
Source link
0 notes