Tumgik
#यूपी स्कूल प्रवक्ता भर्ती
hashtagindiasocial · 4 years
Text
UPPSC : यूपी के सरकारी स्कूलों में प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती के लिए 5 लाख आवेदन
UPPSC : यूपी के सरकारी स्कूलों में प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती के लिए 5 लाख आवेदन
उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती के लिए पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुरुष शाखा में 15 विषयों के 991 और महिला शाखा में 16 विषयों के 482 पदों के लिए 22 दिसंबर 2020 से 22 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे। पहली बार प्रवक्ता पदों के लिए चयन प्री व मेन्स के आधार पर होगा। आयोग ने चयन प्रक्रिया से साक्षात्कार हटा दिया है। आयोग…
View On WordPress
0 notes
gokul2181 · 4 years
Text
coronavirus outbreak india cases-live-news-and-updates-2-october | रिलायंस की आरटी-पीसीआर टेस्ट दो घंटे में रिजल्ट बताएगी; संक्रमण का आंकड़ा 64 लाख के पार, अब तक 53 लाख से ज्यादा रिकवर
New Post has been published on https://jordarnews.in/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-2-october-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%aa/
coronavirus outbreak india cases-live-news-and-updates-2-october | रिलायंस की आरटी-पीसीआर टेस्ट दो घंटे में रिजल्ट बताएगी; संक्रमण का आंकड़ा 64 लाख के पार, अब तक 53 लाख से ज्यादा रिकवर
Tumblr media
नई दिल्ली19 मिनट पहले
Tumblr media
यह फोटो नई दिल्ली के कनॉट प्लेस की है। गांधी जयंती के दिन प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम गांधीगिरी टू मास्कगिरी चलाया।
महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 14 लाख और आंध्र प्रदेश में 7 लाख के पार, यह देश में कुल संक्रमितों का 32.87% हिस्सा है
गुरुवार को देश में 81,693 संक्रमित मिले और 78,646 रिकवर हुए; 1096 लोगों की जान गई
रिलायंस लाइफ साइंसेज ने एक ऐसी आरटी-पीसीआर किट तैयार की है जो 2 घंटे में नतीजे बता सकती है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा समय में आरटी-पीसीआर टेस्ट से कोरोना का पता लगाने में 24 घंटे का समय लगता है। मुकेश अंबानी की कंपनी में तैयार की गई इस किट का नाम आर-ग्रीन (सार्स कोव2 रियल टाइम पीसीआर) रखा गया है। यह किट सार्स कोव 2 वायरस के ई-जेन, आर-जेन, आरडीआरपी जेन का पता लगा सकती है।
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने इसका परफॉर्मेंस सही पाए जाने पर इसे तकनीकी मंजूरी दी है। हालांकि, अभी तक काउंसिल ने इस किट के डिजाइन को अप्रूव नहीं किया है। इसे यूजर फ्रेंडली होने के लिए भी सर्टिफाई नहीं किया गया है।
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 63 लाख 38 हजार 813 हो गया है। इनमें 53 लाख 93 हजार 584 लोग रिकवर हुए हैं। मरने वालों की संख्या 1 लाख 318 हो गई है। देश में रिकवरी रेट भी 10 दिनों में 80% से बढ़कर 83.67% हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 14 लाख, आंध्र प्रदेश में 7 लाख के पार महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ये आंकड़ा 14 लाख के पार हो गया। अब तक 14 लाख 922 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश में भी 7 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। यहां अब तक 7 लाख 235 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
Tumblr media
देश में 7.60 करोड़ टेस्ट हुए देश में अब तक 7.60 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 10 से 11 लाख टेस्ट हो रहे हैं। बीच में यह आंकड़ा करीब 15 लाख भी पहुंचा था। इसके बावजूद हम अभी इस मामले में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से काफी पीछे हैं। भारत में जहां हर 10 लाख की आबादी पर 53 हजार 634 टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन में इतनी ही आबादी पर 3 लाख 60 हजार 527, अमेरिका में 3 लाख 24 हजार 403 और रूस में 3 लाख 15 हजार 176 लोगों की जांच की जा रही है।
Tumblr media
कोरोना अपडेट्स
भारत में अब संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। यहां औसतन 1100 लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं। यही रफ्तार रही तो आज ये आंकड़ा 1 लाख के पार हो जाएगा। उधर, अमेरिका और ब्राजील में मौत का ग्राफ तेजी से घटने लगा है। हर दिन औसतन 800 मरीजों की मौत हो रही है।
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से एक दिन पहले प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। डॉक्टर्स की सलाह पर गुरुवार देर रात उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंजाब सरकार ने रात का कर्फ्यू और रविवार का लॉकडाउन हटाने समेत कई पाबंदियां खत्म कीं। अब विवाह और संस्कार में 100 से ज्यादा लोग जा सकेंगे। बसों में 50% यात्रियों की कैपेसिटी और कार में 3 लोगों के सवार होने की ढील दी गई।
वंदे भारत मिशन के सातवां फेज गुरुवार से शुरू हो गया। इस महीने 19 देशों से 820 अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरेंगीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि 16.45 लाख भारतीयों को 30 सितंबर तक वंदे भारत मिशन के तहत अपने देश लाया गया है।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने उन सभी से होम क्वारैंटाइन होने की अपील की है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए।
Tumblr media
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
गुरुवार को 2041 नए मरीज मिले और 2545 लोग ठीक हुए। इंदौर में 469 नए मरीज मिले। शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4533 पर पहुंच गई है। यहां अब तक 24475 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 19370 ठीक हो गए। अब तक 572 लोगों की मौत हो चुकी है।
Tumblr media
2. राजस्थान
गुरुवार को 2193 संक्रमित मिले। जयपुर में सबसे ज्यादा 432 केस आए और 251 मरीज ठीक हो गए। सवाई माधोपुर में मृत्युदर सबसे ज्यादा 2.1% है। जिले में अब तक 921 केस आए हैं। इनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। अलवर, झालावाड़ और हनुमानगंज में मृत्युदर सबसे कम 0.4% है।
Tumblr media
3. बिहार
गुरुवार को 1370 केस आए और 1242 मरीज ठीक हुए। 2 संक्रमितों की मौत हुई। यूपी के बाद यहां सबसे ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। 24 घंटे में यहां 1 लाख 20 हजार 371 टेस्ट किए गए। राज्य में अब तक 73.86 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां मृत्युदर सिर्फ 0.5% है। सबसे कम मृत्युदर के मामले में यह दादरा-नगर हवेली, अंडमान-निकोबार के बाद तीसरे नंबर पर है।
Tumblr media
4. महाराष्ट्र
गुरुवार को 16 हजार 476 मरीज बढ़े और 16 हजार 104 लोग ठीक हो गए। राज्य में अभी 2 लाख 59 हजार 6 एक्टिव केस हैं। राज्य में बीते चार दिनों में रविवार को छोड़कर बाकी दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रही। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (20.4%) यहां देश में सबसे ज्यादा है, यानी यहां हर 100 टेस्ट पर 20 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
Tumblr media
5. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,64,787 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1,02,63,709 सैंपल्स की जांच की गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स के तहत स्कूल और कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद अलग-अलग फेज वाइज खोला जा सकेगा।
Tumblr media Tumblr media
Source link
0 notes