Tumgik
#यूपी में शिक्षक भर्ती घोटाला
digimakacademy · 4 years
Text
फर्जी मार्कशीट पर नौकरी का मामलाः यूपी माध्यमिक के 60,000 शिक्षकों की भी होगी जांच
फर्जी मार्कशीट पर नौकरी का मामलाः यूपी माध्यमिक के 60,000 शिक्षकों की भी होगी जांच
[ad_1]
उत्तर प्रदेश में अब माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच एक बार फिर सिरे से की जाएगी। एक के बाद एक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे टीचरों के मामले सामने आने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। शिक्षक भर्ती की जांच की जाएगी।
Edited By Shashi Mishra | नवभारत टाइम्स | Updated: 14 Jul 2020, 08:30:00 AM IST
सांकेतिक चित्र हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय, एडेड और संस्कृत…
View On WordPress
0 notes
sandhyabakshi · 4 years
Text
69000 शिक्षक भर्ती पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, यूपी का पैगाम स्कैला को बताया
69000 शिक्षक भर्ती पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, यूपी का पैगाम स्कैला को बताया
Tumblr media
[ad_1]
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती को यूपी का पूर्वाम स्कला करार दिया और राज्य सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘69000 शिक्षक भर्ती स्कला उप्र का भविष्यम स्कला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स…
View On WordPress
0 notes
kisansatta · 4 years
Photo
Tumblr media
यूपी का व्यापम है शिक्षक भर्ती घोटाला: दीपक सिंह
Tumblr media
यूपी सरकार  के संरक्षण में गिरोह चलाया जा रहा है: दीपक सिंह
69 हज़ार शिक्षक भर्ती रद्द हो, उच्चस्तरीय जांच हो: वीरेंद्र चौधरी
प्रयागराज में पकड़े गए भाजपा समर्थित रहे के एल पटेल तो छोटी मछली हैं। इसमें शामिल बड़ी मछलियों को भी सामने आना चाहिए।
भाजपा घोटालों के जरिये चुनाव के लिए पैसा इकठ्ठा करने में जुट गई है: वीरेंद्र चौधरी
एमआरसी के जरिये सरकार दलितों-पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है सरकार: मनोज यादव
युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना बहुत जरूरी है।
लखनऊ :  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यूपी में 69 हज़ार शिक्षक भर्ती व्यापम की तरह बड़ा घोटाला है। भाजपा ने चुनाव से पहले घोषणा किया था कि युवाओं को रोजगार देगी लेकिन सरकार ने युवाओं के साथ धोखाधड़ी किया है। इस पूरी भर्ती को रद्द किया जाए और इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। शिक्षक भर्ती घोटाले पर यूपी कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता आयोजित किया, प्रेसवार्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, विधान परिषद दल नेता दीपक सिंह, महासचिव मनोज यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपंकर सिंह, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा और इलाहाबाद विवि उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के संरक्षण में गिरोह चल रहा है जो इस शिक्षक भर्ती में युवाओं के साथ धोखाधड़ी किया। 69 हज़ार शिक्षक भर्ती को तत्काल निरस्त किया जाए और इसकी उच्च स्तरीय  जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला है। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या ऐसे घोटालों से वह चुनाव का पैसा इकठ्ठा कर रही है।
 वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि केएल पटेल जोकि शिक्षा माफिया है, इस भर्ती में इलाहाबाद में उसकी भूमिका सामने आई है और केएल पटेल तो छोटी मछली हैं। जांच होगी तो बड़े बड़े लोग सामने आएंगे।
विधान परिषद दल के नेता  दीपक सिंह ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का व्यापमं है। इसके पहले भी 68500 शिक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी हुई थी। कोर्ट ने फटकार लगाई थी और कहा था कि सरकार कुटिल राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब 69 हज़ार भर्ती प्रक्रिया में शुरू से युवाओं के साथ धोखाधड़ी हुई। हर परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी पेपर लिक हुआ है। टॉपर का पता नहीं चल रहा था, पता चला तो उसे राष्ट्रपति का नाम पता नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग में एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है। एक शिक्षिका 25 जगह से वेतन ले रहीं हैं। यह सब मुख्यमंत्री जी के संरक्षण में गिरोह चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस इलाहाबाद के शिक्षा माफिया की बात सामने आई है। उनके तार मुख्यमंत्री तृतीय से जुड़ा हुआ है कि नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव  मनोज यादव ने कहा कि एक तरफ से पूरी ही संदिग्ध है। एमआरसी की प्रक्रिया से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का भारी नुकसान हुआ है। यह सरकार सामाजिक न्याय की हत्या करने पर उतारू है। तमाम जिलों से सूची में फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार दलितों पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है।
प्रेसवार्ता की एनएसयूआई के रोहित राणा, अखिलेश यादव और यूथ कांग्रेस के दीपंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस सरकार में कोई ऐसी भर्ती नहीं है जो निष्पक्ष हुई हो।
https://kisansatta.com/teacher-recruitment-scam-is-up-business-deepak-singh%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b6/ #TeacherRecruitmentScamIsUPBusinessDeepakSingh Teacher recruitment scam is UP business: Deepak Singh State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प
0 notes
rnewsworld · 4 years
Text
यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती: प्रियंका ने एमपी के व्यापम घोटाले से की तुलना
यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती: प्रियंका ने एमपी के व्यापम घोटाले से की तुलना
Tumblr media
UP Assistant Teacher: 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रोज योगी सरकार पर हमला बोल रही हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी शिक्षक भर्ती मामले की तुलना व्यापम घोटाले (Vyapam Scam) से कर दी है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि यह यूपी का व्यापम घोटाला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
Edited By Shefali Srivastava | नवभारतटाइम्स.क…
View On WordPress
0 notes
its-axplore · 4 years
Link
कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश खासा चर्चा में रहा है। इस दौरान प्रवासी मजदूरों को राज्य में वापस बुलाने और उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए एक ओर जहां राज्य सरकार को तारीफें मिलती रहींतो वहीं इन्हीं मजदूरों को लाने के लिए कांग्रेस की बसों को परमिट न देने, शिक्षक भर्ती घोटाले और लॉकडाउन से पहले नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को दबाने के तरीकों को लेकर आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी हैं।
इन्हीं सभी मुद्दों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक भास्कर से चर्चा की। पांच कालीदास मार्ग स्थित उनके निवास पर हुई चर्चा के प्रमुख अंश...
1. लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने किस तरह काम किया? हमने 23 मार्च को प्रदेश के 16 जिलों में लॉकडाउन लगाया था। फिर 25 मार्च से तो पूरे देश में ही लॉकडाउन लग गया। देश के अंदर उत्तर प्रदेश पहला राज्य था, जिसने लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कामगार, श्रमिकों के लिए एक व्यवस्था बनाई।
हम लोगों ने अधिकारियों की टीम-11 का गठन किया, जिसमें चीफ सेक्रेटरी से लेकर सभी विभागों के सेक्रेटरी शामिल हैं। हमारी यह टीम 25 मार्च से लेकर आज भी नियमित डेढ़ से दो घंटे की बैठक करती है।इसके साथ ही मैं हर सप्ताह जिले की टीम के साथ संवाद करता हूं, क्योंकि असली कार्य जिलों में ही होना है।
प्रतिदिन जिले से रिपोर्ट आती है, क्वारैंटाइन सेंटर्स से रिपोर्ट आती है। जिला प्रशासन से टेलीफोन पर संवाद होता है। आवश्यकता पड़ती है तो हमारे मंत्रिगण और अधिकारी विजिट करते हैं। जहां भी हमें थोड़ा क्रिटिकल लगता है तो वहां स्पेशल टीम भेजी जाती है। यह हमारा पिछले ढाई-तीन महीने के दौरान की पूरी कार्यवाही है।
2. प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं? उत्तर प्रदेश में 35 लाख से अधिक प्रवासी कामगार और श्रमिक आए हैं। इन सभी का स्किल मैपिंग का कार्य हो चुका है और जिन कामगारों की क्वारैंटाइन की अवधि समाप्त हो रही है, उन सभी को रोजगार सेवा योजना या स्वत: रोजगार से जोड़ने की कार्यवाही भी प्रारंभ हो चुकी है। श्रमिकों के हुनर और रोजगार के लिए एक पोर्टल भी विकसित किया गया है।
3. वर्तमान में उद्योगों को ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है, ऐसे में रोजगार कैसे उपलब्ध होंगे? देश के अंदर सबसे ज्यादा एमएसएमई (सुक्ष्म, लघू और मध्यम उद्योग) उत्तर प्रदेश में ही हैं। लाइसेंस वाले एमएसएमई की संख्या 9.5 लाख है और बिना लाइसेंस वालों की संख्या 80 लाख से ज्यादा होगी। जितने भी एमएसएमई हैं, उनमें एक से लेकर 10 तक नए लोगों को रोजगार से जोड़ना है।
अब तक जो एमएसमएई और बड़े उद्योग चालू किए हैं, इनमें 35 लाख लोग काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि अगले 10 दिन में इनमें 12 से 15 लाख और रोजगार जुड़ जाएं। इनको बैंकों के साथ जोड़कर लोन दिलाने की व्यवस्था का प्रयास भी हम कर रहे हैं।
केंद्र के द्वारा एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित हुआ है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य था जिसने तत्काल अगले दिन ही 57 हजार एमएसएमई यूनिटों को लोन दिलाने की व्यवस्था की। एक ही दिन में हमने 2002 करोड़ का लोन उपलब्ध करवाया था।
4. अनामिका शुक्ला शिक्षक भर्ती घोटाला, 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला और पशुधन में टेंडर घोटाले आपकी सरकार में सामने आए हैं, आपने क्या कार्यवाही की? शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी नहीं बल्कि फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी पाने के मामले हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में संविदा के आधार पर नियुक्ति होती है। हम लोगों ने फरवरी में एक ऐप विकसित किया था और ऐप के माध्यम से सबका रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया तो यह सब गलतियां पकड़ी गईं। ये किसी और ने नहीं बल्कि हमने ही पकड़ी और अब कार्यवाही कर रहे हैं।
जहां तक 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला है, वह ट्रांसपेरेंट तरीके से बढ़ी हुई प्रक्रिया है। हां, कुछ लोग हैं जो उस भर्ती की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ना देना चाहते हैं क्योंकि उनके निहित स्वार्थ है। इन लोगों की उसके माध्यम से चंदा उगाही होती है।
जनवरी 2019 में परीक्षा हो चुकी है और उसकी शिकायत मई 2020 में आती है। आखिर डेढ़ साल तक आप क्या कर रहे थे? यह चार-पांच जिलों का मामला था, इसलिए हमने एसटीएफ से जांच कराने का आदेश दिया।
सीएम योगी का कहना है किपशुपालन घोटाला वास्तव में एक फर्जीवाड़ा है। इंदौर के एक व्यक्ति को टेंडर देने के नाम पर बुलवाया गया, उससे पैसे लिये गए। एसटीएफ इस मामले की भी जांच कर रही है। इसमें सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं और सबके खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है।
5. प्रदेश सरकार ने पुलिस, शिक्षक भर्ती जैसी कई प्रक्रियाएं शुरू कीं लेकिन ये कोर्ट में उलझकर रह गई हैं? 1.37 लाखपुलिस की भर्ती हो चुकी है, उसमें कोई बाधा नहीं है। शिक्षकों की 69 हजार भर्ती पहले आईथीं, उसमें से 42 हजार ने ज्वॉइन कर लिया है और विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती इस समय न्यायालय में पेंडिंग है। हाईकोर्ट में हमारे पक्ष में फैसला हुआ है।न्यायालय जो फैसला करेगा उस आधार पर भर्ती होगी। हम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती करेंगे।
6. विपक्ष आरोप लगाता है कि योगी सरकार धर्म के मामले में पूर्वाग्रह से कार्य करती है? आप क्या मानते हैं? हमने कोई पूर्वाग्रह नहीं किया है। एक सिंगल मामला भी ऐसा नहीं है कि हमने कोई दुराग्रह से कार्य किया है। हम सुरक्षा सबको देंगे, सम्मान सबका करेंगे। शासन की योजना का लाभ सब तक पहुंचाएंगे, बिना भेदभाव के पहुंचाएंगे। लेकिन जाति, मत, मजहब, क्षेत्र या भाषा के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। किसी का तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि हमारे तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल में हर एक तबके ने सरकार की योजनाओं का लाभ पाया है।
7. राज्य सरकार ने नागरिकता संशोधन का विरोध करने वालों के सरे राह पोस्टर लगाए, कोर्ट ने इंटरवीन किया तो आप कानून ले आए? (बीच में टोकते हुए) देखिए वह किसी जाति, मत या मजहब के लिए नहीं, सरकारी संपत्ति को गैंग बनाकर के नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ है, जिन्हें कानून का भय नहीं। हम लोगों ने ये कार्यवाही कानून के दायरे में रहकर की है।
8. भाजपा नेता अब राम मंदिर के बाद मथुरा और काशी की बात कर रहे हैं, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमारे इलेक्शन एजेंडे में था कि संविधान के दायरे में रहकर हम अयोध्या मामले का समाधान करेंगे। आजादी के बाद से 70 वर्षों तक कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने जिस समस्या का समाधान नहीं होने दिया था, आज उस समस्या का समाधान हो गया है।
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है और आगे भी प्रक्रिया को जारी रखेंगे। काशी में काशी विश्वनाथधाम के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में युद्ध स्तर पर चल रही है। मथुरा के लिए हम लोगों ने बृज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है और विकास कार्य चल रहा है। हर एक जगह का विकास कार्य किया जा रहा है।
9. आप भूमि पूजन के लिए अयोध्या कब जा रहे हैं? अभी तिथियां तय होंगी, तिथियां तय होने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
10. प्रदेश सरकार ने कई निवेश सम्मेलन किए हैं, आपने हाल ही में वेबिनार किए हैं, आप अब तक कितना निवेश ला पाए? उत्तर प्रदेश में पिछले तीन वर्ष में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया है। नई परिस्थितियों में निवेश की भारी संभावनाएं प्रदेश के अंदर बनी हैं। अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने के लिए प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित कर रहे हैं, हमारा प्रयास होगा कि जितना अधिक से अधिक हो सके, निवेश को लेकर आएंगे।
11. लॉकडाउन के दौरान गंगा नदी अपेक्षाकृत निर्मल हुई है, यह स्वच्छ बनी रहे इसके लिए क्या कार्य योजना बना रहे हैं? नमामि गंगे परियोजना के बाद प्रधानमंत्री जी ने जो संकल्प लिया था, मां गंगा के लिए वह चरितार्थ हुआ है। गंगा जी के 2500 किलोमीटर प्रवाह का सबसे क्रिटिकल पॉइंट कानपुर था। कानपुर में गंगाजी का पानी इतना प्रदूषित हो चुका था कि आचमन की बात तो दूर है, गंगा जी में कोई जलीय जीव भी नहीं बचा था।
करोड़ों लीटर सीवर वहां गिरता था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कारण आज वहां एक बूंद भी सीवर नहीं गिरता है। आज वहां पर लोग न केवल स्नान करते हैं बल्कि गंगाजल का आचमन भी करते हैं। यह कानपुर की स्थिति है। इसका दूसरा परिणाम प्रयागराज कुंभ के साथ ही हमने वाराणसी में देखा है।
सीएम योगी कहते हैं, "लॉकडाउन के दौरान औद्योग���क गतिविधियां बंद होने के कारण नदियां और शुद्ध होते हुए दिखाई दीं। वातावरण शुद्ध होता दिखाई दिया, हम प्रयास करेंगे कि औद्योगिक गतिविधि भी चलें और पर्यावरण भी शुद्ध बना रहे।"
12. कांग्रेस ने बसें दीं और आपने उनके प्रदेश अध्यक्ष को ही जेल में डाल दिया? देखिए, यह एक फर्जीवाड़ा था। इन्होंने बस देने का ऑफर किया था। जब इनसे बस की सूची मांगी गई, तब उन्होंने कहा कि शाम तक दे देंगे। वेरीफिकेशन के बाद जो सूची हमें भेजी थी, इनमें से 294 वाहन ऐसे थे जिनके पास फिटनेस या बीमा नहीं था। 67 ऐसे थे जो ना ट्रक थे और ना बस थीं, यानीस्कूटर थे।
68 ऐसे थे जिनका कोई अता-पता ही नहीं था। 31 थ्री व्हीलर थे। ये लोग पंजाब से थ्री व्हीलर और स्कूटर से प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश में लाने का सपना दिखा रहे थे। फिर राजस्थान परिवहन निगम की बसें लेकर पहुंचे। मैं एक बात पूछना चाहता हूं कि राजस्थान परिवहन निगम की बसें, क्या यह कांग्रेस की निजी बसें हैं। इस फर्जीवाड़े की सजा तो मिलनी ही चाहिए।
13. उत्तर प्रदेश की सीमा नेपाल से लगती है, आप भारत-नेपाल संबंध पर क्या राय रखते हैं? भारत सरकार का संवाद राजनयिक स्तर पर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की सीमा नेपाल से लगती है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है और आगे भी कोई समस्या नहीं है।
14. जिस स्पीड से योगी आदित्यानाथ फैसले लेते हैं, उस स्पीड सेनौकरशाही नहीं चल पाती है? ऐसा नहीं है। हमने कोरोना से लड़ाई में टीम-11 का गठन किया और आज उसने जो स्पीड पकड़ी है, वह टीम वर्क का ही परिणाम है। सभी लोग काम कर रहे हैं। मैं विशुद्ध रूप से एक योगी हूं। निर्णय और कार्य करने की इच्छा शक्ति, स्पष्ट नीति और शुद्ध नियत होनी चाहिए। रिजल्ट अपने आप सामने आता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम योगी बताते हैं, "हम लोगों ने कोरोना से लड़ने के लिए अधिकारियों की टीम-11 का गठन किया। इसमें चीफ सेक्रेटरी से लेकर सभी विभागों के सेक्रेटरी शामिल हैं। हमारी यह टीम 25 मार्च से लेकर अब तक नियमित रूप से डेढ़ से दो घंटे की बैठक करती है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37JpTg0
0 notes
tarkhindi · 4 years
Text
पशुधन विकास राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : पंकज मलिक
पशुधन विकास राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : पंकज मलिक
मंत्री के निजी सचिव की गिरफ्तारी से सरकार का भ्रष्टाचार उजागर : वीरेन्द्र चौधरी हाईकोर्ट जज की निगरानी में हो पशुपालन घोटाले की न्यायिक जांच : यूपी कांग्रेस
लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने योगीराज को घोटालाराज करार दिया है। कांग्रेस ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में पीडीएस घोटाला, 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला, पीडब्लूडी घोटाला, स्कूली जूता-मोजा घोटाला, पंचायती राज घोटाला, डीएचएलएफ…
View On WordPress
0 notes
Text
UP असिस्टेंट टीचर भर्ती घोटाला: एग्जाम टॉपर भारत के राष्ट्रपति का नाम फेल
UP असिस्टेंट टीचर भर्ती घोटाला: एग्जाम टॉपर भारत के राष्ट्रपति का नाम फेल
[ad_1]
यूपी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले व्यक्ति की कल्पना करें और पूछे जाने पर भारत के राष्ट्रपति का नाम न लें।
यह अकल्पनीय लग सकता है लेकिन एक धर्मेंद्र पटेल, जिन्होंने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा में 150 में से 142 अंक हासिल किए, इस मूल प्रश्न का उत्तर नहीं दे सके।
पटेल को सामान्य ज्ञान की कमी और अधिक घोटाला सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस ने रविवार को…
View On WordPress
0 notes
jainyupdates · 4 years
Text
69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रियंका गांधी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, अभ्यर्थियों से की बात
69 हजार शिक्षक भर्ती में प्रियंका गांधी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, अभ्यर्थियों से की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Jun 2020 06:01 PM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। – फोटो : amar ujala
69000 सहायक शिक्षक भर्ती को यूपी का व्यापम घोटाला बताने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की और उनका पक्ष जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।
View On WordPress
0 notes
Text
भाजपा घोटालों के जरिये चुनाव के लिए पैसा इकठ्ठा करने में जुट गई है: वीरेंद्र चौधरी
लखनऊ, यूपी कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती व्यापम की तरह बड़ा घोटाला है। B J P ने चुनाव से पहले घोषणा की थी कि युवाओं को रोजगार देगी लेकिन सरकार ने युवाओं के साथ धोखाधड़ी की है। इस पूरी भर्ती को रद्द किया जाए और इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने भ्रष्ट मंत्रियों को यूपी में विभिन्न घोटालों को लेकर बचाने का काम…
View On WordPress
0 notes
sandhyabakshi · 4 years
Text
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ेंगेगी प्रियंका गांधी, फेसबुक लाइव से दिया संदेश
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ेंगेगी प्रियंका गांधी, फेसबुक लाइव से दिया संदेश
[ad_1]
69000 शिक्षक भर्ती मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि वे युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्ष काँफेंस के बाद उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार कह रही है कि एक केंद्र की समस्या है, वहां प्रबंधक गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर समस्या नहीं है तो बहुत सवाल क्यों उठ रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसकी…
View On WordPress
0 notes
tarkhindi · 4 years
Text
यूपी में शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद अब फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला
यूपी में शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद अब फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आरोप – पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा
लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि राज्‍य में सत्‍ता के संरक्षण में पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। अभी 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में घोटाले का मामला थमा भी नहीं है और इसी बीच शिक्षा विभाग में फ़र्ज़ी शिक्षक वेतन महाघोटाला सामने आ गया है। यह सैकड़ों करोड़ का घोटाला है। 10 जून…
View On WordPress
0 notes
tarkhindi · 4 years
Text
यूपी का व्यापम है शिक्षक भर्ती घोटाला : प्रियंका
यूपी का व्यापम है शिक्षक भर्ती घोटाला : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर शिक्षक भर्ती घोटाले पर योगी सरकार को निशाने पर लिया कांग्रेस महासचिव ने कहा, युवाओं को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन से देंगे जवाब
लखनऊ।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69,000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले की तुलना मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से की है। प्रियंका ने 8 जून को किए गए ट्वीट में कहा, ‘69000 शिक्षकों की भर्ती का घोटाला…
View On WordPress
0 notes
jainyupdates · 4 years
Text
यूपी का व्यापम घोटाला है 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला, न्याय न हुआ को आंदोलन करेंगे: प्रियंका गांधी
यूपी का व्यापम घोटाला है 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला, न्याय न हुआ को आंदोलन करेंगे: प्रियंका गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Jun 2020 06:21 PM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती को उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें अगर अभ्यर्थियों को न्याय न मिला तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। इस…
View On WordPress
0 notes