Tumgik
#ब्रिटेनकोरोना
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
ब्रिटेन में कोरोना का खतरनाक रूप, भारत सरकार ने रद्द की वहां से आने वाली सभी उड़ानें
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज ब्रिटेन में कोरोना के पहले से ज्यादा खतरनाक रूप के मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके कारण कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आवाजाही पर भी रोक लगा दी। इसी कड़ी में अब भारत का भी नाम शामिल हो गया है। भारत सरकार ने भी ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट्स पर बैन का समय आज रात 12 बजे से शुरू होगा। उससे पहले आने वाली फ्लाइट्स के हर पैंसेजर के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार द्वारा ट्वीट कर बताया गया है कि ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर 2020 तक ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित किया जाए। यह निलंबन आज रात 12 बजे से शुरू होगा। उससे पहले आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। इन्होने की थी फ्लाइट बैन करने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्लाइट को बैन करने की मांग की थी। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।' राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और UK, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए।' क्या है कोरोना का नया स्ट्रेन? ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में हलचल तेज है। ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ाया है। जबकि फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत यूरोप के कई देशों ने यूके की फ्लाइट पर ही बैन लगा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन किया जा रहा है। Read the full article
0 notes