#बेंगलुरु की खबर आज
Explore tagged Tumblr posts
ainnewsone · 19 minutes ago
Text
Morning News Brief : मणिपुर CM का इस्तीफा; ममता कुलकर्णी की विरोधी किन्नर जगद्गुरु हिमांगी पर हमला; महाकुंभ में 25 किलोमीटर लंबा जाम
Tumblr media
नमस्कार, कल की बड़ी खबर मणिपुर CM एन बीरेन सिंह के इस्तीफे से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमले से जुड़ी रही। वे एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के खिलाफ थीं। आज के प्रमुख इवेंट: - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। इसमें दीपिका पादुकोण, मैरीकॉम, विक्रांत मैसी जैसी 12 और हस्तियां बच्चों को गाइडेंस देंगी। - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज महाकुंभ जाएंगी, यहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। - बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2025 शो की शुरुआत होगी। अब कल की बड़ी खबरें: 1. मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया, दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद फैस���ा
Tumblr media
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। इस्तीफे से पहले उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, गवर्नर ने अभी बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। राज्य में मई 2023 से हिंसा जारी: बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। दिसंबर 2024 में बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी। राज्य में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।   2. किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप
Tumblr media
महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। वह गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमला शनिवार रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में किया गया। हिमांगी सखी ने कहा की लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। मेरे साथ मारपीट की। जाते-जाते लक्ष्मीनारायण और उनके साथियों ने मुझे गालियां और धमकी दी��� कहा कि अगर लक्ष्मी नारायण के खिलाफ बयानबाजी करोगी तो जान से मार देंगे। हालांकि, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने से नाराज थीं: किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी लगातार एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। ममता के विरोध में उन्होंने कहा था- किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, एक महिला को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया। वो भी तब जब उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। दरअसल, 24 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनीं। उन्हें यामाई ममता नंद गिरि नाम दिया गया। कई संत इस बात से नाराज हैं। उनका कहना है कि कुंभ का मजाक बनाया जा रहा है। ममता का नाम बहुत बड़ा है। कुछ लोग उनके नाम पर व्यापार कर रहे हैं।     3. महाकुंभ में 25KM लंबा जाम, लोग 10-12 घंटे फंसे रहे; MP जा रही श्रद्धालुओं की बस पलटी
Tumblr media
महाकुंभ में रविवार की छुट्‌टी के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर 25 किमी तक लंबा जाम लगा रहा। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करना पड़ा। लखनऊ लौट रहे एक श्रद्धालु आकाश द्विवेदी ने बताया कि उनकी गाड़ी संगम के रास्ते में 3 घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रही। MP जा रही बस पलटी, 12 घायल: महाकुंभ से मध्यप्रदेश जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इसमें 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इसके अलावा रविवार की सुबह मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लग गई। इसमें एक कल्पवासी टेंट जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।   4. छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद; इस साल 81 नक्सली मारे गए
Tumblr media
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एनकाउंटर में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। जनवरी 2025 से अब तक 81 नक्सली ढेर: छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग में ही ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 217 नक्सलियों को ढेर किया था।     5. दिल्ली में भाजपा विधायकों की बैठक; मोदी के अमेरिका दौरे के बाद शपथ समारोह संभव
Tumblr media
आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा भंग कर दी है। आतिशी ने कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाना और भाजपा की जवाबदेही तय करवाना अब हमारी जिम्मेदारी है। केजरीवाल के घर AAP नेताओं ने मीटिंग की। उन्होंने नए विधायकों से कहा कि वे जनता के लिए काम करें। दिल्ली के BJP विधायकों की बैठक: दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। हालांकि पार्टी ने अभी तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ���्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा।     6. भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित की सेंचुरी ने एकतरफा बनाया रनचेज, शुभमन की फिफ्टी
Tumblr media
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबाती स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। टीम 49.5 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने 32वां वनडे शतक लगाया, उन्होंने 119 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड से जो रूट ने 69 और बेन डकेट ने 65 रन बनाए। जैमी ओवर्टन को 2 विकेट मिले। तीसरा वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच के हाईलाइट्स: 305 रन के टारगेट के सामने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने तेजी से बैटिंग की। उन्होंने पावरप्ले में महज 30 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। शुभमन के साथ 136 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। फिर सेंचुरी लगाकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाकर 119 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।     7. श्रद्धा वालकर के पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए
Tumblr media
तीन साल पुराने श्रद्धा वालकर हत्याकांड का फैसला अभी तक नहीं आया है। इस बीच, श्रद्धा के पिता विकास वालकर का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। विकास अपनी बेटी का केस लड़ रहे थे। उन्हें बेटी की अस्थियों का इंतजार था, ताकि उसका अंतिम संस्कार कर सकें, लेकिन श्रद्धा की हड्डियां केस प्रॉपर्टी (सबूत के तौर पर रखी गईं) बन चुकी थी। 18 मई 2022 की रात श्रद्धा वालकर का लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने मर्डर कर दिया था। 2 दिन तक आफताब इंटरनेट पर डेडबॉडी ठिकाने लगाने के तरीके सर्च करता रहा। 19 मई को घर से निकला 300 लीटर का बड़ा फ्रिज और आरी लेकर लौटा। श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए। फिर बैग में भरकर उन्हें छतरपुर के जंगलों में फेंक दिया था। फिलहाल आफताब जेल में है और केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में हो रही है। Read the full article
0 notes
khabar24 · 1 year ago
Text
सुधीर चौधरी के ऊपर एफआईआर, झुठी, भ्रामक और दोषपूर्ण तरीके से खबर दिखाने के मामले में हो सकती है गिरफ्तारी
कर्नाटक सरकार ने हिंदी न्यूज चैनल आज तक के न्यूज एंकर और पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। सुधीर पर अल्पसंख्यकों के लिए वाणिज्यिक वाहन सब्सिडी योजना के बारे में “जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण” गलत सूचना देने का आरोप लगाया है। राजधानी बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम में पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, FIR में कहा गया है, ‘शो में दावा किया गया कि…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
nationalnewsindia · 2 years ago
Text
0 notes
republicbharat · 2 years ago
Text
विपक्ष की महाबैठक में मान मनौव्वल का दौर? मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों कहा- 'हममें से कुछ लोगों के बीच मतभेद' Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्ष की महाबैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधा और दूसरे दलों को मनाने की कोशिश भी की।
Tumblr media
बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 'हम यहां 26 पार्टियां हैं। हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें त्याग दिया। आज बीजेपी अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भाग-दौड़ कर रहे हैं।'
स्टोरी में आगे पढ़ें
बेंगलुरु में विपक्ष की महाबैठक में मान मनौव्वल का दौर शुरू
मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक में अपने सहयोगी दलों को मनाने का प्रयास करते नजर आए
राज्य स्तर पर हममें से कुछ लोगों के बीच मतभेदः खड़गे
मतभेद हैं, लेकिन वैचारिक नहीं
मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक में अपने सहयोगी दलों को मनाने का प्रयास करते नजर आए। उन्होंने सभी दलों के बीच मतभेदों को लेकर बात की और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- 'हम जानते हैं कि राज्य स्तर पर हममें से कुछ लोगों के बीच मतभेद हैं। ये मतभेद वैचारिक नहीं हैं। ये मतभेद ��तने बड़े नहीं हैं कि हम आम आदमी और मध्यम वर्ग, युवाओं, गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए इन्हें अपने पीछे नहीं रख सकते, जिनके अधिकारों को पर्दे के पीछे चुपचाप कुचला जा रहा है।'
सीटों को लेकर फंस सकता है पेंच
विपक्षी एकता दिखाने का सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस को झेलना पड़ सकता है। इस वक्त कुछ राज्यों में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ गया है, जो विपक्षी एकता में टकराव का कारण बन सकता है। इस बैठक में कांग्रेस खुद को बुरा दिखाने के प्रयास से भी बचना चाहेगी और कम सीटों पर चुनाव जीतने के लिए राजी भी हो सकती है। कांग्रेस अगर आधी सीट भी छोड़ने के लिए राजी होती है, तो यह कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के लिए आत्महत्या के समान होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बैठक के क्या नतीजे निकलकर सामने आते हैं।
रिपब्लिक भारत पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News राजनीति न्यूज़ और देश-विदेश की ताजा खबर, इंडिया न्यूज लेटेस्ट स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट
0 notes
gadgetsforusesblog · 2 years ago
Text
Financetime.in वयोवृद्ध कन्नड़ निर्देशक एसके भगवान का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया
एक फैन पेज ने इस फोटो को शेयर किया है। (जनार्दन.मूर्ति के सौजन्य से) बेंगलुरु (कर्नाटक): प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का आज सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और मृत्यु का कारण वृद्धावस्था की बीमारी होने का संदेह है। इस पर और ब्योरे की प्रतीक्षा है। कुछ समय पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस खबर की पुष्टि करने और निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
khabargarh · 5 years ago
Text
कोविद -19: प्राथमिक संपर्क में आने से बेंगलुरु में सबसे अधिक वायरस फैला
कोविद -19: प्राथमिक संपर्क में आने से बेंगलुरु में सबसे अधिक वायरस फैला
Tumblr media
ख़बरगढ़ रिपोर्ट
बंगलुरू :  कोरोनावाइरस बेंगलुरू में प्रसार ज्यादातर प्राथमिक संपर्कों द्वारा ट्रिगर किया गया था, खासकर पिछले महीने में। यह इस धारणा के विपरीत है कि संचरण बड़े पैमाने पर यात्रा के इतिहास, गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) और इन्फ्लुएंकलाइक बीमारी (ILI) के कारण होता है। “प्राथमिक संपर्कों के माध्यम से प्रेषित संक्रमण में वृद्धि 17 अप्रैल के बाद बढ़ने लगी और अब बढ़ गई है। बीबीएमपी…
View On WordPress
0 notes
lazypenguinearthquake · 3 years ago
Text
कनेक्टिविटी के लिए दो प्रमुख कार्यक्रमों पर सरकारी बैंक | इंडिया न्यूज - टाइम्स ऑफ इंडिया
कनेक्टिविटी के लिए दो प्रमुख कार्यक्रमों पर सरकारी बैंक | इंडिया न्यूज – टाइम्स ऑफ इंडिया
नई दिल्ली: सरकार दो प्रमुख कनेक्टिविटी कार्यक्रम शुरू करेगी – 8,000 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड का निर्माण या नए संरेखण राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत भारतमाला-II लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश और कम से कम 50 रोपवे परियोजनाओं के विकास के तहत पर्वतमाला अगले वित्तीय वर्ष में पहाड़ी राज्यों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि। सड़क परिवहन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और एनएचएआई ने इन कार्यक्रमों क��…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
aajkitaazakhabar2022 · 3 years ago
Text
कनेक्टिविटी के लिए दो प्रमुख कार्यक्रमों पर सरकारी बैंक | इंडिया न्यूज - टाइम्स ऑफ इंडिया
कनेक्टिविटी के लिए दो प्रमुख कार्यक्रमों पर सरकारी बैंक | इंडिया न्यूज – टाइम्स ऑफ इंडिया
नई दिल्ली: सरकार दो प्रमुख कनेक्टिविटी कार्यक्रम शुरू करेगी – 8,000 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड का निर्माण या नए संरेखण राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत भारतमाला-II लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश और कम से कम 50 रोपवे परियोजनाओं के विकास के तहत पर्वतमाला अगले वित्तीय वर्ष में पहाड़ी राज्यों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि। सड़क परिवहन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और एनएचएआई ने इन कार्यक्रमों की…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
mytracknews · 4 years ago
Text
स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने पर बड़ी घोषणा की
स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने पर बड़ी घोषणा की
एक महत्वपूर्ण घोषणा में, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने शनिवार (7 अगस्त) को क��ा कि राज्य सरकार फिर से राज्यव्यापी तालाबंदी लागू करने की योजना नहीं बना रही है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में शुक्रवार को कर्नाटक सरकार द्वारा एक सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था क्योंकि ये दोनों राज्य अभी भी अधिक संख्या में COVID-19 मामले दर्ज कर रहे हैं, कर्नाटक…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
newsreporters24 · 4 years ago
Text
B'luru police swoop down on criminals, detain 400
B'luru police swoop down on criminals, detain 400
एक औचक छापेमारी और तलाशी अभियान में, संबंधित डिवीजन प्रमुखों के नेतृत्व में सभी आठ डिवीजनों की पुलिस टीमों ने बेंगलुरु में उपद्रवियों के घरों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। (फोटो: एएनआई) बेंगलुरू: पुलिस शनिवार की सुबह शहर भर में उपद्रवियों और हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर और यहां परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में भी छापेमारी की और अन्य चीजों के अलावा घातक हथियार, अवैध हथियार, मादक पदार्थ जब्त…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
lok-shakti · 4 years ago
Text
बेंगलुरु में नए गिरोह की हत्या के केंद्र में दो महिलाएं
बेंगलुरु में नए गिरोह की हत्या के केंद्र में दो महिलाएं
बेंगलुरु के पुराने शहर क्षेत्र में तंग गलियों और खूनी गिरोह युद्धों के पड़ोस कॉटनपेट में हिंसा का चक्र एक नए चरण में प्रवेश कर गया है। और केंद्र में इस बार दो महिलाएं हैं: एक पूर्व पार्षद, जिसे दिनदहाड़े मार डाला गया था, और उसकी पूर्व भाभी, जिसका कथित हत्या, ड्रग-पेडलिंग और बूटलेगिंग का पुलिस रिकॉर्ड है। 24 जून को, चलवाडिपल्य वार्ड की पूर्व पार्षद रेखा कादिरेश, जिन्हें इस साल अगले नगर परिषद…
View On WordPress
0 notes
gofordigitalindia · 2 years ago
Text
RCB IPL 2023: IPL 2023 के मिनी ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है आरसीबी की टीम।
हेलो दोस्तों! आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं क्रिकेट जगत से जुड़ी एक और खबर जिसमें हम आपसे बात करेंगे की मिनी ऑक्शन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB IPL 2023) की टीम कैसी दिखती है, इसमें हम आपको बताएंगे इसका बेंगलुरु के रिलीज प्लेयर लिस्ट, रिटेन प्लेयर लिस्ट मिनी ऑप्शनल में किन-किन खिलाड़ियों को चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
RCB IPL 2023
अगर हम बात करें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तो बेंगलुरु आईपीएल मैं अभी तक कोई भी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है, जबकि आरसीबी में विराट कोहली,एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, सेन वाटसन और ब्रेंडन मैक्लम जैसे खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के लिए खेला है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी अभी तक बेंगलुरु को चैंपियन नहीं बना पाया, अगर हम बात करें पिछली साल की तो बेंगलुरु क्वालीफाई कर के दूसरे एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथ से हारकर बाहर हो गई थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट नेएक बार फिर उसी टीम पर भरोसा जताया है और कुछ ज्यादा बदलाव टीम में नहीं किए।
RCB IPL 2023: Released Players
इस साल बेंगलुरु टीम ने सिर्फ सात खिलाड़ियों को रिलीज किया था जिसमें कोई बड़ा नाम शामिल नहीं था, यहाँ रिलीज़ खिलाडियों के नाम देख सकते है।
RCB IPL 2023: Released Players — जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड।
RCB IPL 2023: Retained Players
बैंगलोर टीम में आप रिटेन किये खिलाडियों में कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाडियों के अलाबा रजत पाटीदार जिनका पिछले सीजन बहुत अच्छा रहा था, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल,मोहम्मद सिराज, जोश हेज़लवुड और वानिंदु हसरंगा जैसे महत्वपूर्ण खिलाडियों को देखेंगे।
RCB IPL 2023: Retained Players — फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेज़लवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।
RCB IPL 2023: Mini Auction Buy
आरसीबी टीम की पर्स वैल्यू मात्र 8 करोड़ रूपये थी जिसमे उन्हें अपने साथ स्लॉट्स भरने थे, जिसमें तीन ओवरर्सेस प्लेयर और चार भारतीय प्लेयर को खरीदना था, खरीदे हुए प्लेयर्स में विल जैक्स सबसे महंगे प्लेयर थे जैक्स को 3.9 करोड़ मे RCB ने ख़रीदा, रीस टॉपले को 1.9 करोड़ मे और 4 अन्य खिलाड़ियों को एक करोड़ से भी कम कीमत में खरीद का RCB नर अपने स्लॉट्स पूरे किए।
आगे पढ़ें — RCB IPL 2023: IPL 2023 के मिनी ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है आरसीबी की टीम।
0 notes
nationalnewsindia · 2 years ago
Text
0 notes
gyanujala · 2 years ago
Text
Chinese Loan Apps Case | पेटीएम, रेजरपे और कैश फ्री के ठिकानों पर ED की रेड, जब्त हुए करोड़ो रुपए
Chinese Loan Apps Case | पेटीएम, रेजरपे और कैश फ्री के ठिकानों पर ED की रेड, जब्त हुए करोड़ो रुपए
Pic: Tribune India नई दिल्ली. बेंगलुरू (Bangluru) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी लोन ऐप के खिलाफ जांच के तहत रेजरपे (Razorpay), पेटीएम (Paytm) और कैशफ्री (Cashfree) जैसे ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के यहां स्थित ठिकानों पर जबरदस्त तरीके से छापेमारी कर रही है।  इस मामले पर जांच एजेंसी ने बताया कि बेंगलुरु में बीते शुक्रवार को छह परिसरों में तलाशी शुरू की गई थी । फिलहाल सर्च…
View On WordPress
0 notes
lazypenguinearthquake · 3 years ago
Text
Ag: सभी मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब अनिवार्य करने के लिए याचिका का प्रयास | बेंगलुरु समाचार - टाइम्स ऑफ इंडिया
Ag: सभी मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब अनिवार्य करने के लिए याचिका का प्रयास | बेंगलुरु समाचार – टाइम्स ऑफ इंडिया
बेंगालुरू: राज्य सरकार ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया कि एक आदेश के लिए प्रार्थना करके कि हिजाब इस्लाम के लिए आवश्यक है, याचिकाकर्ता जिन्होंने सरकारी पीयू कॉलेजों में वर्दी पर अपने आदेश को चुनौती दी है, वे एक घोषणा प्राप्त करने की मांग कर रहे हैं कि यह उस पर बाध्यकारी होगा। हर मुस्लिम महिला। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पूर्ण पीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से अपनी दलीलें…
View On WordPress
0 notes
insolubleworld · 3 years ago
Text
'घर वापसी': बेंगलुरू से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने वापस लिया विवादित बयान | बेंगलुरु समाचार - टाइम्स ऑफ इंडिया
‘घर वापसी’: बेंगलुरू से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने वापस लिया विवादित बयान | बेंगलुरु समाचार – टाइम्स ऑफ इंडिया
MANGALURU: बेंगलुरु दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को उडुपी श्रीकृष्ण मठ में ‘घर वापसी’ पर दिए गए अपने विवादास्पद बयानों को बिना शर्त वापस ले लिया। तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया: “दो दिन पहले उडुपी श्रीकृष्ण मठ में आयोजित एक कार्यक्रम में, मैंने ‘भारत में हिंदू पुनरुद्धार’ विषय पर बात की थी। मेरे भाषण के कुछ बयानों ने खेदजनक रूप से एक परिहार्य विवाद पैदा…
View On WordPress
0 notes