Tumgik
#धूमकेतुक्याहै
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
आज रात पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेंगे 2 विशालकाय धूमकेतु, बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है आकार
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने ऐलान किया है कि शनिवार रात को पृथ्वी के बगल से दो बड़े धूमकेतु गुजरने वाले हैं। नासा के मुताबिक, पृथ्वी की कक्षा से होकर गुजरने वाले इन दोनों धूमकेतुओं का आकार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है। बता दें बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है और इससे ही आप इन आने वाले धूमकेतुओं के आकार का अंदाजा लगा सकते हैं। Happening soon: two medium-sized asteroids will safely pass Earth! Both objects are passing by about 3.5 million miles – nearly 14 times the distance between Earth & the Moon. Find out how @asteroidwatch is tracking near-Earth asteroids: https://t.co/eSYWB1MU28 pic.twitter.com/vwC7OkTT22 — NASA (@NASA) September 12, 2019 2000 QW7 और 2010 C01 नाम के ये दो धूमकेतु पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेंगे। हालांकि, इनसे पृथ्वी को किसी भी तरह का खतरा नहीं दिख रहा है। नासा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, धूमकेतु पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और न ही ये पृथ्वी से टकराएंगे। वैसे यह पहली बार है जब कोई धूमकेतु पृथ्वी के इतने नजदीक से गुजरने वाला है। नासा को एक धूमकेतु का पता साल 2000 में और दूसरे धूमकेतु का साल 2010 में पता चला था।
Tumblr media
नासा का अनुमान है कि ये धूमकेतु पृथ्वी से करीब 3.5 मिलियन मील दूरी से होकर गुजर जाएंगे। नासा ने बताया कि, जब से सौर मंडल का निर्माण हुआ है, तभी से ये धूमकेतु ऐसे ही हैं। नासा के मुताबिक, 2010 C01 धूमकेतु 400 से 850 फुट का है। यह भारतीय समयानुसार 14 सितंबर की रात को 11:42 बजे पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजरने वाला है।
Tumblr media
जबकि 2000 QW7 धूमकेतु 950 से लेकर 2100 फुट का है। यह धूमकेतु 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे पृथ्वी की कक्षा के पास से गुजरेगा। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); नासा ने एक और धूमकेतु का हाल ही में पता लगाया है जो सूरज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि ये पृथ्वी से काफी दूर से गुजरेगा। कहा जा रहा है कि ये धूमकेतु सूरज से टकराने के बाद फिर से अंतरिक्ष में चला जाएगा। Read the full article
0 notes