Don't wanna be here? Send us removal request.
Text
ऊना : बसोली में पुलिस की 2 होटलों में दबिश, देह व्यापार के आरोप में महिला व होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज #
ऊना : ऊना जिला के बसोली स्थित 2 होटलों में सीआईडी विंग ऊना की सुरागदेही पर पुलिस ने देह व्यापार को लेकर छापामारी करते हुए कार्रवाई की। इस दौरान 9 महिलाएं पाई गईं जिनमें से 6 को बिना किसी ठोस सबूत व गवाह के पुलिस ने पूछताछ के बाद बयान कलमबद्ध करके छोड़ दिया जबकि एक होटल में मिली 3 महिलाओं में से 2 को रैस्क्यू किया गया जबकि एक महिला को दलाली के लिए आरोपी बनाया गया है जबकि होटल संचालक के खिलाफ पुलिस…

View On WordPress
0 notes
Text
पुलिस थाना के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग गया था चोर, जानिए कैसे आया खाकी की गिरफ्त में #
बंगाणा : बंगाणा पुलिस थाना के टॉयलेट की खिड़की तोड़ कर भागे चोर को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर पकड़ लिया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात डेढ़ बजे के करीब तलमेहड़ा के समीप चडोली से उक्त चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की। चोर को पकड़ कर पुलिस थाने लाया गया है, जहां पर उसे कड़े पहरे में रखा गया है। उक्त चोर के फरार होने की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया था और उसकी तलाश में चप्पा-चप्पा छान रही थी। इस…

View On WordPress
0 notes
Text
अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित, उम्मीदवार यहां करें चैक #
हमीरपुर : बिलासपुर के लुहणू मैदान में 3 से 9 सितम्बर तक आयोजित थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली की फाइनल मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि भर्ती रैली का परिणाम वैबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। भर्ती में सफल हुए उम्मीदवारों क�� दस्तावेजों की जांच के लिए 5 अक्तूबर को सुबह 9 बजे सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में रिपोर्ट…

View On WordPress
0 notes
Text
तीर्थन घाटी के शाईरोपा नेचर पार्क में महिला मेले का आयोजन, ग्रामीण संस्कृति की दिखी झलक। #
तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू में उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के साथ यहां की प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृति के लिए भी जानी जाती है। इस घाटी में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को वर्ष 2014 में विश्व धरोहर का दर्जा मिला था। पार्क क्षेत्र के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए पार्क प्रबन्धन द्वारा हर वर्ष 2 अक्टूबर के दिन को एक उत्सव के रुप में मनाया जाता है।…

View On WordPress
0 notes
Text
1 अक्टूबर 2023, रविवार के शुभ मुहूर्त #
Aaj ka Muhurat : आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत हैं आज के…

View On WordPress
0 notes
Text
Indira ekadashi : इंदिरा एकादशी व्रत 2023 कब है, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त #
Indira Ekadashi 2023: वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं। अधिकमास होने से 26 एकादशियां रहती हैं। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस एकादशी का महत्व इसलिए है क्योंकि यह पितृ श्राद्ध पक्ष यानी 16 श्राद्ध में आती है। आओ जानते हैं कि इस एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के साथ जानिए महत्व। कब है इंदिरा एकादशी : 10 अक्टूबर 2023 मंगलवार इंदिरा एकादशी का…

View On WordPress
1 note
·
View note
Text
Anurag Thakur: मार्च 2024 तक शुरू होगा पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ओपीडी #
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने साइट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ अनुराग ठाकुर ने चर्चा भी की। अधिकारियों ने मंत्रियों को मार्च 2024 तक ओपीडी भवन को शुरू करने का आश्वासन दिया। अनुराग ने कहा कि विभिन्न…

View On WordPress
0 notes
Text
SCA गठन को लेकर HPU की गाइडलाइन्स जारी, जानिए कैसे होगा नामांकन #
शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एससीए गठन को लेकर गाइडलाइन्स जारी कर दी है। गाइडलाइन्स के तहत विश्वविद्यालय के नियमित मेधावी विद्यार्थियों में से ही एससीए के लिए नामांकन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा मनोनयन से एससीए गठित करने की प्रक्रिया के लिए जारी गाइडलाइन्स के तहत विश्वविद्यालय में एससीए का गठन पीजी, एमफिल, व एलएलएम के नियमित विद्यार्थियों के अलावा नियमित…

View On WordPress
0 notes
Text
Job Alert: ITBP में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के भरेंगे 43 पद, इन 2 जिलों में 5 अक्तूबर से होगी भर्ती #
किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के सीमवर्ती जिला लाहौ��-स्पीति व किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)-2022 ग्रुप-सी पदों को भरने हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह मंत्रालय व भारत सरकार द्वारा जिला लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर के पुरुष तथा महिला आवेदकों की भर्ती कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)-2022 ग्रुप-सी के 43 पदों को भरने हेतु ओपन रैली सिस्टम के…

View On WordPress
0 notes
Text
जिले के 35 आंगनबाड़ी और 32 स्कूलों को जल्द मिलेंगे अपने भवन, नौनिहालों को मिलेंगी काफी सुविधाएं #
चंबा: जिले के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन मिलेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इन भवनों का निर्माण मनरेगा के तहत होगा। ब्लॉक कार्यालयों की ओर से इन भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण पर बारह लाख रुपये की राशि खर्च होगी। भवनों को आधुनिक तरीके से निर्मित किया जाएगा। साथ ही नौनिहालों के लिए सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा।…

View On WordPress
0 notes
Text
CM सुक्खू ने आपदा राहत के लिए जारी किया 3500 करोड़ का विशेष पैकेज, ढहे मकानों के लिए मिलेंगे 7 लाख रुपये #
शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 3500 करोड़ का विशेष पैकेज जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में 3500 घर ढह गए। हालांकि, जमीन और मकान की राशि का लाभ उठाने के लिए अभी कोई आय सीमा नही है, जिन्हें बनाने के लिए 1.30 लाख की जगह 7 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं, आंशिक रूप से घरों को नुकसान पर एक लाख दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत के लिये 1021 करोड़ पीडब्ल्यूडी…

View On WordPress
0 notes
Text
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आपदा राहत कोष में दान किए पांच लाख, सीएम सुक्खू को सौंपा चेक #
ऊना : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद अब प्रदेश भर में इस आपदा से प्रभावितों तक हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राहत पहुंचाने का कार्य चल रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा चेक इसमें प्रदेश के कई अन्य संस्थाओं के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स…

View On WordPress
0 notes
Text
कालका-शिमला रेल मार्ग का 95 प्रतिशत काम हुआ पूरा, ट्रेन दौड़ने का हो रहा बेसब्री से इंतजार #
शिमला : शिमला-कालका रेल मार्ग पर रेल को दौड़ते हुए देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अपने तय लक्ष्य से कुछ दिन देरी से ट्रेन दौड़ेगी, क्योंकि इसका काम अभी पांच प्रतिशत शेष है। अभी इसका 95 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। आगामी तीन से चार दिन में शिमला-कालका रेललाइन पर ट्रायल होने की संभावना है। 20 करोड़ रुपये में हुई मरम्मत बता दें कि 14 अगस्त को शिमला में हुई वर्षा से भारी तबाही…

View On WordPress
0 notes
Text
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए लाभदायी रहेगा आज का दिन, जानें ग्रहों की चाल | 30 September 2023 #
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ सों सोमाय नम:।’ Rashifal Today: पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। वृषभ राशि के लिए आज का…

View On WordPress
0 notes
Text
तुला राशि में बनेगी मंगल और केतु की युति, इन 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत #
Conjunction of Mars and Ketu: मंगल ग्रह 03 अक्टूबर 2023 को करीब 06 बजकर 16 मिनट पर तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। केतु ग्रह पहले से ही तुला में विराजमान है। इसलिए सबसे पहले उसकी युति मंगल के साथ होगी। 18 अक्टूबर को सूर्य का तुला में गोचर होगा इसके बाद 19 अक्टूबर को बुध ग्रह का गोचर होगा। बुध ग्रह यहां पर न्यूट्रल रहेगा लेकिन तीनों ग्रह अपने पावर में तुला में विराजमान रहेंगे। इससे 4 राशियों…

View On WordPress
0 notes
Text
30 सितंबर 2023 : आपका जन्मदिन #
Happy Birthday To You : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी…

View On WordPress
0 notes
Text
30 सितंबर 2023, शनिवार के शुभ मुहूर्त #
aaj ka panchang: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत हैं आज के…

View On WordPress
0 notes