#साइनानेहवालकीशादी
Explore tagged Tumblr posts
chaitanyabharatnews · 5 years ago
Text
जन्मदिन विशेष: संघर्ष से भरा रहा बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल का जीवन, झेल चुकी हैं लड़की होने का दर्द
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों पर ले जानी वाली स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल का आज 30वां जन्मदिन है। साइना को कराटे में भी महारथ हासिल है। साइना कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन भी रह चुकी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साइना के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें... (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
Tumblr media
साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। साइना के पिता एग्रीकल्चर डिपार्टमें में पोस्टेड थे, जब उनका प्रमोशन हुआ तो पांच शहरों में ट्रांसफर का ऑफर आया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद को सेलेक्ट किया और उनका पूरा परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया। माता-पिता दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी होने के कारण साइना का शुरू से ही बैडमिंटन में रूझान रहा।
Tumblr media
साइना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब वह आठ साल की थीं तब उन्हें प्रैक्टिस के लिए घर से 25 किलोमीटर दूर स्टेडियम जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें सुबह चार बजे उठना पड़ता था। उनके पिता स्कूटर से स्टेडियम ले जाते। दो घंटे वे भी वहीं रहते थे और उनका खेल देखते। फिर वहीं से उन्हें स्कूल छोड़ते।  उन्होंने बताया कि, 'सुबह जल्दी उठने की वजह से कई बार नींद भी आ जाती थी। कही गिर न पड़ूं, इसलिए मां भी साथ आतीं थी। पिता स्कूटर चलाते और मां मुझे पकड़कर बैठतीं। रोजाना करीब 50 किलोमीटर का सफर। आसान नहीं था, लेकिन यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा।'
Tumblr media
साइना एकमात्र ऐसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होने ओलंपिक में पदक जीतने के साथ-साथ कॉमनवेल्थ महिला एकल में स्वर्ण, वर्ल्ड जूनियर, कॉमनवेल्थ युथ टाइटल्स एवं सुपर सीरीज टाइटल भी जीता है। साइना को खेल के सबसे बड़े पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं 2010 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री अवार��ड भी मिला था। साइना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'जब वह पैदा हुई थीं, उस समय पोते की चाहत रखने वाली उनकी दादी ने गुस्से में एक महीने तक उनका चेहरा नहीं देखा था।'
Tumblr media
साइना को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद हैं। वह जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतती हैं तो उसके बाद आइसक्रीम का लुत्फ जरूर उठाती हैं। साइना साल 2006 में पहली बार चर्चा में आईं, जब 16 साल की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा इतिहास रचते हुए एक बार नहीं बल्कि दो बार एशियाई सेटेलाइट चैंपियनशिप जीती।
Tumblr media
साइना ने पिछले साल 16 दिसंबर को बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्‍ली कश्यप से शादी की। दोनों की शादी साइना के साइबराबाद ��े रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई। इस विवाह समारोह में केवल साइना और कश्यप के परिवार के सदस्य, खास रिश्तेदार समेत लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की थी। साइना साल 2000 में पहली बार 10 साल की उम्र में कश्यप से मिली थीं और 2010 के दौरान उन्हें पहली बार लगा था कि कश्यप वह शख्स हैं जिन्हें वह अपना जीवनसाथी बना सकती हैं। ये भी पढ़े... बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में करेंगी प्रचार, पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल साइना नेहवाल की बायोपिक से बाहर हुईं श्रद्धा कपूर, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री ऑल इंग्लैंड ओपन: ताइ जु से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हुईं साइना नेहवाल Read the full article
0 notes