Tumgik
#पीएममोदीद्वाराकिएगएये20बड़ेकाम
chaitanyabharatnews · 4 years
Text
मोदी के सत्ता में 20 साल: 20 सालों में किए पीएम मोदी द्वारा किए गए ये 20 बड़े काम, उनके नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के शीर्ष पर पहुंचने वाले उन राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना सफर एक कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया, फिर मुख्यमंत्री बने और फिर प्रधानमंत्री तक बने। आज का दिन पीएम मोदी के जीवन के लिए बेहद खास है क्योंकि 7 अक्टूबर वही दिन है, जब नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने पहली बार कोई सरकारी पद संभाला था। साल 2001 यानी आज से ठीक 19 साल पहले मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लगातार वह देश में किसी न किसी चुनी गई सरकार के मुखिया हैं। मोदी के नाम का जादू पहले गुजरात में दिखाई पड़ता था, जो अब पूरे देश में दिखाई देने लगा है। Be it as a Chief Minister for Gujarat or as the Prime Minister of the world’s largest democracy, Shri Narendra Modi has always been a crusader for people’s welfare. Do watch. #20thYearOfNaMo pic.twitter.com/df9FMcfjg6 — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 मोदी गुजरात के 4 बार सीएम रहे पीएम मोदी चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को केशुभाई पटेल की जगह मुख्यमंत्री पद संभाला था। फिर 22 दिसंबर 2002 तक वह सीएम रहे। इसके बाद 22 मई 2014 तक वे लगातार 12 साल 227 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे। गुजरात में यह किसी एक मुख्यमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी के नाम था, वे करीब 6 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। साल 2001: 20 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हर साल है खास - 2001 20 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। #20thYearOfNaMo pic.twitter.com/7n8eAGGZ8G — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2002: नरेंद्र मोदी ने 2002 गुजरात विधानसभा चुनाव की अगुवाई की। उनके नेतृत्व में गुजरात बीजेपी के इतिहास में चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ सीटें आयीं। हर साल है खास - 2002 श्री नरेन्द्र मोदी ने 2002 गुजरात विधान सभा चुनाव की अगुवाई की और उनके नेतृत्व में गुजरात बीजेपी के इतिहास में चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ सीटें आयीं। #20thYearOfNaMo pic.twitter.com/BL0JlK2I4m — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2003: इस साल नरेंद्र मोदी ने पहले 'वाइब्रेंट गुजरात' ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। समिट के दौरान 14 बिलियन डॉलर के 76 MoU साइन किये गये। हर साल है खास - 2003 2003 में पहले 'वाइब्रेंट गुजरात' ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। समिट के दौरान 14 बिलियन डॉलर के 76 MoU साइन किये गये। #20thYearOfNaMo pic.twitter.com/lCPtg9dZrT — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2004: नरेंद्र मोदी ने गुजरात में बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कन्या केलवणी योजना और शाला प्रवेशोत्सव प्रोग्राम की शुरुआत की। हर साल है खास - 2004 बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कन्या केलवणी योजना और शाला प्रवेशोत्सव प्रोग्राम की शुरुआत की गई।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/lyj9Q2zsFq — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2005: राज्य में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान लॉन्च किया। अभियान के बाद राज्य में बेटियों की जन्म दर में वृद्धि देखी गई। हर साल है खास - 2005 राज्य में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान लांच किया गया। अभियान के बाद राज्य में बेटियों की जन्म दर में वृद्धि देखी गई।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/8usF6GgHuv — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2006: गुजरातवासियों को दिया ज्योतिग्राम योजना का तोहफा दिया। हर साल है खास - 2006 गुजरातवासियों को दिया ज्योतिग्राम योजना का तोहफा।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/pvWzoUegxA — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2007: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने तीसरा विधानसभा चुनाव जीता। मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले CM बने। हर साल है खास - 2007 श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने तीसरा विधान सभा चुनाव जीता और श्री नरेद्र मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले CM बने।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/87NQ122GPM — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2008: गुजरात की धरती पर टाटा नैनो का किया स्वागत, कार मैन्युफैक्चरिंग का गुजरात हब बना। हर साल है खास - 2008 गुजरात की धरती पर टाटा नैनो का किया स्वागत, कार मैन्युफैक्चरिंग का गुजरात हब बना।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/9PSRqkBFOo — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2009: प्रदेश की आम लोगों के जीवन को आसन बनाने के लिए ई-ग्राम, विश्व-ग्राम योजना का किया उद्घाटन किया। हर साल है खास - 2009 प्रदेश की आम लोगों के जीवन को आसन बनाने के लिए ई-ग्राम, विश्व-ग्राम योजना का किया उद्घाटन।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/e9v1uimas8 — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2010: गुजरात के 50 साल के इतिहास को अगले 1,000 साल के लिए सहेजने के लिए 90 kg के टाइम कैप्सूल में किया सील। हर साल है खास - 2010 गुजरात के 50 साल के इतिहास को अगले 1,000 साल के लिए सहेजने के लिए 90 kg के टाईम कैप्सूल में किया सील।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/Wnyswpb4xA — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2011: 17 सितंबर 2011 को सद्भावना मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। हर साल है खास - 2011 17 सितम्बर 2011 को सद्भावना मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/7uVUrJiZIG — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2012: 26 दिसंबर 2012 को नरेंद्र मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। हर साल है खास - 2012 26 दिसम्बर 2012 को श्री नरेन्द्र मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/LJMG2n3Ccp — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2013: 13 सितंबर 2013 को बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेंद्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। हर साल है खास - 2013 13 सितम्बर 2013 को भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में श्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनाने का निर्णय लिया गया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/tPJebFqagw — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2014: 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। हर साल है खास - 2014 26 मई 2014 को श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/kGWxllT6ib — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2015: 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। हर साल है खास - 2015 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/QQKGYetMdF — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2016: भ्रष्टाचार, काले धन और जाली मुद्रा से लड़ने के लिए नोटबंदी की गई। डिजिटल लेन-देन के लिए BHIM/UPI लॉन्च किया गया। हर साल है खास - 2016 भ्रष्टाचार, काले धन और जाली मुद्रा से लड़ने के लिए डीमोनेटाईजेशन किया गया और डिजिटल लेन-देन के लिए BHIM/UPI लॉन्च किया गया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/KEx3unX0xN — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2017: एक देश एक कर प्रणाली, GST लागू किया गया। हर साल है खास - 2017 एक देश एक कर प्रणाली, GST लागू किया गया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/zCfA7Sa8kf — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2018: दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित किया गया। हर साल है खास - 2018 दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित किया गया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/qKg6css6Bp — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2019: नरेंद्र मोदी प्रचंड जीत के साथ लागातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। हर साल है खास - 2019 श्री नरेन्द्र मोदी प्रचंड जीत के साथ लागातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/3h4JldtnOE — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 साल 2020: सही समय पर पूर्ण लॉकडाउन लगाकर कोरोना को महामारी बनने से रोका। जन-जन तक बीमारी से लड़ने की जानकारी पहुंचाई और लोगों को जागरुक किया। हर साल है खास - 2020 सही समय पर पूर्ण लॉकडाउन लगाकर कोरोना को महामारी बनने से रोका। जन-जन तक बीमारी से लड़ने की जानकारी पहुंचाई और लोगों को जागरुक किया।#20thYearOfNaMo pic.twitter.com/sWrVePkQuk — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 पीएम मोदी के कार्यकाल की खास बातें नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 14वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। फिर 30 मई 2019 को वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। अब तक वह कुल 6 साल 131 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। मोदी सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान कुल 6 साल दो महीने और 19 दिन तक इस पद पर रहे। 15 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने लाल किले पर 7वीं बार झंडा फहराकर अटलजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अटल जी ने लाल किले 6 बार झंडा फहराया था। बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी से लंबा कार्यकाल अब सिर्फ तीन लोगों के नाम है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह। तीनों कांग्रेस से थे। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम सबसे ज्यादा लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड है। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन तक प्रधानमंत्री रहे। दूसरे नंबर पर उनकी बेटी इंदिरा गांधी का नाम है। इंदिरा दो हिस्से में कुल 15 साल 11 महीने 17 दिन प्रधानमंत्री रहीं। तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह हैं। मनमोहन लगातार 10 साल चार दिन तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे। ये भी पढ़े... अमेरिका से पीएम मोदी के लिए आया विशेष विमान, मिसाइल अटैक को भी करेगा नाकाम, देखें अंदर की तस्वीरें पीएम मोदी, आयुष्मान खुराना समेत 5 भारतीय टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल 13 साल में शादी, गरीबी में बीता बचपन, काफी संघर्ष भरा है नरेंद्र मोदी का चायवाले से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर देश सेवा में लगे श्री नरेन्द्र मोदी के 20 साल। जानिए, इन 20 सालों में नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए 20 बड़े काम। #20thYearOfNaMo pic.twitter.com/Li1CCQq2FM — BJP (@BJP4India) October 7, 2020 Read the full article
0 notes