Tumgik
#क्या iPhone 13 में फिंगरप्रिंट सेंसर है
abhay121996-blog · 4 years
Text
iPhone 12S Pro की क्या होगी भारत में कीमत? जानें संभावित लॉन्च और फीचर्स की डिटेल्स Divya Sandesh
#Divyasandesh
iPhone 12S Pro की क्या होगी भारत में कीमत? जानें संभावित लॉन्च और फीचर्स की डिटेल्स
अमेरिका की टेक कंपनी iPhone की नई सीरीज पर काम कर रही है। साथ ही यह भी कंफर्म किया गया है कि का अपग्रेडेड वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का नाम iPhone SE 2021 या iPhone SE 3 हो सकता है। इसके अलावा कंपनी एक और नया फोन लॉन्च कर सकती है जिसका नाम होगा। रेंडर लीक्स के मुताबिक, इसका डिजाइन एकदम iPhone 12 Pro की तरह होगा। कुछ लीक्स के मुताबिक iPhone 12S Pro को iPhone 13 Pro के नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE 3 और iPhone 12S Pro को लेकर हाल फिलहाल में कई खबरें सामने आई हैं। यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
iPhone 12S Pro के संभावित फीचर्स: iPhone 12S Pro में रेंडर्स के मुताबिक फोन का लुक iPhone 12 Pro जैसा होगा। फोन में नॉच को स्पीकर ग्रिल और सेल्फी कैमरा के साथ रिप्लेस किया जाएगा। रेंडर्स में दिखाया गया है कि फोन में लाइटनिंग पोर्ट में नहीं दिया जाएगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कंपनी जल्द ही वायरलैस चार्जिंग पर स्विच कर सकती है। रेंडर्स के मुताबिक, फोन में iPhone 12 Pro की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है।
iPhone 12S Pro में 6.1 इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया होगा। साथ ही फेस आईडी फीचर दिया जाएगा। फोन में ए15 बायोनिक चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इसमें वाई-फाई 6E दिया जा सकता है। पुराने लीक्स के मुताबिक, इस फोन में अल्ट्रावाइड सेंसर दिए जाने की उम्मीद लगाई गई थी।
iPhone 12S Pro कब होगा भारत में लॉन्च: कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन सितंबर 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की जानकारी कंपनी की तरफ से आधिकारिक नहीं की गई है। इसी दौरान iPhone SE 3 को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।
iPhone 12S Pro की भारतीय कीमत: iPhone 12S Pro को चार वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसका बेस वेरिएंट 64 जीबी का होगा। दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, तीसरा 256 जीबी स्टोरेज और चौथा 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन Galaxy S21+, Pixel 6 और OnePlus 9 को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन की संभावित शुरुआती कीमत 1,20,000 रुपये हो सकती है। iPhone SE 3 की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 40,999 रुपये हो सकती है।
iPhone SE 3 के संभावित फीचर्स: फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही 5.3 इंच का हाई-रेजोल्यूशन आईपीएस एलसीडी पैनल भी दिया जा सकता है। फोन में 4 जीबी की रैम दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, एप्पल की ए14 बायोनिक चिप भी दी जा सकती है। फोन में 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। फोन में 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। कुछ रेंडर लीक्स की मानें तो iPhone SE (2021) में होम बटन नहीं दिया गया होगा।
0 notes