जन्मदिन विशेष : सिर्फ 2 साल में ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गईं थीं दिव्या भारती, आज भी रहस्य बनी है उनकी मौत
चैतन्य भारत न्यूज
महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। आज दिव्या का जन्मदिन है। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या ने बहुत छोटी उम्र से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात की थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिव्या की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 में मुंबई में हुआ, उनके पिता का नाम ओम प्रकाश भारती एक बीमा अधिकारी थे जबकि उनकी मां का नाम मीता भारती था। दिव्या ने महज 14 साल की उम्र में ही अभिनय की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'बोब्बिली राजा' से साल 1990 में की। लेकिन उन्हें पहचान हिंदी फिल्म 'विश्वात्मा' से मिली जिसके जरिए उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई। इस फिल्म में उन पर फरमाया 'सात समंदर' गाना सुपर-डुपर हिट रहा था।
दिव्या फिल्म 'दीवाना' करने के बाद एक मशहूर अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गई। इसके बाद दिव्या एक के बाद एक कामयाबी की सीढियां चढ़ती रही। उन्होंने 'शोला और शबनम', 'दिल का क्या कसूर', 'जान से प्यारा', 'दिल आशना है', 'गीत' जैसी हिट फिल्मे अपने नाम की। इतनी सुपरहिट फिल्म देने के बाद दिव्या ने फिल्म 'क्षत्रिय' की। यही फिल्म दिव्या के जीवन की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कहा दिया था। उनकी मौत के बाद भी 'रंग' नामक फिल्म रिलीज हुई और ये फिल्म हिट साबित हुई।
दिव्या ने बहुत ही कम उम्र में शादी भी कर ली थी। 1992 में 18 साल की उम्र में दिव्या ने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली। कहा जाता है कि यहीं से दिव्या अपने माता-पिता से दूर होती गई। कहते हैं फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग के दौरान दिव्या की मुलाकात साजिद से हुई थी। इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ी और जल्द ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
उन्होंने 10 मई 1992 में शादी की थी और इस शादी के लिए दिव्या ने इस्लाम तक कबूल किया था। दोनों ने अपनी शादी को सभी से छिपाकर रखा था। कहा ये भी जाता है कि शादी के बाद दिव्या अपने माता-पिता से दूर हो गई, जिसके चलते वह काफी डिप्रेशन में रहती थी। माता-पिता से इस दूरी को भी लोग उनकी मौत से जोड़ कर देखते हैं। शादी के 10 महीने बाद ही दिव्या हादसे का शिकार हुईं। घर की बालकनी से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।
पुलिस रिपोर्ट में शराब के नशे में बालकनी से गिर जाना मौत की वजह बताया गया था। कुछ लोगों ने उनकी मौत को हत्या भी बताया था। इसका शक उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर था। मुंबई पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में नाकामयाब रही और उनकी मौत के लगभग 5 साल के बाद इस केस की फाइल 1998 में बंद कर दी गई।
ये भी पढ़े...
IPS अफसर का दावा- श्रीदेवी का एक्सीडेंट नहीं बल्कि हुआ था मर्डर कहा- मेरे दोस्त के पास थे सबूत
2 साल बाद सामने आया श्रीदेवी की मौत का असली कारण, आखिरी वक्त में बह रहा था चेहरे से खून
पुण्यतिथि विशेष : 2 साल बाद भी नहीं सुलझ पाई श्रीदेवी की मौत की गुत्थी, बेटी जाह्नवी ने मां को किया याद
Read the full article
0 notes