Tumgik
#दडंकीकिंग
chaitanyabharatnews · 5 years
Text
दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पाकिस्तानी फिल्म बनी 'द डंकी किंग', इमरान खान से जोड़ी जा रही कहानी
Tumblr media
चैतन्य भारत न्यूज इस्लामाबाद. पाकिस्तान की एनिमेशन कॉमेडी फिल्म 'द डंकी किंग' दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पाकिस्तानी फिल्म बन गई है। यह फिल्म पाकिस्तान के राजनीतिक हालातों पर बनी है। यह फिल्म दुनिया की 10 भाषाओँ में डब हुई है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 'द डंकी किंग' पहली ऐसी पाकिस्तानी फिल्म है जो दक्षिण कोरिया में रिलीज हुई है। इसके अलावा इस फिल्म को तुर्की, रूस, स्पेन समेत करीब 7 देशों में रिलीज किया गया है। अजीज जिंदानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तावीज स्टूडियो और जियो फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। क्या है फिल्म की कहानी? इस फिल्म में एक गधे मंगू के किस्मत से राजा बनने की कहानी दिखाई गई है। हालांकि बाद में उसे एहसास होता है कि वह अच्छा राजा नहीं है। फिर मंगू एक अच्छा राजा बनने की खूब कोशिश करता है। फिल्म को लेकर विवाद क्यों? रिलीज से पहले इस फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा है। इसे अपने ही मुल्क में कई कानूनी लड़ाइयां लड़नी पड़ीं जिसके बाद इसे दुनियाभर में सफलतापूर्वक रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में राजा के पद का अपमान करने को लेकर रावलपिंडी और लाहौर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। फिर यह मामला इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था, जहां फिल्म के खिलाफ याचिकाओं को खारिज कर दिया गया। लोगों ने इस फिल्म को इमरान खान के वजीर-ए-आजम बनने से जोड़ने लगे। इमरान खान की पार्टी ने किया विरोध पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने भी इस फिल्म का खूब विरोध किया था। हालांकि कोर्ट ने उनकी दलीलों को अस्वीकार कर दिया। फिल्म के निर्देशक अजीज जिंदानी ने कहा कि, 'उन्हें तो इस फिल्म का आइडिया साल 2003 में आया था और उन्होंने इसे साल 2013 में बनाना शुरू किया था।' ये हैं फिल्म के रिकार्ड्स वहीं इस फिल्म के रिकार्ड्स के बारे में बात की जाए तो यह अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर चुकी है। यह पहली ऐसी पाकिस्तानी फिल्म है जो लगातार 30 हफ्ते तक चली है। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 36 लाख रुपए कमा लिए थे। इतनी कमाई करना किसी पाकिस्तानी एनिमेशन फिल्म के लिए बड़ी बात है। Read the full article
0 notes